एक्सप्लोरर

Rajasthan BJP Candidate List: विधानसभा चुनाव का टिकट मिलने के बाद वसुंधरा राजे की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

Rajasthan BJP Candidate List 2023: बीजेपी ने शनिवार को 83 उम्मीदवारों के साथ दूसरी सूची जारी कर दी है. इस बार बीजेपी ने वसुंधरा राजे को टिकट दिया है, जो पांचवीं बार झालरापाटन से चुनाव लड़ेंगी.

Rajasthan BJP Candidate List 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को उनकी परंपरागत सीट झालावाड़ के झालरापाटन से चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं टिकट मिलने के बाद पूर्व सीएम ने बीजेपी आलाकमान पीएम मोदी और जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया है. साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार मिलकर विजय का कीर्तिमान रचेंगे.

वहीं राजस्थान की सड़कों पर 41 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए बीजेपी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन अभी भी थमा नहीं है, इस बीच पार्टी ने शनिवार को 83 उम्मीदवारों के साथ दूसरी सूची जारी कर दी है. इस बार बीजेपी ने वसुंधरा राजे को टिकट दिया है, जो पांचवीं बार झालरापाटन से चुनाव लड़ेंगी. वहीं नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की सीट बदल दी गई है. उन्हें चुरू की बजाय तारानगर से टिकट दिया गया है. वे पहले भी तारानगर से चुनाव लड़ चुके हैं.वहीं, कुछ दिन पहले बीजेपी में शामिल हुए उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्‍वराज सिंह मेवाड़ को नाथद्वारा से टिकट दिया गया है. उनका मुकाबला विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी से होगा.

इस बीच बीजेपी ने दूसरी सूची में आठ विधायकों के टिकट काट दिए हैं. इनमें सूरसागर से सूर्यकांत व्यास, सांगानेर से अशोक लाहोटी, चित्तौड़गढ़ से चंद्रभान सिंह आक्या, सूरजगढ़ से सुभाष पूनिया, नागौर से मोहन राम चौधरी, मकराना से रूपाराम, बड़ी सादड़ी से ललित कुमार ओस्तवाल और घाटोल से हरेंद्र निनामा शामिल हैं.वसुंधरा राजे गुट से जिन 10 विधायकों को पार्टी का टिकट मिला है, उनमें मालवीय नगर से कालीचरण सराफ, छबड़ा से प्रताप सिंह सिंघवी, संगरिया से गुरदीप सिंह शाहपिनी, निंबाहेड़ा से श्रीचंद कृपलानी, नौहर से अभिषेक मटोरिया, डग से कालूलाल मेघवाल, खानपुर से नरेंद्र नागर, मनोहरथाना से गोविंद रानीपुरिया, नीमकाथाना से प्रेम सिंह और बगरू से कैलाश चंद वर्मा शामिल हैं.

वहीं जयपुर की विद्याधर नगर सीट से विधायक नरपत सिंह राजवी को अब चित्तौड़गढ़ से टिकट दिया गया है. पहली सूची में बीजेपी ने उनका टिकट काट दिया और राजसमंद सांसद दीया कुमारी को विद्याधर नगर से टिकट दिया.राजवी के लिए मौजूदा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का टिकट काट दिया गया है, हालांकि इस फैसले का विरोध भी शुरू हो गया है. चंद्रभान ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, ''आपका चंद्रभान एक बार फिर आपके भरोसे पर खरा उतरेगा. चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र मेरा परिवार है और परिवार का उज्ज्वल भविष्य मेरी एकमात्र चिंता है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan BJP Candidates List: बीजेपी की लिस्ट के बाद CM फेस को लेकर क्या बोले सतीश पूनियां? वसुंधरा राजे का भी किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: जयपुर में भी मिडिल ईस्ट युद्ध का असर, 8 रुपये में खाना देने वाली अन्नपूर्णा रसोई के चूल्हे बंद
जयपुर में भी मिडिल ईस्ट युद्ध का असर, 8 रुपये में खाना देने वाली अन्नपूर्णा रसोई के चूल्हे बंद
Jodhpur News: सेंट्रल जेल में इफ्तार की फोटो वायरल, जांच में 13 मोबाइल फोन बरामद, सुरक्षा पर उठे सवाल
जोधपुर: सेंट्रल जेल में इफ्तार की फोटो वायरल, जांच में 13 मोबाइल फोन बरामद, सुरक्षा पर उठे सवाल
Jodhpur News: जोधपुर की JNVU में प्रदर्शनी को लेकर बवाल, NSUI कार्यकर्ताओं ने होर्डिंग तोड़े
जोधपुर JNVU में प्रदर्शनी को लेकर बवाल, NSUI कार्यकर्ताओं ने होर्डिंग तोड़े
Udaipur News: सैलाना गांव में 2 दोस्तों की तलवार से काटकर हत्या, इलाके में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
उदयपुर: सैलाना गांव में 2 दोस्तों की तलवार से काटकर हत्या, इलाके में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

वीडियोज

LPG Gas Crisis: LPG Supply अब बिना रुकावट? 24 घंटे का इंतजार बस! | Strait of Hormuz
Election Date Announcement: बंगाल में किसका चलेगा दांव? ममता के लिए क्या है चुनौती? | Mamata
LPG Gas Crisis: आ रहे 'शिवालिक-नंदादेवी'..चंद घंटे बाद...'सिलेंडर संकट' समाप्त! | Indian Ship
Iran Israel War: IRGC की इजरायल को खुली धमकी..Netanyahu को मारने की खाई कसम! | Khamenei | Trump
Iran Israel War: ईरान की बरसती मिसाइलों का खौफनाक वीडियो..हैरान कर देगा! | Khamenei | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या होर्मुज में युद्धपोत भेजेंगे चीन और ब्रिटेन? ईरान के खिलाफ ट्रंप की अपील पर आया जवाब
क्या होर्मुज में युद्धपोत भेजेंगे चीन और ब्रिटेन? ईरान के खिलाफ ट्रंप की अपील पर आया जवाब
'कुंभ से मेट्रो तक...हमने पहले किया', मुंबई में मंच से सपा चीफ ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
'कुंभ से मेट्रो तक...हमने पहले किया', मुंबई में मंच से सपा चीफ ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
Congress On Election: बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा; रन आउट पर मजेदार पोस्ट वायरल
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा
‘जो दिखेगा वो बिकेगा’, कैमरा देखते ही अवनीत कौर ने टॉप को किया नीचे, वीडियो वायरल
‘जो दिखेगा वो बिकेगा’, कैमरा देखते ही अवनीत कौर ने टॉप को किया नीचे, वीडियो वायरल
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
Israel-US Iran War Live: खर्ग द्वीप पर अमेरिका ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, मिडिल ईस्ट में US ठिकानों पर बरपाया कहर
Live: खर्ग द्वीप पर US ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, अमेरिकी ठिकानों पर बरपाया कहर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
Embed widget