एक्सप्लोरर

रवनीत सिंह बिट्टू का राज्यसभा जाना तय, सुनील कोठारी ने वापस लिया नामांकन, जानें क्या हुआ

Rajya Sabha By Election 2024: रवनीत सिंह बिट्टू का निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है. बीजेपी के प्रतिस्थापन उम्मीदवार सुनील कोठारी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है.

Rajya Sabha By Election 2024: राजस्थान राज्यसभा उपचुनाव में बीजेपी के प्रतिस्थापन उम्मीदवार सुनील कोठारी ने शुक्रवार को अपना नामांकन वापस ले लिया है. जिससे पार्टी के दूसरे उम्मीदवार व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है.

उपचुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे. निर्दलीय उम्मीदवार बबीता वाधवानी का नामांकन पत्र गुरुवार को जांच के दौरान रद्द कर दिया गया और अब बिट्टू मैदान में एकमात्र उम्मीदवार बचे हैं. वहीं कांग्रेस ने इस उपचुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है.

बता दें कि नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 27 अगस्त है. तीन सितंबर को राज्यसभा सीट के लिए मतदान होना है और उसी दिन शाम 5 बजे से वोटों की गिनती होगी. चुनावी प्रक्रिया 6 सितंबर तक पूरी हो जाएगी. कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल के द्वारा खाली की गई सीट पर यह उपचुनाव हो रहा है.

दरअसल, केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. इस सीट पर सदस्यता कार्यकाल 21 जून 2026 तक होगा. बता दें कि राजस्थान में कुल 10 राज्यसभा सीटें हैं. जिनमें से फिलहाल बीजेपी के पास चार और कांग्रेस के पास पांच सीटें हैं.

कौन हैं रवनीत सिंह बिट्टू? 
रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के पूर्व सीएम दिवंगत बेअंत सिंह के पोते हैं. वे कांग्रेस की टिकट पर 2009, 2014 और 2019 में लुधियाना सीट से लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले वे कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे. बीजेपी ने उन्हें लुधियाना से टिकट दिया था, लेकिन उन्हें पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग से हार का सामना करना पड़ा था.

चुनाव हारने के बाद भी बीजेपी ने बिट्टू को तबज्जों देते हुए उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री का पद दिया. पंजाब की तरफ से बिट्टू एकमात्र नेता है जिन्हें मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में मंत्री बनाया गया है. उन्हें रेल मंत्रालय व खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री का पद दिया गया है. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान की भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, अब सरकारी कर्मचारी RSS के कार्यक्रमों में हो सकेंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget