एक्सप्लोरर

World Bicycle Day: कोटा के अंकित अग्रवाल रोजाना चलाते हैं करीब 50-60 Km साइकिल, कई रिकॉर्ड कर चुके अपने नाम

World Bicycle Day 2024: कोटा के अंकित अग्रवाल ने बताया कि साल 2016 में उनका वजन करीब 131 किलो हो गया था, तब उन्होंने साइकिल चलाना शुरू किया था और आज यह उनका शौक बन गया है.

World Bicycle Day 2024: साइकिल चलाना अपने आप में शौक हो सकता है, लेकिन यह स्वास्थ्यवर्धक भी है. पहले साइकिल चलाना लोगों की मजबूरी हुआ करती थी, लेकिन अब इसे स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाता है. राजस्थान के कोटा में प्रतिदिन करीब15 हजार से अधिक कोचिंग स्टूडेंट्स नियमित साइकिल चलाते हैं. इसके साथ ही यहां साइकिल के तीन से चार बड़े ग्रुप बने हुए हैं, जो प्रतिदिन साइकिल चलाते हैं और दूसरों को प्रेरित करते हैं.

कोटा में बड़ी संख्या में बच्चे भी साइकिल को महत्व देते हैं या यूं कहे की इनके परिजन इन्हें साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करते हैं. साइकिलिस्ट अंकित अग्रवाल ने आज विश्व साइकिल दिवस पर बताया कि साल 2016 में उनका वजन करीब 131 किलो हो गया था. इतना वजन बढ़ना शरीर के लिए नुकसानदायक था. अंकित के घरवालों की चिंता बढ़ने लगी, तो शुरूआत में अंकित ने केवल सेहत के लिए चलाना शुरू किया बाद में साइकिल उनके जीवन का हिस्सा बन गई. 

100 से ज्यादा साइकिल इवेंट्स में लिया भाग 
अंकित रामपुरा अग्रसेन बाजार के किराना व्यवसायी हैं. शुरू में अंकित तीन से चार किलोमीटर साइकिल चलाते थे. धीरे-धीरे सेहत में असर दिखा तो 6 से 10 किलोमीटर चलाने लगे. इसके बाद साइकिलिंग में उन्हें ऐसी रुचि हुई कि अब वह करीब 50 से 60 किलोमीटर प्रतिदिन साइकिल चलाते हैं. अंकित अब तक कुल 100 से ज्यादा साइकिल इवेंट्स में भाग ले चुके हैं और उन सभी में उन्होंने सफलता पाई है. ये ही नहीं अंकित हर रविवार को लोगों को साइकिल का महत्व बताते हैं और बच्चों को साइकिल चलाना सिखाते भी हैं.

अंकित ने बताया कि अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में कोटा में 22 जनवरी को साइकिल पर राम भगवान का 11 फीट ऊंचा भगवा ध्वज लेकर 111 किलोमीटर की दूरी तय कर कोटा शहर को कवर किया था.

अंकित अग्रवाल इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं. वह कोटा शहर के रेगुलर साइकिलिस्ट हैं. अंकित में साइकिलिंग और रनिंग का शौक देखकर उनकी उपलब्धियां देख उनके बच्चों में भी अभी से ही देश प्रेम और स्पोर्ट्स के प्रति भावना जागने लगी.

स्वतंत्रता दिवस 2022 को 7.5 वर्ष के उनके बेटे भव्य ने सात फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज के साथ 1 घंटा 15 मिनट में 20.21 किलोमीटर साइकिल चलाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया. स्वतंत्रता दिवस 2023 को उनके छोटे बेटे 6 साल के लक्ष्य ने भी देश प्रेम के प्रति दौड़ लगाकर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंडिया रिपोर्ट ऑफ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया. दुकान की जिम्मेदारी के साथ भी उन्होंने साइकिल चलाने का अपना शौक बरकरार रखा है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, चूरू और पूर्वी क्षेत्र में 11 मिमी बारिश से मिली बड़ी राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान SI भर्ती 2021 मामले में अभ्यर्थियों को झटका, हाईकोर्ट ने सिंगल बेंच के फैसले को रखा बरकरार
राजस्थान SI भर्ती 2021 मामले में अभ्यर्थियों को झटका, हाईकोर्ट ने सिंगल बेंच के फैसले को रखा बरकरार
जयपुर के जिस इलाके में गवर्नर, CM और मंत्री का घर, वहां गंदा पानी पीकर बीमार हुए 500 से ज्यादा लोग
जयपुर के जिस इलाके में गवर्नर, CM और मंत्री का घर, वहां गंदा पानी पीकर बीमार हुए 500 से ज्यादा लोग
मिडिल ईस्ट में युद्ध की वजह से इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का काम प्रभावित, जयपुर में कंटेनर यार्ड में पसरा सन्नाटा!
मिडिल ईस्ट में युद्ध की वजह से इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का काम प्रभावित, जयपुर में कंटेनर यार्ड में पसरा सन्नाटा!
जयपुर में तेज आंधी बनी काल! पल भर में ढह गए मकान, उखड़ गए पेड़, 2 लोगों की दर्दनाक मौत
जयपुर में तेज आंधी बनी काल! पल भर में ढह गए मकान, उखड़ गए पेड़, 2 लोगों की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
Embed widget