एक्सप्लोरर

Rajasthan: राजस्थान की यह पांच सबसे Haunted जगहों पर जानें वालों की कांप जाती है रूह, भूलकर भी रात में न जाएं

भारत एक धार्मिक और आध्यात्मिक मान्यताओं से जुड़ा देश है. यहां धर्म और देवी-देवताओं में आस्था है तो बुरी शक्तियों पर भी लोग यकीन करते हैं.

Top 5 Most Haunted Place in Rajasthan: भारत एक बेहद धार्मिक और आध्यात्मिक मान्यताओं से जुड़ा देश है. यहां धर्म और देवी-देवताओं में आस्था है तो बुरी शक्तियों पर भी लोग यकीन करते हैं. देश में कई ऐसी जगहें हैं जहां के लिए माना जाता है कि यहां बुरी शक्तियों या फिर कहें भूतों और आत्माओं का कब्जा है.

भानगढ़ किला

राजस्थान (Rajasthan) में मौजूद भानगढ़ का किला (Bhangarh Fort). ये किला अलवर जिले की अरावली की पहाड़ियों में सरिस्का अभ्यारण्य की सीमा पर मौजूद है. ये किला पहली नजर में ही देखने में अजीब और डरावना एहसास पैदा करता है. कहानियां हैं कि यहां भूत बसते हैं और यही वजह है कि धीरे-धीरे गांवों की आबादी इस जगह से काफी दूर हो गई है. खास बात ये कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को रात के वक्त किले में एंट्री से मनाही रखी है.

कुलधरा गांव
राजस्थान (Rajasthan) के जैसलमेर जिले का कुलधरा गांव (Kuldhara village). ये गांव पिछले 300 सालों से श्रापित है. इसलिए रात में इस गांव में कोई नहीं जाता. हालांकि, ये गांव देसी-विदेशी पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है और वो हजारों किलोमीटर की यात्रा कर इस मरूस्थल को देखने आते रहते हैं. 

नाहरगढ़ किला
राजस्‍थान के नाहरगढ़ के किले में होने वाली अजीब घटनाओं के बारे में शोधकर्ताओं ने माना है कि अदृश्‍य ताकतों की वजह से यहां यह सब होता है. नाहरगढ़ के किले में अचानक हवाएं चलने लगती है, दरवाजे में लगे कांच टूटकर बिखर जाते हैं, पलभर में गर्मी और चंद मिनट बाद ठंडक महसूस होती है. इस किले में जाने वाले कई लोगों को ऐसा अहसास हो चुका है.

राणा कुंभा पैलेस
राजस्थान के चतौड़गढ़ में स्थित राणा कुंभा पैलेस राज्य की सबसे डरावनी जगहों में से एक माना जाता है। गुप्त कक्ष और यहां की महिलाओं की चीखें, आपको बेहद खौफ में डाल सकती हैं। इस किले के बारे में ऐसा कहा जाता है कि यहां रानी पद्मावती ने अपनी रानियों के साथ मिलकर जौहर कर लिया था.

NH 79 हाईवे
राजस्थान में अजमेर उदयपुर को जोड़ने वाले NH79 हाईवे को खून का रास्ता भ कहते हैं.  इस रास्ते से गुजरने वाले लोगो ने यहां कई भूतिया गतिविधियों का अनुभव किया है। कई लोगों का कहना है कि इस रास्ते एक औरत दिखाई देती है, जो दुल्हन का लाल जोड़ा पहने होती है, बताया जाता है कि बाल विवाह जब प्रचलित था तब एक 5 साल की लड़की की शादी होनी थी. इस बात से उसकी मां काफी दुखी थी और वह मदद मांगने हाईवे की ओर चली गई तभी तेज रफ्तार गाड़ी ने मां और बेटी दोनों को टक्कर मार दी इस घटना में दोनों की मौत हो गई थी.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan News: राजस्थान में मंदिरों और पुजारियों की आर्थिक मजबूती के लिए हो रजिस्ट्रेशन, विप्र बोर्ड ने की सिफारिश

Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में अगले 3 दिनों तक चलेगी 'लू' की लहर, हवा भी हुई खराब, अलर्ट जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget