एक्सप्लोरर

Budget 2024: आगरा के मार्बल हैंडीक्राफ्ट उद्योग को बजट से काफी उम्मीद, व्यापारियों ने वित्त मंत्री से की ये मांग

Union Budget 2024 Expectations: आगरा के कारीगरों की मार्बल पर बारीकी से उकेरी गई कला को देश विदेश में पसंद किया जाता है. व्यापारियों ने पेश होने जा रहे बजट से काफी उम्मीद जताई है.

Parliament Budget Session 2024: संसद का बजट सत्र बुधवार (31 जनवरी) को शुरू हुआ. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से बजट सत्र की शुरुआत हुई. लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का अंतिम बजट है. 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी. बजट से हर सेक्टर को राहत की उम्मीदें रहती हैं. आगरा में मार्बल हैंडीक्राफ्ट उद्योग को वित्त मंत्री से काफी उम्मीद है. व्यापारियों ने मार्बल हैंडीक्राफ्ट उद्योग को राहत देने की मांग की है. उन्होंने पर्यटन उद्योग को गति देने के लिए आगरा एयरपोर्ट पर सिविल टर्मिनल बनाने की गुहार लगाई है. 

मार्बल हैंडीक्राफ्ट उद्योग को बजट से है उम्मीद

आगरा का मार्बल हैंडीक्राफ्ट पूरी दुनिया में पहचाना जाता है. मार्बल पर बारीकी से उकेरी गई कला को लोग बहुत पसंद करते हैं. देश-विदेश से आने वाले पर्यटक भी मार्बल हैंडीक्राफ्ट को बहुत पसंद करते हैं. अभी वर्तमान में मार्बल हैंडीक्राफ्ट पर 12 प्रतिशत जीएसटी की दर लागू है. मार्बल हैंडीक्राफ्ट से जुड़े व्यापारी चाहते हैं कि उद्योग को कर मुक्त कर देना चाहिए. पहले मार्बल हैंडीक्राफ्ट कर मुक्त था. अब 12 प्रतिशत जीएसटी होने से व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. व्यापारियों की मांग है कि जीएसी दर 12 फीसद के बजाय 5 फीसद करने से भी मार्बल हैंडीक्राफ्ट उद्योग को काफी राहत मिल सकती है. 

आगरा एयरपोर्ट पर सिविल टर्मिनल की मांग

आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चैंबर के अध्यक्ष पहलाद अग्रवाल ने बताया कि बजट से उद्योग को उम्मीद रहती है. देश का बजट उद्योग के आगे की दिशा तय करता है. व्यापारियों ने कहा कि आगरा एयरपोर्ट पर सिविल टर्मिनल बनाए की लंबी समय से चली आ रही मांग पूरी की जाए. सिविल टर्मिनल के लिए सरकार ने जमीन का अधिग्रहण लगभग कर लिया गया है. आगरा एयरपोर्ट पर सिविल टर्मिनल बन जाने से पर्यटन उद्योग को भी गति मिलेगी. आगरा के लिए बजट में सिविल टर्मिनल का प्रावधान होना चाहिए. बड़े शहरों से आगरा के लिए हवाई सेवा की सुविधा पर्यटन उद्योग को बढ़ाने का काम करेगा. मार्बल हेंडीक्राफ्ट को भी कर मुक्त किया जाए या फिर 5 प्रतिशत जीएसटी कर दी जाए. आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चैंबर के अध्यक्ष पहलाद अग्रवाल की मांग है कि बजट में पर्यटकों को लुभाने के लिए व्यवस्था की जानी चाहिए. 

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष की बड़ी जीत, जिला अदालत ने तहखाने में दी पूजा-पाठ की इजाजत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने से 10 से ज्यादा लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने से 10 से ज्यादा लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
Aligarh News: अलीगढ़ में रामनवमी शोभायात्रा मार्ग विवाद गहराया, प्रशासन-आयोजकों की तनातनी में यात्रा रद्द
अलीगढ़ में रामनवमी शोभायात्रा मार्ग विवाद गहराया, प्रशासन-आयोजकों की तनातनी में यात्रा रद्द
Bareilly News: खुले नाले में गिरने से युवक की मौत, 30 घंटे बाद मिला शव, निगम पर उठ रहे सवाल
बरेली: खुले नाले में गिरने से युवक की मौत, 30 घंटे बाद मिला शव, निगम पर उठ रहे सवाल
Jewar Airport: 28 मार्च को पीएम मोदी करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, SPG ने संभाली सुरक्षा की कमान
28 मार्च को पीएम मोदी करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, SPG ने संभाली सुरक्षा की कमान

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Jewar Airport: दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
UPTET 2026: UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
Embed widget