एक्सप्लोरर

Gangaur 2022: कब होगी गणगौर पूजा, जानिए इसका महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Gangaur Puja: राजस्थान में 4 अप्रैल को चैत्र शुक्ल पक्ष की तृतीयी तिथि के मौके पर गणगौर पर्व मनाया जाएगा. इस दिन सभी विवाहित स्त्रियां सौभाग्य का आशीर्वाद लेंगी.

Gangaur Puja Rajasthan: विवाहित स्त्रियों के लिए देवों के देव महादेव और शक्ति रूपा पार्वती से अखण्ड सौभाग्य का वर व आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए गणगौर (Gangaur) व्रत-उत्सव वर्ष भर में श्रेष्ठ है. चैत्र शुक्ल पक्ष की तृतीया 4 अप्रैल को गणगौर पर्व मनाया जाएगा. पंडित सुरेश श्रीमाली ने बताया कि इसी दिन महादेव ने पार्वती को तथा पार्वती ने सभी विवाहित स्त्रियों को सौभाग्य का वर-आशीर्वाद दिया था.

वैसे होली के दूसरे दिन यानी चैत्र कृष्ण की प्रतिपदा से कुमारी, नव विवाहिताएं प्रतिदिन गणगौर पूजती है. चैत्र शुक्ल द्वितीया को सिंजारा मनाया जाता है, इस दिन किसी नदी, तालाब या सरोवर पर जाकर अपनी पूजी हुई गणगौरों को पानी पिलाती हैं. फिर दूसरे दिन सायंकाल के समय उनका विसर्जन कर देती हैं. गौरी पूजन का यह त्यौहार भारत के सभी प्रदेशों में थोड़े-बहुत नाम भेद से पूरे धूमधाम के साथ मनाया जाता है. राजस्थान का तो यह अत्यंत विशिष्ट त्यौहार है. जयपुर में गणगौर पर विशेष कार्यक्रम होता है जिसमें गणगौर की सवारी देखने देश-विदेश के हजारों लोग आते हैं.

कुंवारी को मिले योग्य पति, विवाहिता को सौभाग्य
भारतीय हिंदु स्त्रियों के इस विशेष त्यौहार पर सुहागिने, नवविवाहिताएं अपने सौभाग्य, पति को अनुराग-प्रेम पाने तथा कुवारी लड़कियां वांछित योग्य पति मिलने की कामना पूर्ति के लिए दोपहर तक व्रत करती हैं. व्रत धारण से पूर्व रेणुका गौरी की स्थापना करती हैं. इसके लिए घर के किसी कमरे में एक पवित्र स्थान पर चौबीस अंगुल चौड़ी, चौबीस अंगुल लम्बी वर्गाकार वेदी बनाकर हल्दी, चंदन, कपूर केसर आदि से उस पर चौक पूरा जाता है.

फिर उस पर बालू से गौरी अर्थात पार्वती बनाकर उनकी स्थापना की जाती है और सुहाग की वस्तुएं-कांच की चूडिय़ां, महावर, सिंदूर, रोली, मेहन्दी, टीका, बिंदी, कंघा, शीशा, काजल आदि चढ़ाया जाता है. चंदन, अक्षत, धूप, दीप, नैवेद्य आदि से गौरी का विधिपूर्वक पूजन कर सुहाग की इस सामग्री का अर्पण किया जाता है. फिर भोग लगाने के बाद गौरीजी की कथा कही जाती है. कथा के बाद गौरी पर चढ़ाए हुए सिंदूर से महिलाएं अपनी मांग भरती हैं. गौरीजी का पूजन दोपहर को होता है. इसके बाद एक बार ही भोजन कर व्रत का पारण किया जाता है. विशेष बात यह कि पुरूषों के लिए गणगौर का प्रसाद वर्जित है.

चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से होता है आरंभ
विवाहिताएं ससुराल में भी गणगौर का उद्यापन करती हैं, अपनी सास को कपड़े तथा सुहाग का सारा सामान देती है. साथ ही सोलह सुहागिन स्त्रियों को भोजन कराकर प्रत्येक को सम्पूर्ण श्रृंगार की वस्तुएं तथा दक्षिणा दी जाती है. व्यावल वर्ष यानी विवाह वाले वर्ष की गणगौर को प्रत्येक विवाहिता अपनी छः, आठ, दस अन्य अविवाहिताओं के वरणपूर्वक साथ लेकर ईसरगौर की पूजा करती हैं. उस सौभाग्यवती विवाहिता को मिलाकर कुल लड़कियों की संख्या सात, नौ या ग्यारह तक हो सकती है. यह पूजाक्रम चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से आरभ होकर चैत्र शुक्ल तृतीया तक रहता है.

