एक्सप्लोरर

Jaipur Robbery Case: नौकर निकला डकैती कांड का मास्टरमाइंड, 18 बदमाश में पांच महिलाएं भी शामिल

Robbery Case: जयपुर में डकैती कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक डकैती कांड का मास्टरमाइंड रणजीत थापा नेपाल का रहने वाला है. नेपाल में वारदात को अमलीजामा पहनाने की योजना बनी थी.

Robbery Case in Jaipur: राजस्थान पुलिस को डकैती कांड में बड़ी सफलता हासिल हुई है. प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस ने खुलासा किया कि वारदात को अंजाम देनेवाले 18 डकैतों में 13 पुरुष और 5 महिला शामिल थे. पुलिस के मुताबिक डकैती का मास्टरमाइंड रणजीत थापा नेपाल का रहने वाला है. हरीश जयपुर में नेपाली नौकर उपलब्ध करवाता है. हरीश का नेपाल आना जाना लगा रहता था. नेपाल में उसकी मुलाकात रणजीत थापा से हुई थी. वारदात को अमलीजामा पहनाने की योजना नेपाल में बनी.

नेपाल का नौकर डकैती कांड का मास्टमाइंड

रणजीत थापा ने हरीश को बताया कि जयपुर में उसका साला दिनेश रईस परिवार के घर 2019 से काम करता था. रईस परिवार के पास लाखों रुपए हैं और डकैती को अंजाम दिया जा सकता है. रंजीत थापा ने हरीश से 40 हजार रुपए एडवांस देने को कहा. हरीश ने डकैती को अंजाम देने के लिए महिलाओं को घर पर नौकर बनाकर भिजवा दिया. डकैती को अंजाम देने के लिए गाड़ियों की व्यवस्था रणजीत थापा को करनी थी. उसने अपने पारिवारिक लोगों को योजना में शामिल किया और 2 मई की शाम 8:00 बजे घटना को अंजाम दे डाला.

मामला जयपुर के करणी विहार थाना क्षेत्र का है. 3 मई को मैथिली शरण शर्मा नाम के एक व्यक्ति ने करनी नगर थाने में रिपोर्ट लिखाई. रिपोर्ट के मुताबिक फॉर्म हाउस वाले घर में मैथिली शरण शर्मा, पत्नी मंजू, पुत्र मोहित, बेटी डॉक्टर मोनिका और उसका बच्चा रहते हैं. फॉर्म हाउस की देखभाल के लिए डेढ़ महीना पहले कुछ नेपाली नौकरों को नौकरी पर रखा गया था. नौकरों में अनिल रूद्र, लक्ष्मी संध्या समेत पांच लोग शामिल थे. सभी को पूर्व नौकर दिनेश के बहनोई की जानकारी से रखा गया था.

नौकर दोनों जगह फॉर्म हाउस और घर का काम करते हैं. अचानक 2 मई को नौकर रूद्र ने बोला कि कोई मिलने आया है. तब तक छह सात लोग हाथ में चाकू लिए घर में घुस गए और मैथिली शरण और उसके बेटे मोहित के हाथ पैर बांध दिए. बदमाशों ने मारपीट के बाद 3 घंटे तक पूरे को घर को छान मारा और ट्रॉली बैग, छोटे सूटकेस में जेवरात भरकर भाग गए. हालांकि डकैती की पहली कोशिश 17 अप्रैल को हुई थी. रणजीत थापा अपने साथ एसबी संतोष, नारायण, आरटी ठाकुर, हेमा और तपेंद्र को डकैती करने के लिए नेपाल से लाया था. 

Jodhpur Curfew: जोधपुर में कर्फ्यू 8 मई तक बढ़ा, खरीददारी के लिए सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक मिलेगी ढील

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुष्टि हो चुकी थी कि घटना को अंजाम देने वाले लोग नेपाल के हैं. लिहाजा नेपाल जाने वाले रास्तों पर नाकेबंदी करवाई गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए सहायक पुलिस आयुक्त वैशाली नगर आलोक कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. पुलिस टीमों को बचेली रास्ते रूपा देहि और बहराइच के लिए तुरंत रवाना किया गया. गौरीफंटा नामक स्थान पर पुलिस उप निरीक्षक राजेश गाड़ियों को चेक कर रहे थे. सामने से 5 लोगों को भरकर एक वैगनआर आ रही थी. पुलिस ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया. गाड़ी रुकी नहीं तब पुलिस ने पीछा करते हुए जंगलों में पकड़ लिया.

18 बदमाशों में 13 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल

गाड़ी से एक बदमाश भागने में कामयाब हो गया. अब चार डकैतों को धर लिए जाने के बाद पुलिस और भी आरिपियों की तलाश में जुट गई है. पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम रिचा तोमर ने बताया कि डकैती कांड का पर्दाफाश करने में 35 पुलिसकर्मियों की टीम ने काम किया. पुलिस ने 3 डकैतों से  360000 नगद और 150 सोने चांदी के जेवर बरामद किए हैं. डकैतों से और भी खुलासे होने की उम्मीद है.18 बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था. 

Jodhpur News: जोधपुर रेल मंडल पर टेंडर की जगह अब ई-नीलामी की तैयारी, ये होंगे फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: JNVU बैनर विवाद में NSUI जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, थाने पर छात्रों का हंगामा, मंत्री को चेतावनी
जोधपुर: JNVU बैनर विवाद में NSUI जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, थाने पर छात्रों का हंगामा, मंत्री को चेतावनी
भरतपुर: 14 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप, 2 गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी
भरतपुर: 14 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप, 2 गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी
जोधपुर: डिजिटल अरेस्ट का खौफ दिखाकर बुजुर्ग महिला से 1.85 करोड़ की ठगी, बैंक कर्मी समेत 4 गिरफ्तार
जोधपुर: डिजिटल अरेस्ट का खौफ दिखाकर बुजुर्ग महिला से 1.85 करोड़ की ठगी, बैंक कर्मी समेत 4 गिरफ्तार
Rajasthan News: गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, संयम लोढा के नेतृत्व में PM मोदी का फूंका पुतला
गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, संयम लोढा के नेतृत्व में PM मोदी का फूंका पुतला

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
"ये मुंबई है यहां पैसा बरसता है" माया नगरी के ऑटो वाले कमा रहे 75000 रुपये महीना, वीडियो से हैरान इंटरनेट
Embed widget