एक्सप्लोरर

चाहे चुनाव हो या क्रिकेट...सच साबित होती है फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी

Phalodi Satta Bazar: जोधपुर डिवीजन में फलोदी सट्टा बाजार बहुत प्रसिद्ध है.फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी अक्सर सच साबित होती है. सट्टा बाजार में प्रतिदिन हजारों करोड़ रुपये का लेनदेन होता है.

Phalodi Betting Market: राजस्थान के जोधपुर डिवीजन का फलोदी सट्टा बाजार काफी फेमस है, जिसे सट्टेबाजों की नगरी के नाम से भी जाना जाता है. यह सुनकर आप चौंक गए होंगे. जोधपुर से 140 किलोमीटर दूर स्थित फलोदी जिले का सट्टा बाजार देश दुनिया में प्रसिद्ध है.

यहां की खास बात यह है कि इस फलोदी कस्बे के लोग छोटी से छोटी बात पर सट्टा लगा लेते हैं. शेयर बाजार या दुनिया में कहीं पर भी चुनाव हो उस दौरान फलोदी सट्टा बाजार का जिक्र जरूर होता है. क्योंकि यहां के सटोरियों का आकलन एकदम सटीक बैठता है. कई बार अपवाद स्वरूप यहां सट्टा बाजार के बताए हुए समीकरण भी बदल जाते हैं. आमतौर पर फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी सच साबित होती है.

कैसे हुई फलोदी सट्टा बाजार की शुरुआत

फलोदी सट्टा बाजार में सट्टे का व्यापार करने वाले दयाल जी सटोरियों का कहना है कि फलोदी में गांधी चौक नाम की जगह है, जहां पर फ्रूट मंडी हुआ करती थी. सभी व्यापारी यहां पर व्यापार करते थे. इसके साथ ही खाली समय में हार जीत, बारिश, फसल, मवेशियों के बच्चे होने के नाम पर सट्टा लगाया जाता था.

फिर धीरे-धीरे सट्टा व्यापारी हर क्षेत्र में अपनी भविष्यवाणी करने लगे. फलोदी सट्टेबाजों की नगरी में रहने वाले कई लोग ऐसे हैं जो देश और विदेश में हैं. आपसी तालमेल और आपसी बातचीत के जरिए ये हर तरह की भविष्यवाणी करने में सक्षम हैं. सही मायने में देखा जाए तो इन सटोरियों का नेटवर्क काफी मजबूत है.

समय के साथ हो गया हाईटेक 

फलोदी सट्टा बाजार का सबसे बड़ा नियम यह है "बेईमानी के धंधे में ईमानदारी जरूरी है" जो बोल दिया उसी का पैसा है. यहां के सटोरियों का कहना है कि (थूक के पैसे) हैं. बोलने के बाद मुकरना नहीं है. धीरे-धीरे समय बदला पर्ची का सिस्टम शुरू हुआ. धीरे-धीरे फलोदी सट्टा बाजार भी कई अलग-अलग क्षेत्र में भविष्यवाणी करने लगा. कई लोगों को सट्टा खेलने की भी आदत लग गई. लेकिन अब जैसे-जैसे जमाना बदल रहा है. वैसे-वैसे फलोदी सट्टा बाजार भी हाईटेक होता जा रहा है. हाईटेक यानी मोबाइल पर एप्लीकेशन के जरिए कहीं पर भी बैठकर आप अपना सट्टा लगा सकते हैं.

फलोदी सट्टा बाजार के सटोरिए लोकेश ने बताया कि हमारे फलोदी में रहने वाले लोग देश के कोने कोने में मौजूद हैं. साथ ही विदेशों में भी मौजूद हैं. वे सभी लोग फलोदी सट्टा बाजार से जुड़े हुए हैं. एक दूसरे से बात करके या अन्य अलग-अलग एप्लीकेशन को देखकर भविष्यवाणी की जाती है.

देश दुनिया की नजर फलोदी सट्टा मार्केट पर

जैसे मानो अभी देशभर में लोकसभा के चुनाव चल रहे हैं. देश के कोने-कोने में मौजूद फलोदी के लोग एक दूसरे से संपर्क में रहते हैं. वहां के हालात?  माहौल? के बारे में बताते रहते हैं. अन्य सटोरियों के द्वारा चलाई जा रही मोबाइल एप को देखते रहते हैं. घंटों दिमागी कसरत के बाद नतीजे की भविष्यवाणी की जाती है.

