एक्सप्लोरर

राजस्थान के डूंगरपुर में 300 चमगादड़ों की मौत से हड़कंप, जताई गई ये आशंका

Dungarpur Update News: उदयपुर संभाग के डूंगरपुर में भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त है. यहां राजकीय पुस्तकालय के पास पेड़ पर लटके 300 से ज्यादा चमगादड़ों की मौत हो गई.

Rajasthan Today: राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में है. तप रहा है. लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं. सूरज आग के गोले बरसा रहा है. तेज धूप और गर्म हवाओं से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है. तापमान में वृद्धि का रिकॉर्ड टूट रहा है. डूंगरपुर में एक दिन पहले तापमान 46 डिग्री पार कर गया. गर्मी का प्रकोप इंसानों के साथ जीव जंतुओं पर भी देखा जा रहा है. धूप और लू से झुलसकर जीव जंतु दम तोड़ रहे हैं. राजकीय पुस्तकालय के पास पेड़ पर लटके 300 से ज्यादा चमगादड़ों की मौत हो गई.

मौत के बाद चमगादड़ पेड से नीचे गिर गए. चमगादड़ों के शव सड़ने से संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी हुई है. वर्तमान में लोग बदबू से परेशान हैं. राजकीय पुस्तकालय के पेड़ सैकड़ों चमगादड़ों का बसेरा है. पुस्तकालय के पास आबादी क्षेत्र भी है. कुछ दिनों से चमगादड़ों की मौतों का सिलसिला जारी है. मृत चमगादड़ों के शवों को नहीं हटाया गया. इस वजह से इलाके में बदबू फैल गयी. लोगों ने संक्रमण फैलने की भी आशंका जताई है. स्थानीय प्रशासन को घटना की जानकारी दी गयी.

भीषण गर्मी और लू जीव जंतुओं के लिए भी जानलेवा

प्रशासन की टीम ने चमगादड़ों के शवों को सुरक्षा व्यवस्था अपनाते जमीन में गाड़ दिया. मौसम विभाग का कहना है कि गर्मी के तेवर और तेज होने का पूर्वानुमान है. इसलिए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जाती है.

बता दें कि 10 दिनों से तापमान 40 डिग्री पर बना हुआ था. कल 40 से बढ़कर पारा 46 डिग्री पार कर गया. बता दें कि राजस्थान के डूंगरपुर में तेज गर्मी और लू ने आम जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है. तीखी धूप और गर्मी जीव जंतुओं के लिए भी आफत साबित हो रही है. 

विशेषज्ञों की मानें तो तापमान 40 डिग्री के पार होने से चमगादड़ों के जीवन को खतरा होता है.  

Exclusive: राजस्थान में ये विधायक बढ़ाएंगे BJP की टेंशन? लोकसभा चुनाव रिजल्ट का कर रहे इंतजार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget