एक्सप्लोरर

Agra News: आगरा में 32 बंग्लादेशियों की गिरफ्तारी के बाद उड़े प्रशासन के होश, बड़े स्तर पर अभियान चलाने की तैयारी

Agra News: आगरा बड़े स्तर पर बंग्लादेशियों के रहने की इनपुट मिला है जिसके बाद प्रशासन बड़े स्तर अभियान चलाने का प्लान तैयार कर रहा है. इसके साथ ही लापता चार पाकिस्तानियों की तलाश भी शुरू कर दी है.

Agra News: केंद्रीय खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो के इनपुट पर आगरा पुलिस ने 32 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है. ये सभी आगरा में अवैध तरीके से रह रहे थे जिसके बाद इन्हें जेल भेज दिया गया है. इनमें 15 पुरुष, 4 बच्चे और बाकी महिलाएं हैं, लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि आगरा शहर के बीच कई जगहों पर इस तरह की झुग्गियां हैं जहां बड़े स्तर पर अवैध तरीके से बांग्लादेशियों के रहने का इनपुट खुफिया एजेंसियों को है.

आगरा प्रशासन अब बड़े स्तर अभियान चलाने का प्लान तैयार कर रहा है. इसके साथ ही बांग्लादेशियों के बाद आगरा में लापता हुए चार पाकिस्तानियों की तलाश भी तेज कर दी गई है. एक तरफ आवास विकास कालोनी के सेक्टर 14 से इन बांग्लादेशियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की  खुफिया एजेंसी लोकल इंटेलिजेंस की सक्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने जो रिपोर्ट भेजी है, उसमें सैकड़ों की तादाद में बांग्लादेशियों के रहने की बात कही गई है.

बंग्लादेशी घुसपैठियों के पकड़े जाने से हड़ंकप

एबीपी गंगा की टीम ने आज जब मौके का जायजा लिया, तो देखा कि जहां से बांग्लादेशियों की अरेस्टिंग हुई है, वहां उस झुग्गी में सन्नाटा पसरा हुआ है, इधर उधर कूड़ा बीनकर या खरीदकर लाया कबाड़ बिखरा पड़ा है. मौके पर पड़ोस की झुग्गी में मौजूद लोगों से बात की तो दोनों का कहना था कि वो बंग्लादेशी है लेकिन असम और पश्चिम बंगाल से ताल्लुक रखते हैं और उन्होंने अपने पहचान पत्र भी दिखाए. 

शहर के बीचों बीच पॉश कॉलोनी में खाली पड़े मैदान में रह रहे झुग्गियों में रह रहे लोगों पर पर खुफिया एजेंसियों और आगरा पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है, लेकिन वहां मौजूद स्थानीय महिला का कहना है कि इन लोगों पर पुलिस नजर नहीं रख रही है. ये ज्यादातर बांग्लादेशी कबाड़ बीनने से लेकर ऐसे ही छोटे मोटे काम करते हैं. पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि ये लोग आपसी विवाद अपनी पंचायत में ही निपटा लिया करते थे, ताकि थाने तक जाना ना पड़े क्योंकि अगर मामला पुलिस तक पहुंचेगा तो राज खुल जाएगा.  

बड़े स्तर पर अभियान चलाने की तैयारी

ये बांग्लादेश के लोग हिंदी जानते हैं लेकिन उनके बात करने का लहजा थोड़ा अलग तरह का होता है. ये टीवी और फिल्मों के जरिए हिंदी को अच्छे से सीखते हैं ताकि वो स्थानीय ही नजर आएं. पुलिस जानकारी के मुताबिक बांग्लादेशियों को जो भी एजेंट घुसपैठ कराता है, वह बता देता है किस शहर में कहां जाना है. एजेंट को पता रहता कि किस शहर में कहां-कहां बांग्लादेशियों की बस्तियां है और लगभग सभी कबाड़ बीनने का ही काम करते हैं और जो लोग पढ़े लिखे हैं वह किसी कंपनी या हॉस्पिटल जैसी जगहों पर काम करना शुरू कर देते हैं.

आईबी की सूचना पर बांग्लादेशियों की धरपकड़ की जो बड़ी कार्रवाई हुई है, उसमें ये जानकारी सामने आई है ये साल 2019 में मथुरा में पकड़ा गया कुर्बान शेख साल 2015 में पहली बार भारत आया था और नई बस्ती मथुरा में रहने लगा था वहीं उसने आधार कार्ड बनवाया और साल 2019 में पुलिस ने जेल भेज दिया था. बांग्लादेश में भयंकर बेरोजगारी है इसलिए दोबारा घुसपैठ करके फिर से आगरा आ गया. उसे ये पता था दोबारा अगर पुलिस ने पकड़ा छूटने की कोई गुंजाइश नहीं है. 

ये भी पढ़ें-Bareilly News: बरेली में दो लड़कियों पर चढ़ा इश्क का बुखार, शादी के लिए घर भागीं, परिजनों के उड़े होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर: 17वां रोजा मुकम्मल, रमजान का दूसरा अशरा खत्म होने के करीब, तीसरे की तैयारी शुरू
गोरखपुर: 17वां रोजा मुकम्मल, रमजान का दूसरा अशरा खत्म होने के करीब, तीसरे की तैयारी शुरू
UP News: 'अति-दुर्भाग्यपूर्ण! वे आदिवासी समाज...' राष्ट्रपति मुर्मू प्रोटोकॉल विवाद पर मायावती की एंट्री
'अति-दुर्भाग्यपूर्ण! वे आदिवासी समाज...' राष्ट्रपति मुर्मू प्रोटोकॉल विवाद पर मायावती की एंट्री
UP News: 'यह बनावट है...', आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमले के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया
'यह बनावट है...', आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमले के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया
Balia News: कुत्ते के काटने से घायल SDM, छुट्टी के आवेदन पर लगाए अंगूठे के निशान, वजह जानकर लोग हैरान
यूपी: कुत्ते के काटने से घायल SDM, छुट्टी के आवेदन पर लगाए अंगूठे के निशान, वजह जानकर लोग हैरान

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर क्या कह रहा फलोदी सट्टा बाजार, भारत न्यूज़ीलैंड में किसका पलड़ा भारी?
वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर क्या कह रहा फलोदी सट्टा बाजार, भारत-न्यूजीलैंड में से किसका पलड़ा भारी?
UP News: 'यह बनावट है...', आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमले के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया
'यह बनावट है...', आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमले के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया
शाहरुख के बाद अब सलमान खान संग बनेंगी नयनतारा की जोड़ी? इस फिल्म में साथ आएंगे नजर!
शाहरुख के बाद अब सलमान खान संग बनेंगी नयनतारा की जोड़ी? इस फिल्म में साथ आएंगे नजर!
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
US-Israel Attack Iran: 'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
West Bengal: राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
कितने पढ़े-लिखे हैं संभल SP कृष्ण कुमार बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा, आपस में करने जा रहे शादी
कितने पढ़े-लिखे हैं संभल SP कृष्ण कुमार बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा, आपस में करने जा रहे शादी
Sundar Pichai Lifestyle: 365 दिन में 2133 करोड़ की सैलरी पाने वाले इस भारतीय का घर देखा क्या? फटी रह जाएंगी आंखें
365 दिन में 2133 करोड़ की सैलरी पाने वाले इस भारतीय का घर देखा क्या? फटी रह जाएंगी आंखें
Embed widget