देश की केंद्र और राज्य सरकार के लिए सटोरिये बड़ी चुनौती बने हुए हैं. क्रिकेट मैच मंडी शेयर बाजार चुनावी माहौल पर भविष्यवाणी के जरिए हजारों करोड़ रुपये का प्रतिदिन लेनदेन होता है. पुलिस या अन्य कोई एजेंसी इन पर किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं कर रही है. हालांकि सट्टा बाजार गैरकानूनी है.

पुलिस के द्वारा नाम मात्र की कार्रवाई कर इतिश्री कर ली जाती है. जबकि हजारों करोड़ रुपये का लेनदेन इस सट्टा बाजार में प्रतिदिन होता है. मोबाइल ऐप के जरिए करोड़ों रुपए का सट्टा खेला जा सकता है. इसके लिए बकायदा कई सारे ऐप भी मौजूद हैं. इस ऐप के जरिए होने वाले व्यापार की बात करें तो प्रतिदिन 1000 से 5000 करोड रुपये का व्यापार किया जाता है. सात तौर से कहा जाए तो यह काला धन है.

यह भी पढ़ें: MP Lok Sabha Election 2024: जबलपुर में 18 राउंड में होगी मतों की गिनती, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रही EVM की निगरानी

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी खत्म करने पर अवध ओझा का बड़ा बयान, 'बेचें, राजस्व आता है, लेकिन…'
बिहार में शराबबंदी खत्म करने पर अवध ओझा का बड़ा बयान, 'बेचें, राजस्व आता है, लेकिन…'
जयपुर: फोटोशूट के लिए गुलाबी रंगे गए हाथी की हुई मौत, लापरवाह अधिकारियों और विदेशी इंफ्लुएंसर पर एक्शन
जयपुर: फोटोशूट के लिए गुलाबी रंगे गए हाथी की हुई मौत, विदेशी इंफ्लुएंसर पर हो सकता है एक्शन
Jodhpur: जोधपुर की यशवंती सोनी ने रचा इतिहास, 4 साल में 12.5cm लंबे नाखून बढ़ाकर बनाया रिकॉर्ड
जोधपुर की यशवंती सोनी ने रचा इतिहास, 4 साल में 12.5cm लंबे नाखून बढ़ाकर बनाया रिकॉर्ड
जोधपुर: हनुमान मंदिर में ‘पूजा की बारी’ पर बवाल, एक ही परिवार लोगों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
जोधपुर: हनुमान मंदिर में ‘पूजा की बारी’ पर बवाल, एक ही परिवार लोगों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम देश ने पाकिस्तान को मारा तमाचा, बंद कर दी ये बड़ी सुविधा, भारत को मिल रही बड़ी छूट
मुस्लिम देश ने पाकिस्तान को मारा तमाचा, बंद कर दी ये बड़ी सुविधा, भारत को मिल रही बड़ी छूट
अवध ओझा ने राहुल गांधी को दी 2 खास सलाह, कहा- 'वो अच्छे नेता बन रहे हैं लेकिन...'
अवध ओझा ने राहुल गांधी को दी 2 खास सलाह, कहा- 'वो अच्छे नेता बन रहे हैं लेकिन...'
तेल संकट के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रो केमिकल प्रोडक्ट्स पर बड़ी छूट का ऐलान, जानें कैसे मिलेगा फायदा
तेल संकट के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रो केमिकल प्रोडक्ट्स पर बड़ी छूट का ऐलान, जानें कैसे मिलेगा फायदा
IPL 2026 TEAM RANKINGS: सभी 10 टीमों ने खेल लिया अपना पहला मैच, नंबर 1 पर ये टीम, 5 'फिसड्डी' टीम को भी जानिए
IPL 2026 TEAM RANKINGS: सभी 10 टीमों ने खेल लिया अपना पहला मैच, नंबर 1 पर ये टीम, 5 'फिसड्डी' टीम को भी जानिए
Ramayana: 'रामायण' के लिए रणबीर कपूर इस तरह बने भगवान राम, वीडियो वायरल
'रामायण' के लिए रणबीर कपूर इस तरह बने भगवान राम, वीडियो वायरल
West Bengal Election 2026: बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान, किसकी बन सकती है सरकार
बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान
तपती धूप में भी लहलहा रही है ये 'विदेशी लाल फसल', कम पानी में किसानों की चांदी ही चांदी
तपती धूप में भी लहलहा रही है ये 'विदेशी लाल फसल', कम पानी में किसानों की चांदी ही चांदी
Sleeping Habits: 7–8 घंटे की नींद क्यों होती है जरूरी? एक्सपर्ट्स से जानिए सेहत पर इसका असर
7–8 घंटे की नींद क्यों होती है जरूरी? एक्सपर्ट्स से जानिए सेहत पर इसका असर
Embed widget