एक्सप्लोरर

Rajasthan: कोटा में हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर की गैंगवार में मौत, आक्रोशित लोगों ने फूंकी रोडवेज बस

हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर उर्फ देवा डॉन की कोटा में गैंगवार में मौत हो गई. देवा गुर्जर पर सैलून में हमला किया गया. हमले के बाद आरोपी फरार हो गए.

Kota Crime News: कोटा में हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर उर्फ़ देवा डॉन की गैंगवार में मौत हो गयी. बैरियर डैम रोड पर सैलून में बीच बाजार में दिनदहाड़े 1 दर्जन बदमाशो ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. हादसे में बोराबास निवासी 40 वर्षीय देवा गुर्जर की मौत हो गयी. इस घटना में सैलून 10 से 15 लोग 2 वाहनों में हथियारों से लेस होकर आए और आनन-फानन में फायर किए. फिर कुल्हाड़ी से गले पर भी वार किया. गंडासे और अन्य हथियार भी थे. घटना आपसी रंजिश की बताई जा रही है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देवा गुर्जर अपने वाहनों की मरम्मत कराने के लिए आया था. साथ में उसके साथी भी थे, लेकिन कहीं आसपास चले गए थे. देवा गुर्जर सेलून की दुकान पर सेविंग बनाने गया और उसी दौरान 2 वाहनों में आए 10 से 15 लोगों ने हमला कर दिया. सूचना मिलने के बाद मौके पर डीएसपी झाबरमल यादव, सीआई राजाराम गुर्जर पहुंचे. अस्पताल पहुंचाया गया. उसके बाद कोटा रैफर किया गया. जहां रास्ते में ही एम्बुलेंस में दम तोड़ दिया. कोटा निजी अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया. घटना के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं. जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया है. 

सैलून में हमला कर 4 मिनट में ही फरार हो गए बदमाश
रावतभाटा अस्पताल में 10 मिनट तक देवा गुर्जर का इलाज चलता रहा. उसका खून रुकना ही मुश्किल हो गया. उसे एम्बुलेंस से कोटा भेजा गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया गया. शव को कोटा मोर्चरी में रखवा दिया गया. अंतिम संस्कार पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को होगा. उधर रावतभाटा में बैरियर पर हुई घटना में सैलून की दुकान पर नुकसान हुआ है. दुकान के कांच भी तोड़ दिए और सैलून का सामान भी तोड़ दिया.

पुलिस ने हत्या का नामजद मामला दर्ज किया, 2 को डिटेन किया
देवा गुर्जर हत्याकांड मामले में रावतभाटा पुलिस ने परिवार जन की रिपोर्ट पर हत्या का नामजद मामला दर्ज कर लिया है. डीएसपी झाबरमल यादव ने बताया कि दो लोगों को डिटेन कर लिया गया है और बाकी के लिए टीमें अलग-अलग इलाकों में भेज दी गई है.

घटनास्थल हो गया खून से लाल
दिनदहाड़े रावतभाटा में कोटा बेरियर डेम रोड पर सेलून की दुकान पर बीच बाजार में बोराबास निवासी 40 वर्षीय देवागुर्जर पर गंडासे, धारदार हथियारों, कुल्हाड़ी, रिवाल्वर से कई फायर कर हमला करने का जानलेवा खेल 4 मिनट चला. मानो पूरी योजना बनाकर रेकीकर हमला किया गया. बोराबास निवासी 40 वर्षीय देवा गुर्जर अपनी गाड़ी ठीक कराने के लिए मिस्त्री के पास आया था. उसी दौरान वह सेलून की दुकान पर पहुंचा और थोड़ी ही देर में हमलावरों ने हमला कर दिया. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में हथियारों से लेस होकर आ रहे बदमाश दौड़ते हुए आ रहे हैं और सिर्फ 4 मिनट में ही हमला कर चले गए. लगभग 5 मिनट तक खून से लथपथ देवा गुर्जर तड़पता रहा. फिर उसे लोगों ने वेन से अस्पताल पहुंचाया.

देवा गुर्जर था कोटा आरकेपुरम थाने का हिस्ट्री शीटर, पहले ही जताई थी हमले की आशंका
बोराबास कोटा निवासी हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर का रावतभाटा चारभुजा झालरबावड़ी में भी मकान है. हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर कोटा के आर के पुरम थाने का हिस्ट्रीशीटर था उसके विरूद्ध करीब 30 से अधिक मामले दर्ज थे जिसमें लूट, डकैती, नकबजनी, गैंगवार जैसे मामले थे. कोटा इलाके में देवा गुर्जर उर्फ़ देवा डॉन का अलग ही आतंक था. लेकिन कुछ दिनों पूर्व देवा की जमानत होने के बाद वह आजाद होकर घूम रहा था. और रावतभाटा इलाके में ही रह रहा था.

बारोबास निवासी देवा गुर्जर को पता था कि उसके साथ कुछ अनहोनी होने वाली है. इस कारण उसने 26 मार्च को कोटा के आरकेपुरम थाने में कुछ लोगों के खिलाफ उसे जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दी थी. इस रिपोर्ट में बताया था कि वह रावतभाटा में कंस्ट्रक्शन व लेबर सप्लाई का कार्य करता है. 23 मार्च को वह बोराबास में था जब उसके फोन पर कॉल आया था. जिसमें कुछ लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी. रिपोर्ट में बताया था कि इसकी रिकॉर्डिग भी उसके पास है. बताया कि कुछ लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. उसकी जान माल को खतरा है. ये लोग उससे 10 लाख रुपए मांग रहे हैं.

