एक्सप्लोरर

Sirohi News: फैलती जा रही है माउंट आबू के जंगलों में लगी भीषण आग, तेज हवाओं ने बढ़ाई मुसीबत!

Maunt Abu Fire: माउंट आबू के जंगलों में भीषण आग ने विकराल रूप ले लिया है, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान हुआ है. प्रशासन और राहत दलों के प्रयासों के बावजूद आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है.

Mount Abu Forest Fire News: राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू के जंगलों में भीषण आग लगी हुई है. बताया जा रहा है कि माउंट सड़क मार्ग (Mount Abu Road) के छिपा बेरी के नजदीक 29 मार्च के दोपहर में आग भड़क उठी, जो धीरे-धीरे विकराल रूप लेती गई. वन विभाग और प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है.

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, साथ ही फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया. लेकिन गहरी खाई और दुर्गम क्षेत्र होने के कारण आग बुझाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. माउंट रोड के 7 घूम क्षेत्र से घना धुआं उठता हुआ देखा जा सकता है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. आग के चलते वन संपदा को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की अनुपस्थिति ने हालात को और भी गंभीर बना दिया है.

आग बुझाने के प्रयास जारी
माउंट आबू-आबूरोड मार्ग पर 7 घूम के आसपास के पूरे क्षेत्र में आग फैली हुई है. रात बढ़ने के साथ ही आग का विकराल रूप और भी भयावह हो गया है. नगर पालिका प्रशासन, फायर ब्रिगेड, आपदा राहत प्रबंधन दल, CRPF के जवान और अन्य स्थानीय संगठन आग पर काबू पाने के प्रयासों में जुटे हुए हैं. हालांकि, अभी तक स्थिति नियंत्रण में नहीं आ पाई है.

वन विभाग की नाकामी उजागर
हर साल माउंट आबू के पहाड़ी इलाकों में आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन इसके बावजूद वन विभाग द्वारा कोई ठोस पूर्व योजना नहीं बनाई जाती. आग लगने के बाद ही विभाग सक्रिय होता है, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका होता है. इस बार भी वही कहानी दोहराई जा रही है. आगजनी की घटनाओं से वन्य जीव-जंतुओं को भी भारी नुकसान उठाना पड़ता है.

पिछले साल भी इसी तरह की घटनाएं हुई हैं, लेकिन कोई प्रभावी रोकथाम की योजना नहीं बनाई गई. वन विभाग की निष्क्रियता और प्रशासन की लापरवाही पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं. अगर समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले समय में भी ऐसी घटनाएं होंगी और माउंट आबू की बहुमूल्य वन संपदा खत्म होती रहेगी.

(तुषार पुरोहित की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'WhatsApp से नोटिस भेज गिरफ्तारी मौलिक अधिकारों का हनन', हाई कोर्ट सख्त, SP अवमानना के दोषी
'WhatsApp से नोटिस भेज गिरफ्तारी मौलिक अधिकारों का हनन', हाई कोर्ट सख्त, SP अवमानना के दोषी
Rajasthan News: पीएम मोदी से सीएम भजनलाल शर्मा ने की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
पीएम मोदी से सीएम भजनलाल शर्मा ने की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
Bharatpur News: सड़क पर मिट्टी हटाने को लेकर विवाद, मजदूरों पर जानलेवा हमला, 2 गिरफ्तार
भरतपुर: सड़क पर मिट्टी हटाने को लेकर विवाद, मजदूरों पर जानलेवा हमला, 2 गिरफ्तार
राजस्थान: उधार दिए 7 लाख रुपये वापस लेने पहुंचा था युवक, पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, दर्दनाक मौत
राजस्थान: उधार दिए 7 लाख रुपये वापस लेने पहुंचा था युवक, पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, दर्दनाक मौत

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
Delhi Weather: दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
जिन्हें कभी गेंदबाजी करते नहीं देखा, वो भी IPL में ले चुके हैं विकेट! हैरान कर देगी लिस्ट
जिन्हें कभी गेंदबाजी करते नहीं देखा, वो भी IPL में ले चुके हैं विकेट! हैरान कर देगी लिस्ट
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
UP Weather: यूपी में मौसम ने मारी पलटी, नोएडा-गाजियाबाद समेत इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मौसम ने मारी पलटी, नोएडा-गाजियाबाद समेत इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
Viral Video: मथुरा स्टेशन पर 'सांप' लेकर टहलने लगा लड़का, वीडियो देख आपके भी छूट जाएंगे पसीने
मथुरा स्टेशन पर 'सांप' लेकर टहलने लगा लड़का, वीडियो देख आपके भी छूट जाएंगे पसीने
Dark Circles on Neck: गर्दन के पीछे बनने लगे हैं काले-काले घेरे, समझ लीजिए खराब होने लगा है शरीर का यह पार्ट
गर्दन के पीछे बनने लगे हैं काले-काले घेरे, समझ लीजिए खराब होने लगा है शरीर का यह पार्ट
वीजा-पासपोर्ट के झंझट खत्म, भूटान जाने का नया रास्ता खुला, जानिए कौन-सा भारतीय शहर बना ‘गेटवे’?
वीजा-पासपोर्ट के झंझट खत्म, भूटान जाने का नया रास्ता खुला, जानिए कौन-सा भारतीय शहर बना ‘गेटवे’?
Embed widget