एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा गाइडलाइन पर होगी सख्ती, अमित शाह से मुलाकात के बाद CM भजनलाल शर्मा का ऐलान

Rajasthan News: CM भजनलाल शर्मा ने अमित शाह से चर्चा के बाद पाकिस्तान नागरिकों के Visa संबंधी गाइडलाइन के पालन को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए. CM ने कहा कि इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित होगा.

Pakistani Nationals in India: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से बात की. 25 अप्रैल को हुए इस बातचीत के बाद उन्होंने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा को लेकर केन्द्र द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों को तुरंत और सख्ती से इन निर्देशों का पालन करने को कहा.

इस क्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनन्द कुमार सचिवालय में सम्बंधित अधिकारियों की बैठक ली. बैठक में पुलिस महानिदेशक यूआर साहू, सीआईडी सुरक्षा पुलिस महानिदेशक संजय अग्रवाल, गृह विभाग की शासन उप सचिव सोविला माथुर, राजेश जैन, समस्त पुलिस अधीक्षक और अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे. सभी जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक वी.सी. के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे.

इन वीजा को किया गया तत्काल प्रभाव से रद्द
गौरतलब है कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सार्क वीजा आज शनिवार (26 अप्रैल) से एवं दीर्घकालिक वीजा, राजनयिक और आधिकारिक वीजा को छोड़कर सभी मौजूदा वैध वीजा रविवार (27 अप्रैल) से तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिये हैं. पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए मेडिकल वीजा 29 अप्रैल, 2025 तक ही वैध रहेंगे. पाकिस्तानी नागरिकों का निष्कासन अटारी बॉर्डर से किया जाना है.

ACS (होम) ने संबंधित पुलिस अधीक्षकों एवं एफ.आर.ओ को निर्देश दिए कि ऐसे पाक नागरिक जो लॉंग-टर्म वीजा (Long Term Visa) के अतिरिक्त अन्य वीजा पर राज्य में निवासरत हैं, उनके निष्कासन की कार्यवाही गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों में वर्णित समय सीमा के अनुसार की जाये.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा पिछले बुधवार (23 अप्रैल) को कानून व्यवस्था के सम्बंध में ली गई बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुसार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा राज्य में पूर्ण चौकसी रखने, आमजन और पर्यटकों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने, सोशल मीडिया पर निगाह रखने की अक्षरश पालन के भी निर्देश दिए गए.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद ग्रेड-3 शिक्षकों ने टाला आंदोलन, दी चेतावनी
जयपुर: शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद ग्रेड-3 शिक्षकों ने टाला आंदोलन, दी चेतावनी
जमीन विवाद में बड़े भाई ने ले ली छोटे की जान, 72 घंटे में पुलिस ने दबोचा
जमीन विवाद में बड़े भाई ने ले ली छोटे की जान, 72 घंटे में पुलिस ने दबोचा
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
Embed widget