एक्सप्लोरर

Rajasthan Paper Leak: पेपर लीक मामले में RLP का धरना प्रदर्शन कल, शिक्षा मंत्री और RPSC चेयरमैन हटाने की मांग

RPSC Paper Leak: पेपर लीक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन राजस्थान में थम नहीं रहा है. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने भी सोमवार को सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन करने का एलान किया है.

RPSC Senior Teacher Recruitment GK Paper Leak: राजस्थान लोक सेवा आयोग की सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा का जीके पेपर लीक होने के बाद गहलोत सरकार निशाने पर आ गई है. विपक्षी पार्टियां सरकार पर आरोप लगा रही हैं. पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच (CBI Probe) की मांग भी उठने लगी है. बीजेपी (BJP) और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के कार्यकर्ताओं का सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन जारी है. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग ने गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में अब तक 10 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं.

रीट परीक्षा, अध्यापक भर्ती परीक्षा, ग्राम सेवक, पटवारी परीक्षा, जेईएन परीक्षा, वन विभाग सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होने से राजस्थान सुर्खियों में रहा है. पिछली विधानसभा में पेपर लीक प्रकरण पर बहुत हंगामा हुआ था. विपक्ष के हंगामे को देख सदन में सरकार एक विधयेक लेकर आई और आश्वस्त किया कि भविष्य में घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी. पेपर लीक करनेवालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उस समय भी हमने सरकार की मंशा पर शक जताते हुए कहा था कि विधेयक की धाराओं का धरातल पर उतरना मुश्किल है. 

आरएलपी का कल सभी जिला मुख्यालयों में होगा प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार में शुरू से भ्रष्ट सिस्टम लागू है. भ्रष्ट सिस्टम से सीएम अशोक गहलोत भी खुद को बचा नहीं पाए. विधयेक आने के बाद भी कई परीक्षाओं का पेपर लीक होना गंभीर सवाल खड़े करता है. पुखराज गर्ग ने बताया कि पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) के निर्देश पर अब बड़ा आंदोलन करने की तैयारी हो रही है. सोमवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर गहलोत सरकार के विरोध में प्रदर्शन होगा.

शिक्षा मंत्री और आरपीएससी चेयरमैन को हटाने की मांग

आंदोलन के जरिए शिक्षा मंत्री और आरपीएससी (RPSC) चेयरमैन को हटाने की मांग की जाएगी. आरपीएससी चेयरमैन की नियुक्ति के समय आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने सवाल खड़े किए थे. उन्होंने कहा था कि सबसे भ्रष्ट अधिकारी को पद पर तैनात किया गया है. आरएलपी सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने आशंका जताई थी कि अब नौकरियां बिकेगी, पेपर लीक होंगे, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ होगा. नागौर सांसद की आशंका सच साबित हुई. 

'प्रजापति हत्याकांड की CBI जांच से डरे हैं हरीश चौधरी'

पुखराज गर्ग ने कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी के बयान पर भी पलटवार किया. उन्होंने कहा कि हरीश चौधरी संतुलन खो बैठे हैं. बयान बीजेपी के प्रेशर में दे रहे हैं. बाड़मेर के प्रजापति हत्याकांड की सीबीआई जांच से हरीश चौधरी डर गए हैं. हत्याकांड की सीबीआई जांच के आदेश दिए गए हैं. जांच से डरे हरीश चौधरी बीजेपी के नेता और मंत्रियों के संपर्क में हैं. विधायक पुखराज गर्ग ने पूछा कि हरीश चौधरी के बयान से सीएम अशोक गहलोत की प्रायोजित पार्टी आरएलपी कैसे हो सकती है.

FIR दर्ज करने के सीएम गहलोत का दावा खोखला-गर्ग

आरएलपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल पर बायतु में कातिलाना हमला हुआ. हमले के तीन साल बाद एफआईआर दर्ज हुई. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार कहते आए हैं कि किसी भी थाने में एफआईआर दर्ज करने से कोई इनकार नहीं कर सकता है. इंकार करने वाले थानेदार की एसपी, आईजी के कार्यालय में शिकायत करने पर कार्रवाई होगी. कातिलाना हमले के 3 साल बाद सांसद हनुमान बेनीवाल की दखल से एफआईआर दर्ज हुई. सीएम गहलोत के खोखले दावे पर ज्यादा और कुछ नहीं कह सकते. ऐसे में, दोनों एक कैसे हो सकते हैं?

Rajasthan Politics: भरतपुर पहुंचे CM गहलोत ने चला मास्टरस्ट्रोक, जाटों के साथ गुर्जर वोटर्स को साधने की कोशिश

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhilwara News: गौशाला निर्माण को लेकर दो समुदायों में झड़प, कई घायल, पुलिस बल तैनात
भीलवाड़ा में गौशाला निर्माण को लेकर दो समुदायों में झड़प, कई घायल, पुलिस बल तैनात
भीलवाड़ा: श्मशान में खेली गई चिता भस्म की होली, ‘जय भैरव बाबा’ के जयकारों से गूंजा मोक्षधाम
भीलवाड़ा: श्मशान में खेली गई चिता भस्म की होली, ‘जय भैरव बाबा’ के जयकारों से गूंजा मोक्षधाम
Jodhpur News: विदेशी पर्यटकों ने जमकर उड़ाया गुलाल, ग्रहण की वजह से कई जगहों पर फीका पड़ा होली का रंग
जोधपुर: विदेशी पर्यटकों ने जमकर उड़ाया गुलाल, ग्रहण की वजह से कई जगहों पर फीका पड़ा होली का रंग
Jaipur News: सूतक काल ने रोके दर्शन, चंद्र ग्रहण के कारण बंद हुए मंदिरों के कपाट, जानें कब खुलेंगे द्वार?
सूतक काल ने रोके दर्शन, चंद्र ग्रहण के कारण जयपुर में बंद हुए मंदिरों के कपाट, जानें कब खुलेंगे द्वार

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के साथ मिलकर इजरायल हमारे खिलाफ...', मिडिल ईस्ट में जंग के बीच ख्वाजा आसिफ का तीखा बयान, क्या बोले PAK रक्षा मंत्री?
'भारत के साथ मिलकर इजरायल हमारे खिलाफ...', मिडिल ईस्ट में जंग के बीच ख्वाजा आसिफ का तीखा बयान, क्या बोले PAK रक्षा मंत्री?
Holi 2026: देशभर में मनाई जा रही होली, बसपा चीफ मायावती ने खास अंदाज में दी बधाई, जानें क्या कहा?
देशभर में मनाई जा रही होली, बसपा चीफ मायावती ने खास अंदाज में दी बधाई, जानें क्या कहा?
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
राज कपूर से अमिताभ बच्चन तक, ऐसी होती थी बॉलीवुड सितारों की शानदार होली पार्टियां
राज कपूर से अमिताभ बच्चन तक, ऐसी होती थी बॉलीवुड सितारों की शानदार होली पार्टियां
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
Holi 2026: भारत के अलावा कहां-कहां खेली जाती है होली, देख लीजिए लिस्ट
भारत के अलावा कहां-कहां खेली जाती है होली, देख लीजिए लिस्ट
Holi Special Recipe: इस होली घर पर बनाएं ट्रेडिशनल कांजी वड़ा, जानिए आसान रेसिपी
Holi Special Recipe: इस होली घर पर बनाएं ट्रेडिशनल कांजी वड़ा, जानिए आसान रेसिपी
Airtel का सबसे सस्ता सालभर वाला प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग-SMS और डेटा के साथ मिलते हैं कई शानदार बेनिफिट्स 
Airtel का सबसे सस्ता सालभर वाला प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग-SMS और डेटा के साथ मिलते हैं कई शानदार बेनिफिट्स 
Embed widget