एक्सप्लोरर

क्या थप्पड़ मारने वाली स्पाइसजेट क्रू मेंबर के साथ हुई थी अभद्रता? अब वकील कर रहे ये दावा

SpiceJet Crew member Slapped CISF Officer: जयपुर एयरपोर्ट का एक वीडियो कुछ दिन पहले वायरल हुआ था जिसमें एक विमानन कंपनी की महिला कर्मचारी ने सुरक्षाकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया था.

Jaipur SpiceJet Staff Slap Case: जयपुर एयरपोर्ट पर विमानन कंपनी की एक महिला कर्मचारी द्वारा सीआईएसएफ (CISF) के एएसआई को थप्पड़ मारने के मामले में वकील का बयान सामने आया है. स्पाइसजेट (Spece Jet) की महिला कर्मचारी के वकील दीपक चौहान ने दावा किया कि एएसआई गिरिराज प्रसाद द्वारा महिला के खिलाफ यौन उत्पीड़न से जुड़े शब्द कहे गए थे जिससे महिला कर्मचारी ने आपा खो दिया और थप्पड़ मार दिया. वकील ने दावा किया कि यह एक स्वाभाविक प्रतिक्रिया थी. 

मामले में स्पाइस जेट की महिला कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. अब उनके वकील दीपक चौहान ने कहा, ''मामला यह था कि स्पाइस जेट की क्रू मेंबर से एएसआई गिरिराज प्रदास ने सेक्शुअल हैरेसमेंट से जुड़े शब्द बोले थे. जिससे पीड़िता मानसिक संतुलन खो बैठी. रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिसके बाद क्रू मेंबर को अरेस्ट कर लिया गया है.''

हमने कोर्ट को बताई वास्तविकता - वकील
दीपक चौहान ने कहा, ''पीड़िता द्वारा भी आवेदन दिया गया है जो वाक्या हुआ उसका भी उल्लेख है. टीवी पर बोलते हुए यह हिचक होती है जिस तरह की भाषा उससे एएसआई ने कही थी. मुझे नहीं लगता कि कोई भी स्वाभिमानी महिला ऐसे शब्द सुने और बिना थप्पड़ मारे रह जाए. कानून को हाथ में लेना अलग बात है. आवेग में कोई भी आएगा ही."

वकील ने आगे कहा, "उसका ऐसा करना सामान्य व्यवहार था. हमने भी कोर्ट में बताया कि वास्तविकता क्या है. जांच में रिकवरी कुछ आएगी नहीं. पहले क्रू मेंबर ने ऐसा कुछ नहीं किया है. सोचने का विषय है कि पूरे एयरपोर्ट पर गिरिराज प्रसाद के साथ ही ऐसा क्यों हुआ, जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है."

सीआईएसएफ के बयान पर स्पाइसजेट ने किया कर्मचारी का बचाव
इस घटना के संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एएसआई ने महिला क्रू मेंबर को सुबह करीब चार बजे गेट पर रोका था. उसके पास गेट इस्तेमाल करने की परमिशन नहीं थी.  जब उसे दूसरे गेट से जाने के लिए कहा गया तो उसने सुरक्षाकर्मी को थप्पड़ मार दिया. इसके बाद महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई. हालांकि मामले में स्पाइसजेट ने अपनी कर्मचारी का बचाव किया है. 

स्पाइसजेट ने दावा किया कि उसकी कर्मचारी के साथ यौन उत्पीड़न हुआ है. स्पाइसजेट ने यह भी कहा कि कर्मचारी के पास वैध एयरपोर्ट एंट्री पास था. इसके बाद भी उसके साथ अनुचित भाषा का इस्तेमाल किया गया.

