एक्सप्लोरर

Rajasthan Rain: राजस्थान में आफत की बारिश, बांसवाड़ा में भारी जलभराव, जानें कल कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update: बारिश के बाद अजमेर की आनासागर झील भर गई है. झील के पानी से निचले इलाके में लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. बांसवाड़ा के छिंच भी भीषण जलभराव की समस्या पैदा हो गयी है.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून की बारिश से हाल बेहाल है. मौसम विभाग के मुताबिक अभी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है. कल मंगलवार को भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है. प्रतापगढ़ में 24 घंटों के दौरान अति भारी श्रेणी की बारिश दर्ज की गई. राजसमंद, चित्तौड़गढ़, अजमेर, भीलवाड़ा और पाली जिले में कहीं कहीं भारी वर्षा और बांसवाड़ा, डूंगरपुर जिले में भारी से अति भारी बारिश हुई. भारी बारिश की वजह से नदी नली और झील भर गये हैं.

कई जिलों में जलजमाव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अजमेर की आनासागर झील का पानी निचले इलाकों में पहुंचने लगा है. लोग पानी के बीच आवाजाही करने को मजबूर हैं. बांसवाड़ा के छिंच में भीषण जलजमाव हो गया है. बारिश का पानी लोगों के घरों में घुसने लगा है. 

राजस्थान में आफत की बारिश

मौसम केंद्र जयपुर ने बताया है कि पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश प्रतापगढ़ के पीपलखूंट में हुई. पीपलखूंट में 260 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. राजस्थान के अनेक जगहों पर जमकर बरसात हुई. सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक का मौसम केंद्र ने बारिश रिकॉर्ड की. पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के अनेक जगहों पर बारिश से पहले बादल भी गरजे. 

मौसम केंद्र ने बताया कि बांसवाड़ा में 195 मिमी, डूंगरगढ़ के चिकाली में 132 मिलीमीटर बारिश हुई. वहीं, बांसवाड़ा के सलोपट, बागीदोरा, भूंगरा, अरथूना, गढ़ी, सज्जनगढ़ और केसरपुरा में 127 से 195 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गयी.

इसी तरह चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, पाली, प्रतापगढ़ और राजसमंद जिले में भी कई जगह जमकर बादल बरसे. मौसम केंद्र ने बताया है कि नए मौसमी तंत्र के प्रभाव से बारिश का पूर्वानुमान लगाया है. दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान में आगामी एक-दो दिन बारिश का दौर जारी रहेगा. कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश की प्रबल संभावना है. 27 अगस्त को दक्षिणी राजस्थान के कुछ भागों में 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. 

ये भी पढ़ें-

जोधपुर से इलाज के लिए महाराष्ट्र जायेगा आसाराम, कल फ्लाइट मुंबई के लिए भरेगी उड़ान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: राजस्थान में RTE योजना फेल, हजारों गरीब बच्चों को नहीं मिला एडमिशन
जयपुर: राजस्थान में RTE योजना फेल, हजारों गरीब बच्चों को नहीं मिला एडमिशन
Jaipur News: पुलिस मुख्यालय की बैठक में जातिगत टिप्पणी से मचा बवाल, SP के खिलाफ SC/ST एक्ट में केस दर्ज
जयपुर: पुलिस मुख्यालय की बैठक में जातिगत टिप्पणी से मचा बवाल, SP के खिलाफ SC/ST एक्ट में केस दर्ज
Jodhpur News: बिश्नोई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मारपीट, बिल को लेकर हुआ विवाद, धरने पर बैठे समर्थक
जोधपुर में बिश्नोई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मारपीट, बिल को लेकर हुआ विवाद, धरने पर बैठे लोग
Sirohi News: बिना डिग्री चल रहा क्लिनिक, आबूरोड में झोलाछाप डॉक्टरों के जाल से आदिवासी मरीज परेशान
सिरोही: बिना डिग्री चल रहा क्लिनिक, आबूरोड में झोलाछाप डॉक्टरों के जाल से आदिवासी मरीज परेशान

वीडियोज

Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया
Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?
Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
लखनऊ: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
एमएस धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई; फैंस ने पकड़ा सिर
धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल गांधी की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
Embed widget