एक्सप्लोरर

राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश का दौर, रेड अलर्ट जारी, करौली जिले में मकान ढहने से 2 की मौत

Rajasthan Rainfall: मौसम विभाग ने राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. प्रदेश के करौली जिले में भारी बारिश के कारण एक मकान ढह जाने से उसके मलबे में दबकर पिता और पुत्र की मौत हो गई.

Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान की कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. मानसून की सक्रियता के चलते पिछले 24 घंटे के दौरान कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे और कुछ हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई. जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटे में पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं पर और पूर्वी राजस्थान में कई जगहों पर बादल गरजने के साथ बारिश हुई.

आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा, ''पिछले कुछ दिनों से उत्तर पूर्वी राजस्थान और दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश में एक सर्कुलेशन बना हुआ है और उसकी वजह से उत्तर पश्चिम इलाके में बारिश हो रही है. कल पूर्वी राजस्थान में 20 सेमी से ज्यादा बारिश हुई. आज भी पूर्वी राजस्थान में 12-19 सेमी बारिश होने की संभावना है.''

करौली जिले में मकान ढहने से 2 की मौत

उन्होंने बताया कि राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान के करौली जिले में रविवार (11 अगस्त) तड़के भारी बारिश के कारण एक मकान ढह जाने से उसके मलबे में दबकर 40 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके बेटे की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए.

उधर, जयपुर मौसम केंद्र के प्रवक्ता राधेश्याम शर्मा ने बताया कि इस अवधि में दौसा, भरतपुर, सवाई माधोपुर, कोटा और बारां जिले में भारी बारिश, टोंक जिले में भारी से अति भारी बारिश और करौली जिले में भारी से अत्यंत भारी बारिश दर्ज की गई है.

राजस्थान में कहां कितनी हुई बारिश?

जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, पूर्वी राजस्थान में करौली में सर्वाधिक 380 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि पश्चिमी राजस्थान के पूगल, बीकानेर में 32 मिलीमीटर, निवाई में 137 मिलीमीटर, श्री महावीर जी में 118 मिलीमीटर, शाहाबाद में 115 मिलीमीटर, सिकराय में 108 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है.

इसके साथ ही टोंक तहसील और सपोटरा में 95-95 मिलीमीटर बारिश हुई. वहीं, हिंडौन में 93 मिलीमीटर और निर्झरा में 92 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. वहीं, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में 12-20 सेमी बारिश होने की उम्मीद है. इन सभी राज्यों में बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है. जलभराव की वजह से कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की समस्या है.

ये भी पढ़ें: Bharatpur News: भरतपुर में दर्दनाक हादसा! नदी में नहाने उतरे एक ही गांव के 7 युवकों की डूबने से मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fuel Price Crisis LIVE: राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! दिल्ली में 50 एलपीजी बरामद, पुलिस ने 2 को दबोचा
Fuel Price Crisis LIVE: राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! दिल्ली में 50 एलपीजी बरामद, पुलिस ने 2 को दबोचा
राजस्थान में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम! पंप पर पहुंचकर परेशान हुए लोग, जनता को बड़ा झटका
राजस्थान में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम! पंप पर पहुंचकर परेशान हुए लोग, जनता को बड़ा झटका
राजस्थान: 13 जिलों और 2 करोड़ लोगों पर पानी का संकट! IGNP नहर आज से बंद, 16 लाख बीघा खेती पर भी असर
राजस्थान: 13 जिलों और 2 करोड़ लोगों पर पानी का संकट! IGNP नहर आज से बंद, 16 लाख बीघा खेती पर भी असर
एस जयशंकर ने पाकिस्तान को कहा 'दलाल राष्ट्र' तो नाराज हुए अशोक गहलोत! बोले- 'दलाली क्या होती है...'
एस. जयशंकर ने पाकिस्तान को कहा 'दलाल राष्ट्र' तो नाराज हुए अशोक गहलोत! बोले- 'दलाली क्या होती है...'

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे...', ईरान से जंग के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा अमेरिका?
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे', जंग के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा US?
'नीतीश कुमार निपट गए, अब…', CM के बेटे निशांत को लेकर कांग्रेस के सियासी दावे से खलबली
'नीतीश कुमार निपट गए, अब…', CM के बेटे निशांत को लेकर कांग्रेस के सियासी दावे से खलबली
Israel US Iran War Live: ईरान मुद्दे पर UN सुरक्षा परिषद की बैठक आज, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में ईरान के समर्थन में भारी हंगामा
Live: ईरान मुद्दे पर UN सुरक्षा परिषद की बैठक आज, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में ईरान के समर्थन में भारी हंगामा
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
इंटरनेट काम नहीं कर रहा तो UPI से ऐसे करें पेमेंट, नोट कर लें आसान तरीका
इंटरनेट काम नहीं कर रहा तो UPI से ऐसे करें पेमेंट, नोट कर लें आसान तरीका
COVID Cases In America: अमेरिका में अचानक बढ़ने लगे कोरोना के मामले, भारत को कितना खतरा?
अमेरिका में अचानक बढ़ने लगे कोरोना के मामले, भारत को कितना खतरा?
Embed widget