एक्सप्लोरर

Rajasthan Surya Mandir: सूर्य की किरणें सीधे प्रतिमा को देगी दिव्य चमक, 13 साल से हो रहा भव्य सूर्य मंदिर का निर्माण

Jodhpur Surya Mandir: मंदिर के पुजारी ने बताया कि मंदिर और प्रतिमा का डिजाइन पाली के रहने वाले कैलाश सोमपुरा ने तैयार किया है. प्रदेश में इतना बड़ा सूर्य मंदिर नहीं. सूर्यदेव सात घोड़ों पर सवार होंगे.

Jodhpur Surya Mandir News: राजस्थान का दूसरा बड़ा शहर जोधपुर का प्राचीन समय से सूर्य नगरी के नाम से भी जाना जाता है. यह शहर सूर्य नगरी के नाम से देश दुनिया में अपनी पहचान बना चुका है. जोधपुर शहर में भगवान सूर्यदेव के एक अनूठे मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. इस मंदिर निर्माण कार्य को नींव 13 साल पहले दो कारीगरों ने रखी थी. सूर्य नगरी जोधपुर में बना रहे. भगवान सूर्यदेव मंदिर को लेकर दावा किया जा रहा है कि पूरे विश्व में भगवान सूर्यदेव का यह पहला मंदिर होगा. जहां पर भगवान सूर्यदेव सात घोड़े पर सवार होंगे. ऐसी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. मंदिर संस्था का दावा है कि इस भव्य पंचदेव सूर्य मंदिर में भगवान सूर्यदेव की प्रतिमा का सूर्य की किरणें सीधे प्रतिमा पर गिरेगी जिससे सूर्यदेव का तेज बढ़ेगा.

पंचदेव सूर्य मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष भंवरलाल सांखला ने बताया कि 21 साल पहले जब वो यहां पर अपने साथियों के साथ बैठे थे तो उनके मन में ख्याल आया कि अपने जोधपुर शहर का नाम सूर्य नगरी है. लेकिन यहां भगवान सूर्य का कोई बड़ा मंदिर नहीं है. भंवरलाल सांखला ने बताया कि 2002 में एक समिति बनाई गई और पाल गांव की डाली बाई मंदिर चौराहे के पास यूआईटी से जमीन मांगी गई. इस पर 2008 में यूआईटी की ओर से करीब 3.5 बीघा जमीन अलॉट की गई. जमीन मिलने के बाद सबसे पहली चुनौती थी कि इसके लिए फंड कैसे जुटाया जाए. मंदिर बनाने की शुरुआत के लिए पहले स्थानीय लोगों के साथ मिलकर फंड जुटाना की शुरुआत की गई. 25 नवंबर 2010 में इसका निर्माण कार्य शुरू किया गया. उन्होंने बताया कि तभी से मंदिर का कार्य चल रहा है. हालांकि कोरोना के समय 2 साल तक निर्माण कार्य बंद रहा था. पंचदेव सूर्यदेव का मंदिर का काम 80% तक पूरा हो चुका है. बताया जा रहा है कि 2026 से 27 तक इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी.

प्रदेश में इतना बड़ा सूर्य मंदिर कोई नहीं है
सूर्य मंदिर के पुजारी ने बताया कि मंदिर और प्रतिमा का डिजाइन पाली के मुंडावर गांव के रहने वाले कैलाश सोमपुरा ने तैयार किया है. सोमपुरा परिवार ने रणकपुर मंदिर का निर्माण करवाया था. वहां पर भी सूर्य मंदिर है लेकिन प्रदेश में इतना बड़ा सूर्य मंदिर कोई नहीं है. इसका निर्माण नागर शैली से किया जा रहा है. मंदिर में भगवान सूर्यदेव सात घोड़े पर सवार है. ऐसी प्रतिमा बनाई गई है. जो की साढ़े 4 फीट ऊंची स्थापित की जाएगी. इसके साथ मंदिर में मां भगवती, भगवान विष्णु भगवान शंकर परिवार, गणेश भगवान की मूर्ति भी स्थापित होगी. मंदिर के प्रवेश द्वार पर भगवान शनि और हनुमान की प्रतिमा स्थापित की जाएगी.

सुबह शाम भगवान की विशेष पूजा की जाएगी
मंदिर के पुजारी ने बताया कि जब भगवान सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करेंगे. उस दौरान जोधपुर के पंचदेव सूर्य मंदिर में स्थापित होने वाली है. सूर्य भगवान की प्रतिमा पर सूर्यदेव की सीधी किरणें अभिषेक करेगी. जिससे भगवान सूर्यदेव की प्रतिमा सौंदर्य निखरेगी. इसी हिसाब से मंदिर के दरवाजे और उसकी ऊंचाई का डिजाइन किया गया है. सुबह 8:00 बजे के करीब मंगला आरती के समय सूर्य की किरणें मंदिर पर पड़ेगी. ऐसे पूरे महीने तक होगा. मंदिर के पुजारी ने बताया कि सुबह शाम भगवान की विशेष पूजा की जाएगी. भगवान सूर्य की उपासना से हर कार्य सिद्धि मिलती है.

मंदिर के निर्माण के लिए बनाए गए है 44 पिलर
जोधपुर के डाली बाई चौराहे पर बना रहे. पंचदेव सूर्य मंदिर के निर्माण के लिए जोधपुरी राजगढ़ खान का पत्थर और मकराना का मार्बल काम में लिया जा रहा है. अभी तक 11000 घन फुट मार्बल 45000 धन फीट जोधपुरी सुनहरे पत्थर लग चुका है. इस मंदिर के निर्माण
के लिए 44 पिलर बनाए गए हैं. यह पिलर भी नागर शैली से बने हैं. गुंबद मकराना के पत्थरों से तैयार किया गया है. जिसकी चौड़ाई 26 फीट और 12 फिट है. साथ ही अंदर खूबसूरत कलात्मक घढ़ाई से खूबसूरत मनमोहक लगता है.

आम आदमी से ले रहे हैं सहयोग
मंदिर के पुजारी देवीलाल गौड़ ने बताया कि भगवान सूर्य की किरणें हर इंसान पर पड़ती है. भगवान सूर्यदेव का पुरानी धार्मिक कथाओं में भी गुणगान किया गया है कि उनके आशीर्वाद से सभी काम सफल हो जाते हैं. ऐसे में हम जोधपुर सहित देश के हर आम आदमी से इस मंदिर के लिए सहयोग ले रहे हैं. हम चाहते हैं कि कोई भी श्रद्धालु अपनी और से एक-एक रुपए का सहयोग करेंगे. तो हम उसको स्वीकार करेंगे.

ये भी पढ़ें: Kota Suicide: कोटा में JEE की तैयारी कर रहे छात्र की संदिग्ध मौत, पिता बोले- 'वो सुसाइड नहीं कर सकता'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: जयपुर में LPG बुकिंग सर्वर ठप, नए सिलेंडर के लिए भटक रहे उपभोक्ता
राजस्थान: जयपुर में LPG बुकिंग सर्वर ठप, नए सिलेंडर के लिए भटक रहे उपभोक्ता
भरतपुर में गैस संकट से हाहाकार, एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, होटलों-शादियों पर पड़ा भारी असर
भरतपुर में गैस संकट से हाहाकार, एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, होटलों-शादियों पर पड़ा भारी असर
Rajasthan LPG Crisis: गहरा संकट, लंबी कतारें... राजस्थान में गैस के बिना ठंडी पड़ी रसोई, क्या है हाल?
गहरा संकट, लंबी कतारें... राजस्थान में गैस के बिना ठंडी पड़ी रसोई, क्या है हाल?
LPG Crisis News Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
OBC Creamy Layer: 'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
Sambhal News: 'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
50 हजार सैलरी है तो रिटायरमेंट पर 5.5 करोड़ कैसे देगा EPFO अकाउंट? समझें हिसाब-किताब
50 हजार सैलरी है तो रिटायरमेंट पर 5.5 करोड़ कैसे देगा EPFO अकाउंट? समझें हिसाब-किताब
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बाल-बाल बची बच्ची; वीडियो वायरल
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बाल-बाल बची बच्ची; वीडियो वायरल
Embed widget