एक्सप्लोरर

कार्तिक पूर्णिमा मेले पर कोरोना का साया, बाहरी श्रद्धालुओं के अयोध्या आने पर लगाई गई पाबंदी

अयोध्या में इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान बाहरी श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. संपूर्ण अयोध्या के प्रवेश द्वारों पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं.

अयोध्या: कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने इस बार अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा मेले में बाहरी श्रद्धालुओं के अयोध्या आने पर पाबंदी लगा दी है. सुरक्षा के लिहाज से संपूर्ण घाट पर पुलिस ने डॉग स्क्वायड से परीक्षण किया है. इस वर्ष केवल अयोध्या के स्थानीय लोगों को ही सरयू में स्नान करने का अवसर मिलेगा. कार्तिक पूर्णिमा पर हर वर्ष सरयू तट पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रहती थी. जय श्री राम के नारों के साथ श्रद्धालु पतित पावनी मां सरयू में स्नान करते थे.

नजर आ रहा है कोरोना का साया कार्तिक भर अयोध्या में रहकर के कल्पवास करने वाले श्रद्धालु भी सरयू में स्नान करते थे, उसके बाद ही उनका कल्पवास पूरा माना जाता था. लेकिन, इस बार कार्तिक मेले पर कोरोना का साया नजर आ रहा है. 14 कोसी, पंच कोसी परिक्रमा दोनों पर बाहरी श्रद्धालुओं को नगर में प्रवेश नहीं दिया गया और अब पूर्णिमा स्नान पर भी प्रशासन ने बाहरी श्रद्धालुओं पर पाबंदी लगा दी है.

धार्मिक कार्य विशेष फलदाई होते हैं कार्तिक पूर्णिमा को सरयू में स्नान करना और गरीबों को दान करने को गुणकारी माना गया है. इस दिन किए जाने वाले दान पुण्य समेत धार्मिक कार्य विशेष फलदाई होते हैं. पूर्णिमा स्नान से सभी तरीके के व्रत की पूर्णाहुति होती है.

पूर्णिमा स्नान का विशेष महत्व रामलला के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि पूर्णिमा स्नान का विशेष महत्व है. पूर्णिमा का अर्थ होता है कि सभी तरीकों के व्रत पूर्ण होना. इसीलिए, श्रद्धालु कार्तिक भर अयोध्या में रहकर कल्पवास करते हैं और स्नान पर उनका कल्पवास पूरा होता है. सरयू स्नान कर मां से जो भी फल मांगेंगे वो पूरा होगा.

कार्तिक पूर्णिमा मेले पर कोरोना का साया, बाहरी श्रद्धालुओं के अयोध्या आने पर लगाई गई पाबंदी

बाहरी श्रद्धालुओं को नहीं मिलेगा प्रवेश अयोध्या में बाहरी श्रद्धालु प्रवेश न कर सकें इसके लिए भी सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं. मौजूदा समय में पूरे देश में महामारी तीसरे चरण में फैल रही है. लेकिन, राम की नगरी में अभी संक्रमण कम है. लिहाजा, सुरक्षा के लिहाज से अयोध्या प्रशासन भी तैयारियां किए हुए हैं. अयोध्या में इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान बाहरी श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. संपूर्ण अयोध्या के प्रवेश द्वारों पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं.

ये भी पढ़ें:

लखनऊ: मलिन बस्तियों में दम तोड़ता नजर आ रहा है कोरोना वायरस, चौंकाने वाली है ये रिपोर्ट

UP Coronavirus Update: कोरोना संक्रमण से 25 और मरीजों की मौत, सामने आए 2036 नए केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: बदायूं में HPCL प्लांट में दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या, आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
यूपी: बदायूं में HPCL प्लांट में दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या, आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
यूपी में पुरानी गलतियों से लिया सबक! नए फॉर्मूले पर चलेगी योगी सरकार, 'सीक्रेट' गाइडलाइंस जारी
यूपी में पुरानी गलतियों से लिया सबक! नए फॉर्मूले पर चलेगी योगी सरकार, 'सीक्रेट' गाइडलाइंस जारी
Noida News: नोएडा में गैस संकट से हाहाकार, बुकिंग के बाद भी नहीं मिले सिलेंडर, लोगों ने सड़क पर लगाया जाम
नोएडा में गैस संकट से हाहाकार, बुकिंग के बाद भी नहीं मिले सिलेंडर, लोगों ने सड़क पर लगाया जाम
यूपी में 33 सालों तक शख्स ने दो सरकारी विभागों में की नौकरी, अब कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा
यूपी में 33 सालों तक शख्स ने दो सरकारी विभागों में की नौकरी, अब कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget