एक्सप्लोरर

UP News: मुरादाबाद कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अमीषा पटेल, साल 2017 का है मामला

Ameesha Patel News: बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ मुरादाबाद निवासी परिवादी पवन कुमार वर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया था. पवन ड्रीम विजन के नाम से इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाते हैं.

Ameesha Patel Appearance Court: बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल की मुरादाबाद के कोर्ट में पेशी हुई. मुरादाबाद कोर्ट पहुंची फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल 2017 के धोखाधड़ी मामले में मुरादाबाद कोर्ट पहुंची थी. फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के एक इवेंट कंपनी ने कोर्ट के माध्यम से धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था. इस समय अमीषा पटेल जमानत पर हैं और गैर जमानती वारंट होने के डर से वह चोरी छिपे मुरादाबाद कोर्ट पहुंची थीं.

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने कोर्ट में चल रहे एक मामले में अपनी अग्रिम जमानत का प्रार्थना पत्र दाखिल किया है. उन्होंने कोर्ट को बताया है कि अमित पटेल की बेटी हैं और अंधेरी वेस्ट मुंबई में गंगा भवन जय प्रकाश रोड वर्सोवा की रहने वाली हैं. अभिनेत्री से संबंधित मामला एसीजेएम कोर्ट नंबर-दो में विचारधीन है. अमीषा की तरफ से प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि संबंधित परिवाद में उन्हें झूठा और रंजिशन फंसाया गया है. वहीं अभिनेत्री ने प्रथम जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल करते हुए कहा है कि उनके बैंक खाते में किसी प्रकार के पैसे का कोई लेन-देन नहीं हुआ है.

उन्होंने कहा कि वादी द्वारा रुपये राजकुमार गोस्वामी के खाते में भेजे गए होंगे, न कि उनके के खाते में. कोर्ट ने इस तथ्य की अनदेखी करके संबंधित आदेश पारित कर उन्हें तलब किया है. अमीषा ने कहा है कि उनके विरुद्ध वारंट चल रहे हैं, जिस कारण उन्हें अपनी गिरफ्तारी की आशंका है. इसलिए वह अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र दे रही हैं. अग्रिम जमानत का प्रार्थना पत्र देने के बाद अमीषा पटेल वापस दिल्ली चली गई.

अमीषा पटेल के खिलाफ मुरादाबाद निवासी परिवादी पवन कुमार वर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया था. पवन ड्रीम विजन के नाम से इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाते हैं. इनका आरोप है कि उनके ग्राहक आयुष अग्रवाल की शादी में 16 नवंबर 2017 को डांस करने के लिए उन्होंने अमीषा पटेल को 11 लाख रुपये में बुलाया था. इस तारीख से पहले 11 लाख रुपये उनसे विपक्षी राजकुमार ने प्राप्त कर लिए थे.

पैसे देने के बाद नहीं आई अमीषा पटेल

वहीं पवन कुमार वर्मा का कहना है कि बातचीत होने के बाद उन्होंने अमीषा के रुकने-ठहरने का भी इंतजाम कर लिया था. इसके बाद विपक्षी अहमद शरीफ, सुरेश परमार व राजकुमार गोस्वामी ने कहा कि दो लाख रुपये अलग से और अदा करो तभी अमीषा डांस के लिए आएंगी. लेकिन वह नहीं आई थीं और उनके रुपये भी नहीं लौटाए गए. इस मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सुनवाई करते हुए 11 फरवरी 2019 को समन जारी कर तीनों आरोपियों को न्यायालय में तलब किया था.

डांस करने को लेकर कभी कोई बातचीत नहीं हुई- अमीषा पटेल

अह अमीषा ने मामले से इनकार करते हुए कहा है कि परिवादी पवन कुमार वर्मा से न तो उनकी कभी कोई डील हुई और न ही रुपये का लेनदेन और न ही डांस करने को लेकर कभी कोई बातचीत. उन्होंने ये भी कहा है कि पवन कुमार वर्मा की तरफ से जो भी रुपये दिए गए वह राजकुमार गोस्वामी के खाते में भेजे गए. अमीषा ने यह भी कहा है कि वह राजकुमार गोस्वामी को जानती तक नहीं हैं और न ही कभी उनसे मुलाकात हुई है. इस मामले में अभिनेत्री के अधिवक्ता अभिषेक कुमार शर्मा ने बताया कि अमीषा पटेल के विरुद्ध कोर्ट ने वारंट जारी किए थे. जिसके तहत वह मंगलवार को कोर्ट में पेश हुईं और न्यायालय को प्रकरण में जानकारी देते हुए प्रथम अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किया है.

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर के द्वार खुलते हुए उमड़ी भक्तों की भीड़, जानें- कैसे हो रहे हैं रामलला के दर्शन

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- बच्चे, दूध के दांत...
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- बच्चे, दूध के दांत...
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर मौत का खतरा! अचानक सामने आए मवेशी
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर मौत का खतरा! अचानक सामने आए मवेशी
बदरीनाथ धाम में मेजर और होमगार्ड की भिड़ंत, सेना के 15 जवानों पर केस दर्ज
बदरीनाथ धाम में मेजर और होमगार्ड की भिड़ंत, सेना के 15 जवानों पर केस दर्ज
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget