एक्सप्लोरर

RBSE 5th and 8th Result 2022: राजस्थान बोर्ड की 5वीं और 8वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, बेटियों ने मारी बाजी

RBSE 5th and 8th Result: राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की खास बात रही कि दोनों ही कक्षाओं में छात्राओं ने बाजी मारी है. शिक्षा मंत्री ने खुशी जताते हुए सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दी है.

Rajasthan RBSE 5th and 8th Result 2022: कोरोना काल के दो साल बाद राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Rajasthan Board of Secondary Education) ने मार्च और अप्रैल में हुई कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट बुधवार को जारी कर दिया. शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उदयपुर यानी आरएससीईआरटी (Rajasthan State Council of Educational Research & Training, Udaipur) से जारी किया.

राजस्थान बोर्ड की 5वीं और 8वीं कक्षा की परीक्षाओं में छात्रों ने मारी बाजी

राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की खास बात रही कि दोनों ही कक्षाओं में छात्राओं ने बाजी मारी है. छात्रों के मुकाबले छात्राओं का परीक्षा परिणाम अच्छा रहा लेकिन दोनों में प्रतिशत का ज्यादा अंतर नहीं है.  शिक्षा मंत्री ने खुशी जताते हुए सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दी है. आरएससीईआरटी में शिक्षा मंत्री ने लैपटॉप पर बटन दबाकर 5वीं और 8वीं क्लास के नतीजे जारी किया. परिणाम जारी होते ही वेबसाइट पर नतीजे को अपलोड कर दिया गया. 

Rajasthan News: राजस्थान सरकार राज्य सभा चुनाव में व्यस्त, नहीं हो रही लहसुन की खरीदी, कम दाम पर बेच रहे किसान

बोर्ड परीक्षा की कक्षा 8वीं में कुल 12.63 लाख परीक्षार्थी  यानी 6.72 लाख छात्र और 5.91 लाख छात्राएं बैठे थे. कक्षा 8 का नतीजा 95.59 प्रतिशत रहा. छात्राओं का परिणाम 96.30 प्रतिशत और 94.97 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की. कक्षा 5वीं की परीक्षा में 14.53 लाख बच्चे शामिल हुए थे. कक्षा 5 का नतीजा 93.83 प्रतिशत रहा. सफल होनेवाली बालिकाओं का 94.06 प्रतिशत और छात्रों का 93.62 प्रतिशत परिणाम रहा.

शिक्षा मंत्री डॉक्टर बीडी कल्ला ने बीकानेर की छात्रा राजनंदिनी से बात की

परिणाम जारी करने के बाद शिक्षा मंत्री डॉक्टर बीडी कल्ला ने पांचवीं कक्षा में पढ़नेवाली बीकानेर की राजनंदिनी नामक छात्रा से फोन पर बात की. परिणाम राजनंदनी की मार्कशीट से ही जारी किया गया था. मंत्री ने फोन पर बात करते हुए राजनंदनी को सभी विषयों में A ग्रेड मिलने पर बधाई दी. राजनंदनी से मंत्री ने पूछा कि क्या बनना चाहती हो तो राजनंदनी ने डॉक्टर बनने की बात कही. फिर राजनंदनी को मंत्री ने कहा कि कम फीस पर ही मरीजों को देखना ताकि उन्हें अच्छा उपचार मिल सके.

Rajya Sabha Election 2022: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस-बीजेपी ने जारी किया व्हिप, जानें- विधायकों के लिए क्या इसका मतलब?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLA रवींद्र सिंह भाटी की बढ़ी मुश्किलें, गायक छोटू रावणा ने दर्ज करवाई FIR, CID-CBI करेगी जांच
MLA रवींद्र सिंह भाटी की बढ़ी मुश्किलें, गायक छोटू रावणा ने दर्ज करवाई FIR, CID-CBI करेगी जांच
Rajasthan News: स्कॉर्पियो पर डीजल डालकर रील्स बनानी पड़ी भारी, 2 युवक गिरफ्तार, गाड़ी जब्त
स्कॉर्पियो पर डीजल डालकर रील्स बनानी पड़ी भारी, 2 युवक गिरफ्तार, गाड़ी जब्त
राजस्थान: पंचायत-निकाय चुनाव में देरी पर HC सख्त, राज्य निर्वाचन आयुक्त को अवमानना का नोटिस
राजस्थान: पंचायत-निकाय चुनाव में देरी पर HC सख्त, राज्य निर्वाचन आयुक्त को अवमानना का नोटिस
Jaipur News: अब पर्यटकों के लिए जयपुर घूमना होगा और भी सुरक्षित, पुलिस ने लॉन्च किया Pink Guard App
अब पर्यटकों के लिए जयपुर घूमना होगा और भी सुरक्षित, पुलिस ने लॉन्च किया Pink Guard App

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
MLA रवींद्र सिंह भाटी की बढ़ी मुश्किलें, गायक छोटू रावणा ने दर्ज करवाई FIR, CID-CBI करेगी जांच
MLA रवींद्र सिंह भाटी की बढ़ी मुश्किलें, गायक छोटू रावणा ने दर्ज करवाई FIR, CID-CBI करेगी जांच
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
KKR Vs SRH: प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद नीतिश कुमार रेड्डी का बड़ा बयान, कहा- 'दिमाग में काफी नकारात्मक विचार थे लेकिन...'
प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद नीतिश कुमार रेड्डी का बड़ा बयान, कहा- 'दिमाग में काफी नकारात्मक विचार थे लेकिन...'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
largest beef exporting country: दुनिया का कौन सा देश करता है सबसे ज्यादा बीफ एक्सपोर्ट, जानें भारत किस नंबर पर?
दुनिया का कौन सा देश करता है सबसे ज्यादा बीफ एक्सपोर्ट, जानें भारत किस नंबर पर?
Viral Video : वॉशरूम नहीं मिल रहा....उत्तराखंड घूमने आई इजराइली महिला टूरिस्ट हुई परेशान, वीडियो हुआ वायरल
वॉशरूम नहीं मिल रहा....उत्तराखंड घूमने आई इजराइली महिला टूरिस्ट हुई परेशान, वीडियो हुआ वायरल
Embed widget