एक्सप्लोरर

Rajasthan News: रावतभाटा के परमाणु बिजलीघर की तीसरी इकाई 600 दिनों के लिए होगी बंद, ये है वजह

Rajasthan: राजस्थान के रावतभाटा में स्थित परमाणु बिजलीघर की तीसरी इकाई को बंद करने का फैसला लिया गया. यहां 220 मेगावाट क्षमता की तीसरी इकाई में फीडर रिप्लेसमेंट के लिए कार्य चलेगा.

Rawatbhata Nuclear Power Plant: राजस्थान के रावतभाटा (Rawatbhata) में स्थित परमाणु बिजलीघर की तीसरी इकाई को बंद करने का फैसला लिया गया. यह इकाई करीब 600 दिन के लिए बंद होगी. यहां 220 मेगावाट क्षमता की तीसरी इकाई में फीडर रिप्लेसमेंट के लिए कार्य चलेगा. इस इकाई को नया जीवनदान देने के लिए फीडर रिप्लेसमेंट का कार्य अक्टूबर में किया जाएगा. यह इकाइयां निर्धारित क्षमता और निर्धारित उम्र के लिए होती है. लगातार बिजली उत्पादन करने से फीडर का कार्य क्षमता कम हो जाता है. रावतभाटा केंद्र के निर्देशक एसडी पारसवार ने बताया कि बिजली घर की तीसरी यूनिट को बंद कर उसे नया जीवन दान देने का काम किया जाएगा.

इसके लिए केंद्रीय ऊर्जा निगम की ओर से 330 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी. उन्होंने बताया कि इस तीसरी इकाई का फीडर रिप्लेसमेंट कार्य वर्ष 2021 में किया जाना था लेकिन कोरोना काल के चलते उपकरणों की सप्लाई समय पर नहीं हुई. इस कारण बीच-बीच में बंद कर इससे बिजली उत्पादन किया जाता रहा लेकिन अब व्यवस्था सुचारू होने के बाद इसे बंद कर नया जीवन दान देने का फैसला लिया गया. उन्होंने ने बताया कि आगामी दीपावली पर्व पर बजली मांग को देखते हुए इकाई को कुछ दिन और चलाने के लिए कहा गया. उन्होंने कहा कि इसके लिए मुंबई मुख्यालय को पत्र लिखा गया. जैसा निर्देश मिलेगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

तीसरी इकाई ने बनाया 777 दिन चलने का रिकॉर्ड

रावतभाटा के परमाणु बिजलीघर की तीसरी इकाई ने बिजली संकट में भरपूर सहयोग किया. यह इकाई पिछले द्विवार्षिक रख रखाव के बाद 28 अगस्त 2016 से लगातार चल रही थी. इस इकाई ने लगातार 777 दिन बिजली उत्पादन कर इकाई 5 के 765 दिनों के पिछले रिकार्ड से आगे निकलते हुए नाभिकीय उर्जा निगम में दूसरा स्थान बना लिया था. इकाई 3 के लगातार दो वर्षों से भी ज्यादा समय तक चलने से नाभिकीय उर्जा निगम का एक द्विवार्षिक शटडाउन से अगले द्विवार्षिक शटडाउन तक लगातार प्रचालन का सपना फिर एक बार साकार हुआ. 

एईआरबी की ओर से की जाती है देखभाल

रावतभाटा परमाणु बिजलीघर से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि पूरे परमाणु बिजली घर के रखरखाव का कार्य परमाणु ऊर्जा नियामक परिषद की ओर से किया जाता है, जिसे एईआरबी कहा जाता है. यह एक स्वतंत्र संस्था है, जो देशभर के परमाणु बिजलीघरों के मापदंडों का समय-समय पर निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी देता है. यह संस्था सभी कार्यों की रिपोर्ट सरकार को करती है. इसकी रिपोर्ट के साथ ही परमाणु बिजली घरों का कार्य किया जाता है. सभी परमाणु बिजलीघर इस संस्था को देखरेख के कार्यों को लेकर रिपोर्ट करते हैं.

Udaipur News: आदि महोत्सव में महिलाओं का सौगात, मिला 125 लाख रुपये का लोन, अब बनाएंगी आइसक्रीम और गुलाल

Rajasthan Congress Crisis Live: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर सकते हैं सीएम अशोक गहलोत, दिल्ली में सोनिया गांधी से कर सकते हैं मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jodhpur News: बैन के बावजूद स्पा सेंटर में पार्टी, महिलाएं बोलीं 'होली मनाने...'
जोधपुर: बैन के बावजूद स्पा सेंटर में पार्टी, महिलाएं बोलीं 'होली मनाने...'
Rajasthan Heatwave: राजस्थान में अभी से गर्मी के तेवर हुए तीखे, बाड़मेर सबसे ज्यादा गर्म
राजस्थान में अभी से गर्मी के तेवर हुए तीखे, बाड़मेर सबसे ज्यादा गर्म
राजस्थान विधानसभा बनी अखाड़ा! पक्ष-विपक्ष हुआ आमने सामने, हंगामे के बीच दो बिल पारित
राजस्थान विधानसभा बनी अखाड़ा! पक्ष-विपक्ष हुआ आमने सामने, हंगामे के बीच दो बिल पारित
Rajasthan News: राजस्थान के बारां में आपसी विवाद में जमकर हुई चाकूबाजी, 3 लोग गंभीर रूप से घायल
राजस्थान के बारां में आपसी विवाद में जमकर हुई चाकूबाजी, 3 लोग गंभीर रूप से घायल

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम में फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, वायुसेना के 2 पायलट शहीद
असम में फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, वायुसेना के 2 पायलट शहीद
Baramati By Polls 2026: बारामती विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान इसी महीने, अप्रैल में हो सकता है मतदान
बारामती विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान इसी महीने, अप्रैल में हो सकता है मतदान
Nepal Election Results Live: नेपाल में Gen-Z के प्रिय 'शाह' की सुनामी, भारी जीत की ओर बढ़ रही RSP, वामपंथी गायब
Nepal Election Results Live: नेपाल में Gen-Z के प्रिय 'शाह' की सुनामी, भारी जीत की ओर बढ़ रही RSP, वामपंथी गायब
T20 World Cup 2026 Final Ticket: भारत-इंग्लैंड फाइनल मैच का टिकट कितने रुपये में मिल रहा? यहां जानें ऑनलाइन बुकिंग और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एंट्री डिटेल
भारत-इंग्लैंड फाइनल मैच का टिकट कितने रुपये में मिल रहा? यहां जानें ऑनलाइन बुकिंग और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एंट्री डिटेल
Jab khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़ियां की ये फिल्म दिल को छू लेगी, आपको अपने परिवार के करीब लाने वाली फिल्म 
जब खुली किताब रिव्यू: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़ियां की ये फिल्म दिल को छू लेगी
जंग रोकने के लिए ईरान बार-बार कर रहा फोन पर नहीं मान रहे ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- इजरायल और हम मिलकर...
जंग रोकने के लिए ईरान बार-बार कर रहा फोन पर नहीं मान रहे ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- इजरायल और हम मिलकर...
बुमराह की बॉलिंग देख खुशी से कूदने लगीं साक्षी धोनी, MSD के एक्सप्रेशन देख आपको भी आ जाएगी हंसी
बुमराह की बॉलिंग देख खुशी से कूदने लगीं साक्षी धोनी, MSD के एक्सप्रेशन देख आपको भी आ जाएगी हंसी
NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन नजदीक, जान लें जरूरी नियम तभी दे सकेंगे परीक्षा
NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन नजदीक, जान लें जरूरी नियम तभी दे सकेंगे परीक्षा
Embed widget