हत्या के बाद समाज के लोगो में आक्रोश
रावतभाटा में देवा गुर्जर की हत्या के मामले को लेकर गुर्जर समाज के लोगों में आक्रोश है. आक्रोशित लोगों ने कोटा-रावतभाटा मार्ग के बीच बोराबास में जाम लगा दिया. गुस्साए लोगों ने राजस्थान रोडवेज बस को भी फूंक दिया. चालक व परिचालक के साथ मारपीट की गई. सड़क पर समाज के लोग आगजनी कर बैठ गए हैं . विवाद के बाद रावतभाटा में भारी पुलिस बल तैनात है. कोटा रेंज आईजी रविदत्त कोर्ट मौके पर मौजूद है और प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें:

Rajasthan: किराए के बैंक खातों से करते थे ऑनलाइन ठगी, कांस्टेबल से भी ठगे 76 हजार रुपए...गिरफ्तार

Rajasthan: पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा पति, बोला- तू चल नहीं तो यहीं मरूंगा, फिर न सुनते ही खुद को लगा ली आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bikaner News: मन की बात में PM मोदी ने सराहा बीकानेर का अभय जैन ग्रंथालय, क्या है ज्ञान भारतम् मिशन?
मन की बात में PM मोदी ने सराहा बीकानेर का अभय जैन ग्रंथालय, क्या है ज्ञान भारतम् मिशन?
Jodhpur News: 'दूसरों पर पत्थर न फेंकें…', अशोक गहलोत के 'बेटों को दूर रखो' वाले बयान पर बरसे मंत्री जोगाराम पटेल
जोधपुर: 'दूसरों पर पत्थर न फेंकें…', अशोक गहलोत के 'बेटों को दूर रखो' वाले बयान पर बरसे मंत्री जोगाराम पटेल
राजस्थान: सिरोही में लग्जरी कार से 6 किलो सोने की ज्वेलरी बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान: सिरोही में लग्जरी कार से 6 किलो सोने की ज्वेलरी बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार
'सारी उम्र गुजार दी...', अशोक गहलोत की नसीहत पर राजेंद्र राठौड़ का पलटवार, बेटे को लेकर कसा तंज
'सारी उम्र गुजार दी...', अशोक गहलोत की नसीहत पर राजेंद्र राठौड़ का पलटवार, बेटे को लेकर कसा तंज

वीडियोज

Iran- Israel War: ईरान युद्ध में बुरे फंसे ट्रंप, अपने ही देश में विरोध झेल रहे अमेरिकी राष्ट्रपति?
शाहिद कपूर या सलमान खान कौन होगा आने वाली फिल्म Duffer का लीड एक्टर?
Dhurandhar: The Revenge, “Sankalp” वेब सीरीज,एक्शन और इमोशन का धमाका
Iran US Israel War: USS त्रिपोली में 3500 अमेरिकी सैनिक मौजूद, US की बड़ी तैयारी | America | Trump
Iran Israel America War: युद्ध के एक महीने बाद, क्या खोखला हो रहा है इजरायल का? | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में LPG और डीजल-पेट्रोल की किल्लत, अब पड़ी एक और मार, दवाओं के दाम में भारी बढ़ोतरी
पाकिस्तान में LPG और डीजल-पेट्रोल की किल्लत, अब पड़ी एक और मार, दवाओं के दाम में भारी बढ़ोतरी
नीतीश कुमार से अनंत सिंह ने की मुलाकात, CM के इस्तीफे पर कहा- 'इच्छा तो…'
नीतीश कुमार से अनंत सिंह ने की मुलाकात, CM के इस्तीफे पर कहा- 'इच्छा तो…'
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
मिस्र के विदेश मंत्री के साथ फोटो खिंचाने जा रहे थे PAK के डिप्टी PM इशाक डार, स्टेज पर पहुंचते ही गिरे, देखें Video
मिस्र के विदेश मंत्री के साथ फोटो खिंचाने जा रहे थे इशाक डार, मंच पर पहुंचते ही गिरे, देखें Video
'धुरंधर 2' की आंधी के बीच दमदार तरीके से टिकी है ये मलयालम फिल्म, हर रोज कमा रही करोड़ों
'धुरंधर 2' की आंधी के बीच दमदार तरीके से टिकी है ये मलयालम फिल्म, हर रोज कमा रही करोड़ों
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
धुरंधर की कमाई पर पाकिस्तान ने मांगा हिस्सा, लोग बोले लियारी के नाम से करोड़ों कमाए, अब हमारा विकास करे भारत, वीडियो वायरल
धुरंधर की कमाई पर पाकिस्तान ने मांगा हिस्सा, लोग बोले लियारी के नाम से करोड़ों कमाए, अब हमारा विकास करे भारत
Middle East CBSE Board Result 2026: हाइब्रिड इवैल्यूशन सिस्टम के जरिए मिडिल ईस्ट के बच्चों को पास करेगा CBSE, जानें कैसे मिलेंगे नंबर?
हाइब्रिड इवैल्यूशन सिस्टम के जरिए मिडिल ईस्ट के बच्चों को पास करेगा CBSE, जानें कैसे मिलेंगे नंबर?
Embed widget