एक्सप्लोरर

दिल्ली में इस बार किसकी सरकार? वसुंधरा राजे का बड़ा बयान, 'सट्टा बाजार और आम लोगों ने...'

Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ने दावा करते हुए कहा कि दिल्ली में बीजेपी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीत मिलनी तय है.

Vasundhara Raje On Delhi Exit Poll 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित कर दिए जाएंगे. इससे पहले राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. दिल्ली विधानसभा चुनाव के सवाल पर वसुंधरा राजे ने कहा कि जैसा सट्टा बाजार और आमजन ने स्पष्ट कर दिया है कि इस बार वहां पर बीजेपी की जीत होने जा रही है.

उन्होंने दावा करते हुए ये भी कहा, ''बीजेपी दिल्ली में जीत का परचम लहराएगी.'' पूर्व सीएम ने कहा कि दिल्ली में बीजेपी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीत मिलनी तय है. बता दें कि ज्यादातर एग्जिट पोल में दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनती नजर आ रही है. वहीं, कुछ एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को बढ़त मिलती दिख रही है. 

मेवाड़ दौरे पर राजसमंद पहुंचीं वसुंधरा राजे

बीजेपी की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे शुक्रवार (7 फरवरी) को एक दिवसीय मेवाड़ दौरे पर राजसमंद पहुंचीं. डबोक से सड़क मार्ग के रास्ते नाथद्वारा पहुंचने के बाद उन्होंने श्रीनाथजी की श्रृंगार-झांकी के दर्शन किए. मंदिर की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया. स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी उनका जोरदार स्वागत किया.

श्रीनाथजी, द्वारकाधीश और चारभुजा नाथ के दर्शन

दर्शन के बाद वसुंधरा राजे कांकरोली के लिए रवाना हुईं, जहां उन्होंने द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन किए. इसके बाद उन्होंने तिलकायत गोस्वामी पराग कुमार के पुत्र युवराज नेमिश कुमार से भेंट की. कांकरोली मंदिर परंपरा के अनुसार भी उन्हें ऊपरना और प्रसाद भेंट किया गया. वसुंधरा राजे के दौरे का अगला पड़ाव चारभुजा था, जहां वे सड़क मार्ग से रवाना हुईं. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि गुप्त नवरात्रि के अवसर पर वे देव दर्शन करती हैं. आज के दौरे में उन्होंने श्रीनाथजी, द्वारकाधीश, चारभुजा नाथ और एकलिंग नाथ के दर्शन किए.

उल्लेखनीय है कि वसुंधरा राजे के दौरे के बाद शाम को वे डबोक से विमान द्वारा जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगी. इससे पहले 24 जनवरी को वसुंधरा राजे जोधपुर से भाद्राजून रवाना होने से पहले रेजिडेंसी रोड स्थित राजमाता विजया राजे सिंधिया स्मारक पहुंची थी. वहां उन्होंने राजमाता विजया राजे सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया था.

वसुंधरा राजे ने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए जोधपुर में राजमाता विजयाराजे सिंधिया स्मारक के खराब-रखरखाव की आलोचना की थी. उन्होंने कहा था कि स्मारक की साफ-सफाई नहीं रखी जा रही. राजमाता ने न केवल प्रदेश के लिए बल्कि देश के लिए भी बहुत कुछ किया है, इसके बावजूद सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है तो यह सोचने वाली बात है.

ये भी पढ़ें:

राजस्थान के दूदू में भीषण सड़क हादसा, कुंभ में स्नान करने जा रहे 8 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: जोधपुर में नशे के खिलाफ AGTF सख्त, पॉश सोसाइटी में चल रही ड्रग फैक्ट्री का किया भंडाफोड़
राजस्थान: जोधपुर में नशे के खिलाफ AGTF सख्त, पॉश सोसाइटी में चल रही ड्रग फैक्ट्री का किया भंडाफोड़
राजस्थान SI भर्ती 2021 मामले में अभ्यर्थियों को झटका, हाईकोर्ट ने सिंगल बेंच के फैसले को रखा बरकरार
राजस्थान SI भर्ती 2021 मामले में अभ्यर्थियों को झटका, हाईकोर्ट ने सिंगल बेंच के फैसले को रखा बरकरार
जयपुर के जिस इलाके में गवर्नर, CM और मंत्री का घर, वहां गंदा पानी पीकर बीमार हुए 500 से ज्यादा लोग
जयपुर के जिस इलाके में गवर्नर, CM और मंत्री का घर, वहां गंदा पानी पीकर बीमार हुए 500 से ज्यादा लोग
मिडिल ईस्ट में युद्ध की वजह से इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का काम प्रभावित, जयपुर में कंटेनर यार्ड में पसरा सन्नाटा!
मिडिल ईस्ट में युद्ध की वजह से इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का काम प्रभावित, जयपुर में कंटेनर यार्ड में पसरा सन्नाटा!

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: मिडिल ईस्ट जंग के बीच अमेरिका को झटका! F-15E जेट क्रैश, पायलट गायब, सर्च ऑपरेशन तेज
मिडिल ईस्ट जंग के बीच अमेरिका को झटका! F-15E जेट क्रैश, पायलट गायब, सर्च ऑपरेशन तेज
राघव चड्ढा ने PM मोदी के खिलाफ पुरानी पोस्ट्स कीं डिलीट, AAP नेता सौरभ भारद्वाज के दावे से हलचल
राघव चड्ढा ने PM मोदी के खिलाफ पुरानी पोस्ट्स कीं डिलीट, AAP नेता सौरभ भारद्वाज के दावे से हलचल
बेबी बंप के साथ प्रिया-एटली की रोमांटिक फोटोशूट वायरल, जल्द दूसरे बच्चे की गूंजेगी किलकारी
बेबी बंप के साथ प्रिया-एटली की रोमांटिक फोटोशूट वायरल, जल्द दूसरे बच्चे की गूंजेगी किलकारी
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
देशभर में आंधी-बारिश का कहर, दिल्ली-यूपी से लेकर दक्षिण भारत तक चेतावनी जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
देशभर में आंधी-बारिश का कहर, दिल्ली-यूपी से लेकर दक्षिण भारत तक चेतावनी जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
Menopause Bloating Causes: पानी नहीं, ये है मेनोपॉज में ब्लोटिंग की असली वजह; गाइनेकोलॉजिस्ट से जानें आसान उपाय
पानी नहीं, ये है मेनोपॉज में ब्लोटिंग की असली वजह; गाइनेकोलॉजिस्ट से जानें आसान उपाय
किचन गार्डन से बनाएं सेहतमंद लाइफ, जानें गमलों में सब्जियां उगाने का सबसे आसान तरीका
किचन गार्डन से बनाएं सेहतमंद लाइफ, जानें गमलों में सब्जियां उगाने का सबसे आसान तरीका
Embed widget