एक्सप्लोरर

राजस्थान: राज्यसभा सीट पर BJP और कांग्रेस का 'पलड़ा' बराबर, यहां के आधे सदस्य अन्य राज्यों से

Rajasthan News: राजस्थान राज्यसभा में अब दोनों पार्टियों, बीजेपी और कांग्रेस, के 5-5 सदस्य हो गए हैं. भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू निर्विरोध जीत रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस ने उम्मीदवार नहीं उतारा है.

Rajasthan Rajya Sabha Election: राजस्थान में राज्यसभा की कुल 10 सीटें हैं, जिनमें से पांच पर बीजेपी और पांच पर कांग्रेस के सदस्य हैं. अब यहां पलड़ा बराबर हो गया है. संख्या बल में जहां कांग्रेस के 6 राज्यसभा सदस्य थे, वहीं अब उपचुनाव में बीजेपी के रवनीत सिंह बिट्टू निर्विरोध जीतने जा रहे हैं. 

कांग्रेस ने इस उपचुनाव में कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है. ऐसे में अब पांच सदस्य बीजेपी के भी हो गए हैं. यहां से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य रहे केसी वेणुगोपाल अब लोकसभा के सदस्य हो चुके हैं. इसलिए सीट खाली हुई थी. रोचक बात यह है कि राजस्थान से राज्यसभा के आधे सदस्य अन्य राज्यों से हैं.

ये हैं राज्यसभा के सदस्य
कांग्रेस से सोनिया गांधी यूपी से हैं, जिनका कार्यकाल 2030 तक है. वहीं, रणदीप सुरजेवाला हरियाणा से हैं, मुकुल वासनिक महाराष्ट्र से हैं और प्रमोद तिवारी यूपी से हैं. इन तीनों का कार्यकाल साल 2028 तक है. 

वहीं, अब बीजेपी के रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब से हैं. इनका कार्यकाल सिर्फ एक साल का है. वर्ष 2026 में यहां पर तीन सीटों पर चुनाव होंगे. बाकी बीजेपी के राजेंद्र गहलोत, कांग्रेस के नीरज डांगी का कार्यकाल वर्ष 2026 तक है. बीजेपी के घनश्याम तिवाड़ी का भी कार्यकाल वर्ष 2028 तक का है. बीजेपी के मदन राठौड़ और चुन्नीलाल गरासिया का कार्यकाल वर्ष 2030 तक का है.

राज्यसभा के जरिये राजस्थान को एक और मंत्री
दरअसल, जितने लोग यहां से राज्यसभा में हैं, किसी को मंत्री नहीं बनाया गया है. अब रवनीत सिंह बिट्टू यहां से सदस्य और मंत्री भी हैं. राजस्थान के कोटे में एक और मंत्री का नाम आ गया है. अभी यहां से लोकसभा के चार सदस्य मंत्री हैं. 

यह उपचुनाव कई मायनों में खास है. बिट्टू पहले कांग्रेस से तीन बार लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं. कांग्रेस में उनकी पकड़ रही है. इसलिए यहां पर किसी कांग्रेस ने उनका विरोध भी नहीं किया है. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान में भारत बंद का कितना असर? स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी, एग्जाम स्थगित, कई जगह इंटरनेट बंद

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget