एक्सप्लोरर

World Heart Day 2023: युवाओं में क्यों बढ़ रहा है हार्ट अटैक का खतरा? एक्सपर्ट से जानें इसकी वजह और इलाज

World Heart Day: डॉ. साकेत गोयल ने बताया कि हार्टवाइज जीवनशैली के माध्यम से दिल का ख्याल रखा जा सकता है. इस जीवनशैली से हम हृदय रोग, मधुमेह, रक्तचाप के जोखिम में 80 प्रतिशत से अधिक कटौती कर सकते हैं. 

Rajasthan News: इंसान चाहे जितना फिट हो या उसकी उम्र बहुत कम हो, लेकिन उसे सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि हार्ट अटैक किसी को, कभी भी और कहीं भी आ सकता है. आपके दिल की धड़कन रुक सकती है और इसके पीछे सबसे बड़ा कारण आपकी बिगड़ती लाइफ स्टाइल है. जीवन शैली में थोड़ा सा परिवर्तन कर अपने दिल को स्वस्थ्य रखा जा सकता है. सीनियर हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. साकेत गोयल ने कहा कि, अपने दिल की बात दिल के लिए दिल से सुनेंगे तो ह्दय रोग से बचा जा सकता है. कोटा में बदलती लाइफ स्टाइल से सैकड़ों मरीज प्रतिदिन अस्पतालों में पहुंच रहे हैं. कोटा में प्रतिदिन 12 हॉर्ट के मरीजों की मौत हो रही है. इसमें अधिकांश 50 साल की आयु से कम हैं. इनमें से तीन लोगों की मौत साइलेंट अटैक से हो रही है.

आहार में गेहूं कम करें, मोटा अनाज बढाएं 
डॉ. साकेत गोयल ने बताया कि, हार्टवाइज जीवनशैली के माध्यम से दिल का ख्याल रखा जा सकता है. इस जीवनशैली से हम हृदय रोग, मधुमेह, रक्तचाप के जोखिम में 80 प्रतिशत से अधिक कटौती कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि जीरो शुगर युक्त संतुलित आहार आपके सेहत लक्ष्य प्राप्ति में सहायक होगा. उन्होंने कहा कि, गेहूं के उपयोग में कमी करें और बाजरा, ज्वार, मक्का, चना, रागी, सोयाबीन आदि का उपयोग बढ़ाएं. प्रोटीन की अच्छी मात्रा लें साथ ही तेल, घी कम मात्रा में और कच्चा लेने का प्रयास करें.

दिल के लिए व्यायाम बेहद जरूरी 
डॉ. साकेत गोयल ने दिल को स्वस्थ्य रखने के लिए विशेष जीवन शैली को फॉलो करने की हर मरीज और स्वस्थ्य व्यक्ति को सलाह दी है. साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी लोगों को जागरुक करते हैं. वह कहते हैं कि, 10 हजार कदम रोज चलने का नियम अपनाएं, 'जो रोज चलते हैं, वो ज्यादा चलते हैं'. अपने बैठने के समय में 50 प्रतिशत की कमी करेंगे तो 50 प्रतिशत तक बीमारियों में कमी की जा सकती है. दिन में ज्यादा समय खड़े रहें और बार-बार चलें.

मोबाइल का प्रयोग कम करें
डॉ. साकेत गोयल ने कहा कि मांसपेशियों को संरक्षित रखने के लिए पुश अप, वजन उठाने इत्यादि जैसे कुछ एक्सरसाइज आवश्यक है. सूर्य-नमस्कार समग्र फिटनेस के लिए सर्वोत्तम व्यायाम है. अपने काम और परिवार, अपने लक्ष्यों और खुशियों के बीच सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास करें. मोबाइल का उपयोग कम करें. ध्यान और समुचित नींद का नियम बनाएं.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: चार मंजिला नूरानी मस्जिद पर चला बुलडोजर, धारा 163 लागू, सत्संग भवन पर भी होगा एक्शन
जयपुर: चार मंजिला नूरानी मस्जिद पर चला बुलडोजर, धारा 163 लागू, सत्संग भवन पर भी होगा एक्शन
Jaipur News: जयपुर में नूरानी मस्जिद समेत चार धार्मिक स्थलों पर आज चलेगा बुलडोजर, इंटरनेट बंद, प्रशासन अलर्ट
जयपुर में नूरानी मस्जिद समेत चार धार्मिक स्थलों पर आज चलेगा बुलडोजर, इंटरनेट बंद, प्रशासन अलर्ट
Kota News: महंत देवानंद की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, धारदार हथियार से 26 जगह वार
कोटा: महंत देवानंद की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, धारदार हथियार से 26 जगह वार
Bikaner News: बीकानेर में युवक को बंधक बनाकर पीटा, रेप, ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप
बीकानेर में युवक को बंधक बनाकर पीटा, रेप, ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक से M नागराज तो मध्य प्रदेश में BJP ने किसे बनाया उम्मीदवार? राज्यसभा का नया गेमप्लान डिकोड
कर्नाटक से M नागराज तो मध्य प्रदेश में BJP ने किसे बनाया उम्मीदवार? राज्यसभा का नया गेमप्लान डिकोड
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब छोड़ेंगे आवास
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब छोड़ेंगे आवास
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
5 बल्लेबाज जिनके नाम महिला टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन, दो दिग्गजों का होगा आखिरी टूर्नामेंट!
5 बल्लेबाज जिनके नाम महिला टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन, दो दिग्गजों का होगा आखिरी टूर्नामेंट!
Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
अब सीधे हिंद महासागर में होगी अमेरिका की एंट्री! ट्रंप खरीदेंगे भारत के करीब ये आइलैंड, जानें उनके मन में क्या पक रहा?
अब सीधे हिंद महासागर में होगी अमेरिका की एंट्री! ट्रंप खरीदेंगे भारत के करीब ये आइलैंड, जानें उनके मन में क्या पक रहा?
क्या बड़ी टचस्क्रीन बना रही हैं ड्राइविंग को खतरनाक? जानिए एक्सपर्ट्स की राय
क्या बड़ी टचस्क्रीन बना रही हैं ड्राइविंग को खतरनाक? जानिए एक्सपर्ट्स की राय
Causes of Frequent Urination: पेट खराब होने पर बार बार क्यों आता है पेशाब, जानिए किन चीजों को करना चाहिए अवॉइड?
पेट खराब होने पर बार बार क्यों आता है पेशाब, जानिए किन चीजों को करना चाहिए अवॉइड?
Embed widget