एक्सप्लोरर

REET Exam: टीचर बनने का सपना संजोये बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, रीट परीक्षा को लेकर आया बड़ा अपडेट

Rajasthan News: राजस्थान अध्यापक भर्ती पात्रता परीक्षा (REET Exam) के सिलसिले में बड़ी जानकारी सामने आयी है. गुरुवार को रीट परीक्षा की तैयारी पर चर्चा करने के लिए बैठक हुई.

Rajasthan Teacher Eligibility Test Exam 2025: राजस्थान में टीचर बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. अध्यापक भर्ती पात्रता परीक्षा (रीट) अगले वर्ष जनवरी में हो सकती है. गुरुवार को शासन सचिव, स्कूल शिक्षा कृष्ण कुणाल की अध्यक्षता में रीट परीक्षा की तैयारी पर चर्चा करने के लिए बैठक हुई. अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा की संभावित तिथि जनवरी 2025 के दूसरे पखवाड़े में होगी. उन्होंने कहा कि अध्यापक स्तर-1 एवं स्तर-2 की पात्रता के लिए रीट परीक्षा शुल्क में बदलाव नहीं होगा.

परीक्षा आयोजन के लिए नोडल एजेंसी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान को बनाया गया है. बता दें कि रीट परीक्षा पास करने के बाद अभ्यर्थियों को शिक्षक बनने का दरवाजा खुल जाता है. शिक्षक बनने के लिए भी अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी होती है.

परीक्षा उत्तीर्ण के लिए न्यूनतम अंक अपडेट करने और परीक्षा में पांचवां विकल्प भी शामिल करने का निर्णय किया गया. बैठक में माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी, प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के सचिव कैलाश चन्द शर्मा और अन्य अधिकारी मौजूद थे.

राजस्थान में रीट परीक्षा से जुड़ा बड़ा अपडेट

गौरतलब है कि राजस्थान में सरकारी भर्ती के लिए ली जाने वाली परीक्षा पर हंगामा मचता रहा है. पेपर लीक के कारण परीक्षार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो जाता है. रीट पेपर लीक का मुद्दा भी काफी सुर्खियों में रह चुका है. पिछले साल जोधपुर पुलिस ने छापा मारकर 29 अभ्यर्थियों समेत गैंग के पांच सदस्यों को पकड़ा था.

पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ था कि गिरोह ने पेपर के लिए अलग अलग कीमत तय की थी. कम से कम 3 लाख और अधिक से अधिक 15 लाख रुपये में पेपर का दाम लगा था. उम्मीद है कि इस बार पिछले प्रकरण से माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान सबक सीखेगा. माना जा रहा है कि पेपर लीक कराने वाले राजस्थान पुलिस की रडार पर रहेंगे. 

ये भी पढ़ें-

राजस्थान उपचुनाव से पहले हनुमान बेनीवाल ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन, हरियाणा रिजल्ट पर क्या कहा?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस पर PM मोदी की टिप्पणी को लेकर बोले सचिन पायलट, 'इस पद पर आसीन व्यक्ति को ऐसी भाषा...'
कांग्रेस पर PM मोदी की टिप्पणी को लेकर बोले सचिन पायलट, 'इस पद पर आसीन व्यक्ति को ऐसी भाषा...'
Iran Israel War: अजमेर में ईरान हमले का विरोध, खामेनेई के लिए शोक, भाईचारे की अपील
राजस्थान के अजमेर में ईरान हमले का विरोध, खामेनेई के लिए शोक, भाईचारे की अपील
'यह दो-चार दिन की जंग नहीं...', खामेनेई की मौत पर जयपुर के इमाम ने किया दावा- दुनिया को अब पता चलेगा
'यह दो-चार दिन की जंग नहीं...', खामेनेई की मौत पर जयपुर के इमाम ने किया दावा- दुनिया को अब पता चलेगा
Khamenei Death: खामेनेई की मौत से दुखी राजस्थान के शिया मुसलमान नहीं मनाएंगे ईद, काली पट्टी बांधकर पढ़ेंगे नमाज
खामेनेई की मौत से दुखी राजस्थान के शिया मुसलमान नहीं मनाएंगे ईद, काली पट्टी बांधकर पढ़ेंगे नमाज

वीडियोज

Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei
Iran Israel War: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, सड़कों पर तांडव! | Khamenai Death | War News
महाविनाश की सबसे बड़ी 'सनसनी' !
Israel Iran War: विश्व तनाव चरम पर, ईरान-इज़राइल संघर्ष और मिसाइल हमलों की चेतावनी | Netanyahu
Sandeep Chaudhary: Khamenei को ट्रेस कर रहा था America..खुला राज! | Iran Israel War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
ईशान किशन vs अभिषेक शर्मा, टीम इंडिया के लिए ओपनिंग की रेस में कौन आगे? आंकड़े जानकर हैरान हो जाएंगे
ईशान किशन vs अभिषेक शर्मा, टीम इंडिया के लिए ओपनिंग की रेस में कौन आगे? आंकड़े जानकर हैरान हो जाएंगे
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
Voting Rights Prisoners: इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
Embed widget