ये भी पढ़ें - Kota: 45 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही महिला, बाहर निकालने के दौरान तीसरी मंजिल से गिरकर मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशोक गहलोत का BJP नेता मदन राठौड़ को जवाब, कहा- रिटायरमेंट वाला मोदी-भागवत पर लागू होगा
अशोक गहलोत का BJP नेता मदन राठौड़ को जवाब, कहा- रिटायरमेंट वाला मोदी-भागवत पर लागू होगा
Jaipur News: राजस्थान यूनिवर्सिटी में RSS से जुड़े कार्यक्रम पर बवाल, हिरासत में लिए गए NSUI के 50 छात्र
राजस्थान यूनिवर्सिटी में RSS से जुड़े कार्यक्रम पर बवाल, हिरासत में लिए गए NSUI के 50 छात्र
Jodhpur News: कर्ज ने बनाया 'ड्रग्स कुक', जोधपुर में 3 करोड़ की MD ड्रग्स बरामद, घर की छत पर बन रहा था जहर
कर्ज ने बनाया 'ड्रग्स कुक', जोधपुर में 3 करोड़ की MD ड्रग्स बरामद, घर की छत पर बन रहा था जहर
Rajasthan News: जयपुर में बदबूदार पानी पर फूटा जनता का गुस्सा, BJP विधायक को घेरा और हाथ में थमा दिया ग्लास
जयपुर में बदबूदार पानी पर फूटा जनता का गुस्सा, BJP विधायक को घेरा और हाथ में थमा दिया ग्लास

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध का सबसे 'विध्वंसक' चैप्टर ! | Iran-israel War | Middle East War | Trump | abp News
Iran Israel War Update: ट्रंप का नया टारगेट सेट...पावर सेंटर पर करेंगे अटैक! | Middle East
Janhit With Chitra Tripathi: ईरान के मारे...Trump बेचारे, गुरूर..चूर-चूर! | Iran US Israel War
Khabar Filmy Hain: रोमांस से एक्शन तक... सलमान खान की 'सिकंदर' का फर्स्ट लुक आउट | Mathrubhumi
Saas Bahu Aur Saazish :Mihir-Noina की शादी का मंडप तैयार! Tulsi फोड़ेगी शादी के मंडप में सच्चाई का बम | Kyunki Saas Bhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iraq Airstrike: इराक में हुआ घातक हवाई हमला, मोसुल और अजीजिया में सैन्य ठिकानों को बनाया गया निशाना, 3 की मौत
इराक में हुआ घातक हवाई हमला, मोसुल और अजीजिया में सैन्य ठिकानों को बनाया गया निशाना, 3 की मौत
नकली नोटों पर सपा-BJP में छिड़ी रार! अखिलेश यादव ने काली टोपी का जिक्र कर पूछा 5 बड़ा या 7?
नकली नोटों पर सपा-BJP में छिड़ी रार! अखिलेश यादव ने काली टोपी का जिक्र कर पूछा 5 बड़ा या 7?
'धुरंधर 2' की सुपर सक्सेस के बाद बदली रणवीर सिंह की चाल-ढाल, NMACC के इवेंट में 'जसकीरत' का दिखा रॉयल अंदाज, लोग बोले- 'ये है सुपरस्टार'
'धुरंधर 2' की सक्सेस के बाद बदली रणवीर सिंह की चाल-ढाल, इवेंट में रॉयल अंदाज में दिखे 'जसकीरत'
Iran-US War: अमेरिकी एयरफोर्स को तगड़ा झटका! ईरान ने A-10 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा
अमेरिकी एयरफोर्स को तगड़ा झटका! ईरान ने A-10 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
Explained: क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? 57% की पसंद UPI, कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
Bengaluru Luxury Homes: 8400 स्क्वॉयर फीट और हेलिपैड... जानें कैसा है नारायण मूर्ति का 50 करोड़ का ड्रीम अपार्टमेंट?
8400 स्क्वॉयर फीट और हेलिपैड... जानें कैसा है नारायण मूर्ति का 50 करोड़ का ड्रीम अपार्टमेंट?
Gulab Jamun History: कैसे हुआ था गुलाब जामुन का ईजाद, जानें किस मुगल बादशाह से है इसका संबंध?
कैसे हुआ था गुलाब जामुन का ईजाद, जानें किस मुगल बादशाह से है इसका संबंध?
Embed widget