इस दिन प्रातःकाल की पूजा के बाद तालाब, सरोवर, बावड़ी या कुएं पर जाकर मंगलगान सहित गणगौर की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है. गणगौर की विदाई अथवा विसर्जन का दृश्य देखने योग्य होता है. उस समय कन्याएं एवं विवाहिताएं वस्त्राभूषणों को धारण कर सुसज्जित हो उसमें भाग लेती हैं. ईसर-गणगौर की प्रतिमाओं को जल में विसर्जित किया जाता है.

यह भी पढ़ें:

Jodhpur News: जोधपुर रेल मंडल में होगी नए युग की शुरुआत, मारवाड़ जंक्शन से लूणी के बीच तारों में आज दौड़ेगा करंट

Rajasthan News: राजस्थान के विधायक संयम लोढ़ा बोले- 'हम गांधी-नेहरू परिवार के गुलाम', बीजेपी ने साधा निशाना

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: जोधपुर में नशे के खिलाफ AGTF सख्त, पॉश सोसाइटी में चल रही ड्रग फैक्ट्री का किया भंडाफोड़
राजस्थान: जोधपुर में नशे के खिलाफ AGTF सख्त, पॉश सोसाइटी में चल रही ड्रग फैक्ट्री का किया भंडाफोड़
राजस्थान SI भर्ती 2021 मामले में अभ्यर्थियों को झटका, हाईकोर्ट ने सिंगल बेंच के फैसले को रखा बरकरार
राजस्थान SI भर्ती 2021 मामले में अभ्यर्थियों को झटका, हाईकोर्ट ने सिंगल बेंच के फैसले को रखा बरकरार
जयपुर के जिस इलाके में गवर्नर, CM और मंत्री का घर, वहां गंदा पानी पीकर बीमार हुए 500 से ज्यादा लोग
जयपुर के जिस इलाके में गवर्नर, CM और मंत्री का घर, वहां गंदा पानी पीकर बीमार हुए 500 से ज्यादा लोग
मिडिल ईस्ट में युद्ध की वजह से इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का काम प्रभावित, जयपुर में कंटेनर यार्ड में पसरा सन्नाटा!
मिडिल ईस्ट में युद्ध की वजह से इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का काम प्रभावित, जयपुर में कंटेनर यार्ड में पसरा सन्नाटा!

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: मिडिल ईस्ट जंग के बीच अमेरिका को झटका! F-15E जेट क्रैश, पायलट गायब, सर्च ऑपरेशन तेज
मिडिल ईस्ट जंग के बीच अमेरिका को झटका! F-15E जेट क्रैश, पायलट गायब, सर्च ऑपरेशन तेज
राघव चड्ढा ने PM मोदी के खिलाफ पुरानी पोस्ट्स कीं डिलीट, AAP नेता सौरभ भारद्वाज के दावे से हलचल
राघव चड्ढा ने PM मोदी के खिलाफ पुरानी पोस्ट्स कीं डिलीट, AAP नेता सौरभ भारद्वाज के दावे से हलचल
बेबी बंप के साथ प्रिया-एटली की रोमांटिक फोटोशूट वायरल, जल्द दूसरे बच्चे की गूंजेगी किलकारी
बेबी बंप के साथ प्रिया-एटली की रोमांटिक फोटोशूट वायरल, जल्द दूसरे बच्चे की गूंजेगी किलकारी
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
US Iran War: ईरान ने कुवैत की ऑयल फैसिलिटी को बनाया निशाना, शुवैख ऑयल सेक्टर में लगी भीषण आग
ईरान ने कुवैत की ऑयल फैसिलिटी को बनाया निशाना, शुवैख ऑयल सेक्टर में लगी भीषण आग
कुर्सी पर बैठे दोस्तों पर टूटा कुत्ते का कहर, एक-एक कर सबको बनाया निशाना, खौफनाक VIDEO वायरल
कुर्सी पर बैठे दोस्तों पर टूटा कुत्ते का कहर, एक-एक कर सबको बनाया निशाना, खौफनाक VIDEO वायरल
यूरेनियम और प्लूटोनियम वाले परमाणु बम में क्या फर्क, किसके फटने से ज्यादा होती है तबाही?
यूरेनियम और प्लूटोनियम वाले परमाणु बम में क्या फर्क, किसके फटने से ज्यादा होती है तबाही?
Embed widget