एक्सप्लोरर

पत्नी से परेशान युवक लखनऊ विधानसभा के बाहर आत्मदाह करने पहुंचा, माचिस जलाने से पहले...

Lucknow News: पुलिस ने युवक को तुरंत हिरासत में ले लिया और थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की. पूछताछ में युवक ने बताया कि वह अपनी पत्नी के अवैध संबंधों से बेहद परेशान है.

UP News: राजधानी लखनऊ में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब विधानसभा के बाहर एक युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह की कोशिश की. घटना शुक्रवार दोपहर की है, जब विधानसभा के पास लोगों की भीड़ के बीच युवक ने अचानक बोतल से पेट्रोल जैसा पदार्थ निकालकर खुद पर उड़ेल लिया और माचिस जलाने ही वाला था, तभी वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने दौड़कर उसे रोक लिया.

पुलिस ने युवक को तुरंत हिरासत में ले लिया और थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की. पूछताछ में युवक ने बताया कि वह अपनी पत्नी के अवैध संबंधों से बेहद परेशान है. युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी के अश्लील वीडियो एक रोहित नाम के व्यक्ति के पास हैं, जिसकी वजह से उसका मानसिक संतुलन बिगड़ता जा रहा है.

युवक ने बताया कि मोहल्ले के लोगों के तानों और बातों से वह इतना परेशान हो चुका है कि उसे तीन बार अपना किराए का मकान बदलना पड़ा. उसने कई बार पुलिस और प्रशासन से शिकायत की लेकिन कहीं से भी राहत नहीं मिली. युवक का कहना है कि उसने अधिकारियों को कई बार लिखित शिकायत दी, लेकिन हर बार उसे सिर्फ आश्वासन मिला.

युवक ने बताया कि जब कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई तो वह आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर हो गया. असल वजह ये थी कि उसने विधानसभा के बाहर आत्मदाह कर सरकार और प्रशासन का ध्यान खींचने की कोशिश की. इस घटना की खबर मिलते ही हजरतगंज पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधानसभा परिसर हमेशा से संवेदनशील इलाका माना जाता है. कई बार परेशान लोग यहां अपनी बात रखने के लिए प्रदर्शन या आत्मदाह जैसी कोशिशें करते हैं. इससे पहले भी बेरोजगारी, मुआवजा या घरेलू विवादों को लेकर लोग इस इलाके में आत्मदाह की कोशिश कर चुके हैं. ऐसे मामलों में आमतौर पर प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई बाद में तेज होती है, लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसे लोगों की सुनवाई पहले क्यों नहीं हो पाती? फिलहाल पुलिस युवक के लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच कर रही है  वही रोहित नाम के युवक की भी तलाश की जा रही है ताकि सच का पता लगाया जा सके .

आजम खान को आंजनेय कुमार की अदालत से भी मिली राहत, क्यों हो रही इस IAS की इतनी चर्चा

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: देहरादून में महिला की संदिग्ध मौत, पति और ससुरालवालों पर जहर देने का आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: देहरादून में महिला की संदिग्ध मौत, पति और ससुरालवालों पर जहर देने का आरोप, FIR दर्ज
UP News: सीएम योगी की मां पर टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने बिहार से पकड़ा
CM योगी की मां पर टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने बिहार से पकड़ा
सहारनपुर में रिश्तों का कत्ल! 15 साल की भांजी को बहला-फुसलाकर ले गया मौसा, दरिंदगी के बाद अरेस्ट
सहारनपुर में रिश्तों का कत्ल! 15 साल की भांजी को बहला-फुसलाकर ले गया मौसा, दरिंदगी के बाद अरेस्ट
दूध से कमाई, गोबर से गैस, योगी सरकार की पहल से ग्रामीण महिलाओं की बदली जिंदगी, हजारों को फायदा
दूध से कमाई, गोबर से गैस, योगी सरकार की पहल से ग्रामीण महिलाओं की बदली जिंदगी, हजारों को फायदा

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सहयोगियों का छूटा साथ, घर में विरोध और कमजोर समझने की भूल… ईरान वॉर में कूदे ट्रंप से हुई ये 4 बड़ी चूक
सहयोगियों का छूटा साथ, घर में विरोध और कमजोर समझने की भूल… ईरान वॉर में कूदे ट्रंप से हुई ये 4 बड़ी चूक
जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर विवाद, NC विधायक की टिप्पणी पर भड़के मीरवाइज उमर फारूक, बोले- 'इस्लाम में...'
जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर विवाद, NC विधायक की टिप्पणी पर भड़के मीरवाइज उमर फारूक
RCB और SRH के मैच में चोरी हुए लाखों के मोबाइल फोन, नाबालिगों से कराया गया घिनौना काम; जानें पूरा मामला
RCB और SRH के मैच में चोरी हुए लाखों के मोबाइल फोन, नाबालिगों से कराया गया घिनौना काम
कभी फेक डेथ, कभी लीक प्राइवेट वीडियो पर बवाल, इन विवादों में रही पूनम पांडे
कभी फेक डेथ, कभी लीक प्राइवेट वीडियो पर बवाल, इन विवादों में रही पूनम पांडे
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
नीतीश कुमार को साइड करने के लिए BJP कब से बना रही था प्लान? RJD ने किया डिकोड!
नीतीश कुमार को साइड करने के लिए BJP कब से बना रही था प्लान? RJD ने किया डिकोड!
किसानों को ये फसल देगी 4 महीने में 2 लाख रुपये, जानें पूरा बिजनेस प्लान
किसानों को ये फसल देगी 4 महीने में 2 लाख रुपये, जानें पूरा बिजनेस प्लान
Benefits Of Vigorous Exercise: कसरत ऐसी करो कि फूलने लगे सांस, इससे 60% कम हो जाता है मौत का खतरा!
कसरत ऐसी करो कि फूलने लगे सांस, इससे 60% कम हो जाता है मौत का खतरा!
Embed widget