एक्सप्लोरर

राजस्थान में बढ़ने लगा सर्दी का सितम, इन शहरों का पारा 10 डिग्री से नीचे लुढ़का

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में पारा गिरता जा रहा है. सुबह और शाम के समय ज्यादा ठंड महसूस की जा रही है. सीकर का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में सर्दी का सितम बढ़ने लगा है. सुबह और शाम के समय लोगों को ज्यादा ठंड लग रही है. प्रदेश के अन्य जिलों में भी ठंड कम नहीं है. पारा तेजी से लुढ़कने लगा है. सीकर के तापमान में जबरदस्त गिरावट आई. बीती रात न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह तक सीकर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस और चूरू में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.  

राज्य के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू का भी पारा लुढ़ककर 5.0 डिग्री सेल्सियस हो गया. मौसम विभाग ने बताया कि प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. संगरिया में पारा 5.7 डिग्री, पिलानी में 6.3 डिग्री, अलवर में 6.6 डिग्री, करौली में 7.9 डिग्री, श्रीगंगानगर में 8.0 डिग्री, भीलवाड़ा में 8.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 8.7 डिग्री और अजमेर में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 24 घंटे की अवधि में मौसम शुष्क रहा.

राजस्थान में सर्दी का प्रकोप, इन जिलों का जानें हाल 

मौसम में आए बदलाव को देखकर कहा जा सकता है कि प्रदेश के ज्यादातर जिलों और शहरों में सर्दी का सितम बढ़ने लगा है. राजस्थान के 10 शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया. सबसे कम तापमान माउंट आबू और सीकर का रहा.

ठंड के बढ़ते असर को देखते हुए लोगों ने बचाव की तैयारी शुरू कर दी है. गर्म पकड़े पहनकर लोग बाहर निकल रहे हैं. सुबह और शाम के वक्त हवा में घुली ठंडक शरीर में तीर की तरह चुभने लगी है. लोग अलाव भी तापते नजर आ रहे हैं. तापमान में गिरावट से कंपकंपी वाली सर्दी चंद दिनों की बात है. सुबह के समय विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों की भी मुसीबत बढ़ गयी है. लोग मौसम के मिजाज को देखकर अलर्ट हो गये हैं. मौसम विभाग ने इस साल हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का अनुमान लगाया है. 

ये भी पढ़ें-

बीकानेर जेल का गजब खेल! गलती से रिहा हुआ कैदी खुद सरेंडर करने पहुंचा कोर्ट, फिर क्या हुआ?

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
जयपुर: पेटीज खाने के बाद छात्र की मौत, स्कूल के बाहर प्रदर्शन
जयपुर: पेटीज खाने के बाद छात्र की मौत, स्कूल के बाहर प्रदर्शन
राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, 41 जिलों में तय हुआ आरक्षण
राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, 41 जिलों में तय हुआ आरक्षण

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget