एक्सप्लोरर

RSMSSB: राजस्थान में पिछले साल स्थगित हुई 3 बड़ी परीक्षाओं की डेट जारी, जानिए- क्या है पूरा शेड्यूल?

Rajasthan: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से माध्यमिक शिक्षा विभाग, महिला अधिकारिता विभाग, संस्कृत शिक्षा विभाग की भर्ती परीक्षा का नया एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया गया है.

RSMSSB Exam Date 2022: राजस्थान में पिछले साल स्थगित हुई तीन बड़ी परिक्षाओं की डेट जारी कर दी गई है. इसमें बड़ी संख्या में परीक्षार्थी बैठेंगे. इसके लिए सरकार ने पूरी तैयारी भी कर ली है. इन परीक्षाओं की डेट का परिक्षार्थी इंतजार कर रहे थे. अब जाकर इन तीनों परिक्षाओं की डेट आई है. पहली परीक्षा वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2022 दो ग्रुपों में ली जाएगी. इसमें ग्रुप-सी के सामान्य ज्ञान विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. वहीं दूसरी परीक्षा संरक्षण अधिकारी (महिला अधिकारिता विभाग) परीक्षा-2022 जयपुर जिला मुख्यालय पर 28 जनवरी को आयोजित की जाएगी. तीसरी परीक्षा वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 12 से 16 फरवरी तक चलेगी. दरअसल, पिछले साल कई परीक्षाएं स्थगित की गई थी. इसकी वजह से अब इन परीक्षाओं पर सबकी नजर है. 

ग्रुप-सी के सामान्य ज्ञान विषय की परीक्षा का आयोजन
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2022 के तहत ग्रुप-सी की सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन 29 जनवरी 2023 को होगा. यह परीक्षा 24 दिसंबर 2022 को स्थगित की गई थी. इसके लिए ग्रुप-सी में सम्मिलित विषयों को दो ग्रुपों में बांटा गया है. ग्रुप-सी में विज्ञान और पंजाबी विषय वहीं ग्रुप-डी में संस्कृत और गणित विषय रखे गए हैं. आयोग सचिव एचएल अटल ने बताया कि ग्रुप-सी में सम्मिलित विज्ञान और पंजाबी विषय के अभ्यर्थियों की सामान्य ज्ञान परीक्षा सुबह 10.30 से 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी. ग्रुप-डी में सम्मिलित किए गए संस्कृत और गणित विषय के अभ्यर्थियों की सामान्य ज्ञान विषय की परीक्षा का आयोजन दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक किया जाएगा.

संरक्षण अधिकारी परीक्षा-2022
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा संरक्षण अधिकारी (महिला अधिकारिता विभाग) परीक्षा-2022 का आयोजन 28 जनवरी 2023 को जयपुर जिला मुख्यालय पर किया जाएगा. आयोग के सचिव एचएल अटल ने बताया कि प्रथम प्रश्न-पत्र में सामान्य ज्ञान की परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी. वहीं द्वितीय प्रश्न-पत्र में सोशल वर्क, लॉ की परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 से 5 बजे तक किया जाएगा. इस परीक्षा के लिए लगभग 1,800 अभ्यर्थियों को पंजीकृत किया गया है. इसके लिए पूरी तैयारी है.

वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2022
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 का आयोजन 12 फरवरी से 16 फरवरी 2023 तक किया जाएगा. संयुक्त सचिव आशुतोष गुप्ता ने बताया कि पूर्व में इस परीक्षा का आयोजन 29 जनवरी 2023 से किया जाना प्रस्तावित किया गया था. परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम यथा समय जारी कर दिया जाएगा.

MP-Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मकर संक्रांति पर एक बार फिर ठंड ने दी दस्तक, जानिए कैसा है MP का मौसम

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: टीकाराम जूली का राजस्थान सरकार पर हमला, CM भजनलाल शर्मा की दिल्ली यात्रा पर भी उठाए सवाल
टीकाराम जूली का राजस्थान सरकार पर हमला, CM भजनलाल शर्मा की दिल्ली यात्रा पर भी उठाए सवाल
सिरोही: श्रवण कुमार के कंधों का 'भार' उतरा तो पड़ा नाम भारजा, जानें इस प्राचीन गांव का इतिहास
सिरोही: श्रवण कुमार के कंधों का 'भार' उतरा तो पड़ा नाम भारजा, जानें इस प्राचीन गांव का इतिहास
LPG Crisis News Live: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
Live: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
यूथ कांग्रेस चुनाव: सचिन पायलट के खेमे में 'वर्चस्व की लड़ाई', रोचक हो सकते हैं नतीजे
यूथ कांग्रेस चुनाव: सचिन पायलट के खेमे में 'वर्चस्व की लड़ाई', रोचक हो सकते हैं नतीजे

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget