एक्सप्लोरर

राजस्थान के राजसमंद में मच गया कोहराम, इमारत की छत गिरने से चार मजदूरों की गई जान

Building Roof Collapse: रात में अचानक भरभराकर इमारत की छत गिर गयी. निर्माणाधीन इमारत की छत गिरने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. एसडीआरएफ की टीम ने सुबह तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया.

Rajsamand Building Roof Collapse: राजस्थान के राजसमंद जिले में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया. निर्माणाधीन इमारत की छत गिरने से चार मजदूरों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. जिला अधिकारी डॉ. भंवर लाल ने बताया, ''खमनोर इलाके में मेघवाल समुदाय के सामुदायिक भवन का निर्माण किया जा रहा था. सोमवार देर रात 13 मजदूर मौके पर काम कर रहे थे. अचानक इमारत की छत ढहने से 10 मजदूर मलबे के नीचे दब गये.''

हादसे की सूचना के बाद मौके पर भीड़ लग गयी. जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. एसडीआरएफ की टीम ने आज सुबह तक रेस्क्यू चलाया. मलबे से दो शवों को बाहर निकाला गया. हादसे में घायल मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया. दो मजदूर की फिर इलाज के दौरान मौत हो गयी. डॉ. भंवर लाल ने कहा कि पांच घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. एक अन्य को बेहतर इलाज के लिए उदयपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

भरभराकर गिरी इमारत की छत, मलबे में दबकर चार मजूदरों की मौत

बिल्डिंग हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान कालू लाल, शांति लाल, भगवती लाल और भंवर लाल के रूप में की गई है. पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि एसडीआरएफ से पहले प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

सफलता नहीं मिलने पर जेसीबी की मदद ली गयी. ग्रामीणों का कहना है कि तीन दिन पहले नये सामुदायिक भवन की छत डाली गयी थी. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जायेंगे. मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. 

राजस्थान में शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए एनुअल कैलेंडर जारी, 213 दिन ही होगी क्लास, जानें कब-कब रहेगी छुट्टी?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget