एक्सप्लोरर

आगरा: घनी बस्ती में चल रहा था ये अवैध काम, धमाके में 3 की दर्दनाक मौत, 4 लोग झुलसे

आगरा में रविवार को तेज धमाके के साथ एक घर में आग लग गई. धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं.

आगरा: ताजनगरी के नाम से मशहूर आगरा में दर्दनाक हादसा हुआ है. रविवार को आगरा के थाना शाहगंज इलाके में आजम पाड़ा में रहने वाले बड़े आतिशबाजी व्यवसायी चमन मंसूरी के यहां दिन में 12:45 बजे के करीब बड़ा हादसा हुआ. हादसा इतना भयानक था कि चमन मंसूरी के मकान के साथ ही पड़ोस के कई मकानों की दीवारें धवस्त हो गईं. मलबा दूर-दूर तक बिखरा हुआ नजर आया. घर की छत भी पूरी तरह से उखड़ गई.

तीन लोगों की हुई मौत दरअसल, चमन मंसूरी के यहां बड़े स्तर पर पटाखे बनाने का काम होता है. रविवार को 12:45 बजे के करीब अचानक से विस्फोट हुआ और इसकी चपेट में आने से अब तक की जानकारी के मुताबिक 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. धमाके के बाद आग भी लग गई. इतना ही नहीं हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. आनन-फानन में पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं.

लोगों को घर से निकलने का मौका नहीं मिला हादसा इतना गंभीर था कि लोगों को घर में निकलने का मौका ही नहीं मिला. पटाखों में लगी आग से पूरा घर जलकर खाक हो गया. अधिकारियों का कहना है कि चार लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं और उनका इलाज चल रहा है.

विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी दरअसल, चमन मंसूरी का आतिशबाजी का बड़ा कारोबार है और उसके बनाए हुए पटाखे की कई जिलों में सप्लाई होती है. इसके साथ ही चमन मंसूरी हर साल आगरा किला के सामने स्थित रामलीला ग्राउंड में लगातार आतिशबाजी का कॉन्पिटिशन भी जीतता आया है. दीपावाली नजदीक है और घर में ही नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बड़े स्तर पर पटाखे बनाए जा रहे थे. इस हादसे में सिलेंडर ब्लास्ट भी हुआ है. हादसा इतना भयानक था कि विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. जिस घर में हादसा हुआ उसके आस-पड़ोस की दीवारों में भी जबरदस्त नुकसान पहुंचा है. कई लोग के इस हादसे में चोटिल भी हुए हैं.

आगरा: घनी बस्ती में चल रहा था ये अवैध काम, धमाके में 3 की दर्दनाक मौत, 4 लोग झुलसे

पड़ोसियों के घरों को पहुंचा नुकसान हादसे में पड़ोसियों के घरों को भी काफी नुकसान पहुंचा है. पड़ोस के रहने वाले एक शख्स का कहना है कि उनके घर की दीवार पूरी तरह से ढह गई लेकिन गनीमत रही परिवार के किसी भी सदस्य की जान नहीं गई. वहीं, दूसरी तरफ कॉलोनी के कई सारे लोगों के चोटें भी आई हैं. उनका कहना है कि शिकायत कई बार स्थानीय स्तर पर पुलिस से कर चुके हैं, लेकिन पुलिस लगातार इस मामले की अनदेखी करती रही.

सीएम योगी ने लिया संज्ञान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए तत्काल डीएम और एसएसपी को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए. लेकिन, सवाल ये है कि घनी बस्ती में नियम के खिलाफ कैसे कोई भी व्यक्ति आतिशबाजी के पटाखे बनाने जैसा जानलेवा कारोबार कर सकता है. पुलिस प्रशासन से लेकर अग्निशमन विभाग, एलआईयू , आयुध विभाग को आखिर जानकारी कैसे नहीं थी घर में बारूद की खेती हो रही है.

यह भी पढ़ें:

बलिया गोली कांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह गिरफ्तार, चार दिन से पुलिस को दे रहा था चकमा

यूपी में 'एलियन' को देखकर घबराए लोग, जांच में ये सच आया सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel Iran War: यूपी की मिट्टी से जुड़ी थी खामेनेई की विरासत, मौत की खबर से सदमे में बाराबंकी का यह गांव
यूपी की मिट्टी से जुड़ी थी खामेनेई की विरासत, मौत की खबर से सदमे में बाराबंकी का यह गांव
Lucknow News: लखनऊ में वेज बिरयानी शॉप के फ्रिजर में युवक का शव मिलने से हड़कंप, 4 दिन से बंद थी दुकान
लखनऊ में वेज बिरयानी शॉप के फ्रिजर में युवक का शव मिलने से हड़कंप, 4 दिन से बंद थी दुकान
लखनऊ: खामेनेई की मौत पर सड़कों पर उतरा शिया समुदाय, अमेरिका-इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन
लखनऊ: खामेनेई की मौत पर सड़कों पर उतरा शिया समुदाय, अमेरिका-इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन
'ईरान भारत का मित्र देश है और...', मिडिल ईस्ट में घमासान पर AIMIM का आया बयान
'ईरान भारत का मित्र देश है और...', मिडिल ईस्ट में घमासान पर AIMIM का आया बयान

वीडियोज

बैंक अकाउंट से गैस सिलेंडर तक: सब बदला! | Paisa Live
US-Israel Iran War: ईरान में खामेनेई की मौत पर जश्न ! | Khamenei | Netanyahu | Trump
US-Israel Iran War: Khamenei की मौत के बाद Dubai में ईरानी सेना ने दागी मिसाइलें | Netanyahu
US-Israel Iran War:खामेनेई की मौत के बाद Donlad Trump की पहली प्रतिक्रिया | Khamenei | Netanyahu
US-Israel Iran War: 'शुक्रिया ट्रंप', Khamenei की मौत पर Reza Pahlavi का बयान | Netanyahu | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War: 'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 17 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 17 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
वेस्टइंडीज के खिलाफ 'वर्चुअल क्वार्टर फाइनल' से पहले मंदिर पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, देखें वीडियो
वेस्टइंडीज के खिलाफ 'वर्चुअल क्वार्टर फाइनल' से पहले मंदिर पहुंचे भारतीय खिलाड़ी
The Kerala Story 2 BO Day 1: द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का इतने परसेंट
द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का इतने परसेंट
US-Israel Strike Iran: इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
Ayatollah Ali Khamenei Death: कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
गांव में कैसे खोल सकते हैं मुर्गी फार्म, इस बिजनेस में कितना लगता है पैसा?
गांव में कैसे खोल सकते हैं मुर्गी फार्म, इस बिजनेस में कितना लगता है पैसा?
Coughing At Night: रात में बिस्तर पर जाते ही आने लगती है खांसी, जानें क्यों हो रही यह समस्या?
रात में बिस्तर पर जाते ही आने लगती है खांसी, जानें क्यों हो रही यह समस्या?
Embed widget