एक्सप्लोरर

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पिता का निधन, लिखा भावुक पोस्ट - 'अत्यंत दुख के साथ...'

Bhupender Yadav News: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पिता का अंतिम संस्कार गुरुग्राम में उनके पैतृक गांव में किया जाएगा. इसकी जानकारी खुद मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर दी है.

Rajasthan News: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पिता का शनिवार सुबह निधन हो गया. भूपेंद्र यादव ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव राजस्थान के अलवर से सांसद हैं. फिलहाल पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे हैं. उनके पिता के निधन पर राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और मदन राठौड़ समेत बीजेपी के कई नेताओं ने दुख जाहिर किया है.

भूपेंद्र यादव ने X पर लिखा, ''आप सभी को अत्यंत दुख के साथ सूचित कर रहा हूं कि आज सुबह मेरे पूज्य पिताश्री का देहावसान हो गया है. बाबूजी की अंतिम यात्रा आज दिनांक 15 मार्च, दोपहर 4 बजे मेरे निवास ग्राम जमालपुर, जिला गुड़गांव, हरियाणा में संपन्न होगी.''

भजनलाल शर्मा और मदन राठौड़ ने लिखा संवेदना संदेश

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने दुख जाहिर करते हुए लिखा, ''माननीय केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव के पूज्य पिताजी श्री कदम सिंह जी का निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है. प्रभु श्री राम पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.''

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, ''अलवर सांसद व केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी के पूज्य पिता श्री कदम सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दें.''

बताया जा रहा है कि भूपेंद्र यादव के पिता कदम सिंह 90 वर्ष के थे. उनका फोर्टिंस अस्पताल में इलाज चल रहा था. वह रेलवे के रियाटर अधिकारी थे. अंतिम संस्कार में हरियाणा और राजस्थान के नेताओं के पहुंचने की संभावना है.

About the author आकांक्षा

आकांक्षा 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरूआत नया इंडिया से की. इसके बाद न्यूज एजेंसी IANS और  नवभारत टाइम्स की टीम से भी जुड़ी रहीं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: देवनारायण मंदिर के पट खुलने तक MLA भडाना ने त्यागे अन्न-जूते, 54 साल से लगा है ताला
राजस्थान: देवनारायण मंदिर के पट खुलने तक MLA भडाना ने त्यागे अन्न-जूते, 54 साल से लगा है ताला
Jodhpur News: महिलाओं की मामूली कहासुनी बनी हाईवोल्टेज ड्रामा, सड़क पर हुई जमकर हाथापाई
जोधपुर: महिलाओं की मामूली कहासुनी बनी हाईवोल्टेज ड्रामा, सड़क पर हुई जमकर हाथापाई
LPG Crisis News Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Jalore News: नर्मदा नहर से महिला, 5 साल की बच्ची और युवक के शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jalore News: नर्मदा नहर से महिला, 5 साल की बच्ची और युवक के शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

वीडियोज

LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu
Iran Israel US War: ईरान ने Dubai को फिर से दहलाया, आसमान में दिखा धुंए का गुबार!| Mojtaba Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Fruit Vs Juice: जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Embed widget