एक्सप्लोरर

RPSC Assistant professor Results 2022: आरपीएससी ने जारी किया असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का रिजल्ट, इस एग्जाम की आंसर-की भी हुई जारी

RPSC Assistant professor Results 2022: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन ने असिस्टेंट प्रोफेसर फिजिक्स का रिजल्ट और असिस्टेंट स्टैस्टिकल प्रतियोगी परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है.

RPSC Assistant Professor Result 2022 Declared: राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan PSC) ने कॉलेज शिक्षा विभाग (Rajasthan College Education Department) में सहायक आचार्य फिजिक्स पदों (Assistant Professor Physics) के लिए आयोजित हुई प्रतियोगी परीक्षा 2020 के साक्षात्कार का परिणाम (RPSC Assistant Professor Competitive Exam Result) जारी कर दिया है. लिखित परीक्षा में अस्थाई रूप से सफल उम्मीदवारों के इंटरव्यू 26 से 29 जुलाई 2022 के बीच आयोजित हुए थे. इसके बाद सेवा नियम अनुसार 35 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है. परिणाम की पूरी डिटेल सूचना आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की गई है.

ये आंसर-की भी हुई है जारी -

इस बारे में सचिव एचएल अटल ने बताया कि आरपीएससी ने आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में सहायक सांख्यिकी अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा-2021 की मॉडल उत्तरकुंजी भी वेबसाइट पर जारी कर दी है. अभ्यर्थी 2 से 4 अगस्त तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे. आयोग ने इस परीक्षा का आयोजन 8 जुलाई 2022 को किया था.
इन डेट्स पर दर्ज करें आपत्ति -
आयोग के उप सचिव सुनील रांका ने बताया कि अगर किसी अभ्यर्थी को मॉडल आंसर-की पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क जमा करके 2 अगस्त से 4 अगस्त 2022 को रात 12 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं. इसके बाद की गईं आपत्तियां स्वीकार नहीं होंगी.
मॉडल प्रश्न पत्र के अनुसार करनी होगी एंट्री -
आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर अपलोड मॉडल प्रश्न पत्र के क्रम अनुसार ही करनी होंगी. इस परीक्षा का मॉडल प्रश्न-पत्र भी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है. आपत्तियां ऑनलाइन ही सबमिट करें और साथ में ऑथेंटिक किताबों से प्रूफ अवश्य दें. अगर आपत्ति के साथ प्रूफ नहीं दिया जाएगा तो आपत्ति स्वीकार नहीं होगी. परीक्षा में शामिल कैंडिडेट्स के अलावा अगर कोई दूसरा व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवाता है तो उस पर विचार नहीं किया जाएगा.
देना होगा इतना शुल्क -
आयोग ने प्रत्येक प्रश्न के लिए आपत्ति शुल्क 100 रुपए निर्धारित किया है. सेवा शुल्क अतिरिक्त देना होगा. इसके लिए अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर इस परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक क्वेश्चन ऑब्जेक्शन पर क्लिक कर प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं.
ऐसे समझें पूरी प्रक्रिया -
आपत्ति शुल्क ई-मित्र कियोस्क अथवा पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे से भुगतान कर आपत्तियों को स्थाई रूप से दर्ज करवा सकेंगे. शुल्क के अभाव में आपत्तियां स्वीकार नहीं होंगी. एक बार शुल्क जमा करवाने के बाद वापस नहीं लौटाया जाएगा. आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही स्वीकार होंगी.

इन नंबरों पर करें संपर्क -

आपत्ति करने के लिए लिंक एक तय समय तक ही उपलब्ध रहेगा. निर्धारित समयावधि के बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा. अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं होंगी. आपत्तियां केवल एक बार ही स्वीकार होंगी. किसी भी प्रकार की तकनीकी परेशानी होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई-मेल से अथवा फोन नंबर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

UP Government Job: उत्तर प्रदेश के इस विभाग में इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें अप्लाई, मिलेगी अच्छी सैलरी 

UP Sarkari Naukri: यूपी उच्च शिक्षा विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर चल रही है भर्ती, 917 पदों के लिए ये है आवेदन की लास्ट डेट 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jodhpur News: विदेशी पर्यटकों ने जमकर उड़ाया गुलाल, ग्रहण की वजह से कई जगहों पर फीका पड़ा होली का रंग
जोधपुर: विदेशी पर्यटकों ने जमकर उड़ाया गुलाल, ग्रहण की वजह से कई जगहों पर फीका पड़ा होली का रंग
Jaipur News: सूतक काल ने रोके दर्शन, चंद्र ग्रहण के कारण बंद हुए मंदिरों के कपाट, जानें कब खुलेंगे द्वार?
सूतक काल ने रोके दर्शन, चंद्र ग्रहण के कारण जयपुर में बंद हुए मंदिरों के कपाट, जानें कब खुलेंगे द्वार
Sawai Madhopur News: पहले बच्चों को पानी के टैंक में फेंका, फिर ट्रेन के आगे कूद मां ने की आत्महत्या
सवाई माधोपुर: पहले बच्चों को पानी के टैंक में फेंका, फिर ट्रेन के आगे कूद मां ने की आत्महत्या
Holi 2026: जयपुर के गुलाल गोटे सिर्फ राजस्थान नहीं, दुनिया भर में छाए, बढ़ी बिक्री, जानें- क्यों हैं खास?
जयपुर के गुलाल गोटे सिर्फ राजस्थान नहीं, दुनिया भर में छाए, बढ़ी बिक्री, जानें- क्यों हैं खास?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
Holi 2026: शबाना आजमी-जावेद अख्तर की होली पार्टी में सितारों की मस्ती, उर्मिला मातोंडकर से लेकर मौनी रॉय तक आईं नजर
शबाना आजमी-जावेद अख्तर की होली पार्टी में सितारों की मस्ती, उर्मिला मातोंडकर से लेकर मौनी रॉय तक आईं नजर
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
"घर वाले नहीं करवा रहे ब्याह" पिता के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची बगावती औलाद, खूब हंसे पुलिस वाले
इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
Embed widget