एक्सप्लोरर

कौन हैं निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा, जिसने SDM को मारा था थप्पड़? करणी सेना का भी मिला साथ, जानें पूरा विवाद

Naresh Meena Slapped SDM: नरेश मीणा ने राजस्थान की देवली उनियारा सीट पर उपचुनाव के दौरान एसडीएम को थप्पड़ मार दिया. मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया है और करणी सेना ने गिरफ्तारी का विरोध किया है.

Naresh Meena News: राजस्थान की देवली उनियारा सीट पर उपचुनाव के बीच बहसबाजी एक बवाल में तब्दील हो गई जब निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने एसडीएम को थप्पड़ जड़ दिया. इस थप्पड़कांड ने राजस्थान की राजनीति में भूचाल ला दिया है. इसके बाद से सचिवालय में बैठकें चल रही हैं और निर्दलीय उम्मीदवार को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है. हालांकि, अब नरेश मीणा को करणी सेना की ओर से समर्थन मिल रहा है. 

करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने चेतावनी दी है कि अगर नरेश मीणा के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई होती है तो इसका विरेध करेंगे और उनके समर्थन में सड़कों पर उतर आएंगे. 

नरेश मीणा की गिरफ्तारी से भड़के समर्थक
वहीं, बुधवार (13 नवंबर) की देर रात, थप्पड़कांड के कुछ समय बाद ही नरेश मीणा को अरेस्ट कर लिया गया, जिसके बाद से उनके समर्थक आक्रोशित हो गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे. बवाल इतना बढ़ गया कि समर्थकों ने पत्थरबाजी की और जवाब में पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े.

कांग्रेस के बागी हैं नरेश मीणा
जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान कांग्रेस इकाई ने देवली उनियारा सीट पर आधिकारिक उम्मीदवार उतार दिया था. इसके बाद भी नरेश मीणा ने पार्टी के निर्णय के विपरीत जाते हुए निर्दलीय पर्चा भरा. इसके बाद कांग्रेस ने नरेश मीणा को निलंबित कर दिया. कांग्रेस से टिकट न मिलने पर नरेश मीणा अकेले ही चुनावी मैदान में कूद पड़े. 

किरोड़ी लाल मीणा ने किया शांति बनाने का अनुरोध
वहीं, बवाल के बीच किरोड़ी लाल मीणा ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा, "समरावता गांव (देवली -उनयारा) प्रकरण को लेकर मैंने अभी पुलिस महानिदेशक एवं टोंक जिला कलेक्टर से फोन पर वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया. आप सभी से मेरी अपील है की कृपया शांति और धैर्य बनाएं रखें."

यह भी पढ़ें: राजस्थान की 7 सीटों पर उपचुनाव खत्म, जानें दिग्गजों की सीट पर कितना हुआ मतदान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम
राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget