एक्सप्लोरर

आगरा में खनन माफियाओं ने सिपाही को घेरकर मारी गोली, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

UP News: आगरा में पुलिस की टीम अवैध बालू से भरे ट्रैक्टर ट्राली का पीछा कर रही थी. माफियाओं ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया और तोड़फोड़ कर दी. फायरिंग में कांस्टेबल के सिर में गोली लग गई.

Agra Firing News: आगरा में खनन माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद है कि खाकी का खौफ भी नजर नहीं आता है. खनन माफिया ने पुलिस कांस्टेबल को गोली मार दी जो कांस्टेबल के सिर में लगी है. घायल अवस्था में हिपाही को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वही क्षेत्र में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत फैल गई. दरअसल मामला थाना खेरागढ़ क्षेत्र का जहां आज सुबह बालू से भरे अवैध ट्रैक्टर ट्राली को रोकने के लिए पुलिस ने कोशिश की थी. खेरागढ़ क्षेत्र में अवैध बालू खनन के मामले प्रकाश आते रहते है पर खनन पर लगाम नहीं लगती है. 

बालू से भरे ट्रैक्टर ट्राली का पुलिस पीछा कर रही थी. तभी ट्रैक्टर ट्राली से पुलिस की जीप को घेर लिया और पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी. इतना ही नहीं इस दौरान पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग भी गई. जिसमे एक कांस्टेबल के सिर में गोली है. खेरागढ़ पुलिस को सूचना मिली थी बालू से भरे ट्रैक्टर ट्राली निकल रहे है. सूचना पर थाना पुलिस ने बालू के ट्रैक्टर ट्राली को रोकने का प्रयास किया. पुलिस टीम द्वारा खुद घिरता देख बदमाशो ने ट्रॉली को ट्रैक्टर से अलग कर दिया और ट्रैक्टर लेकर कस्बे की भागने लगे , जब पुलिस की जीप ने पीछा किया तो पथराव कर दिया.

फायरिंग में कांस्टेबल अजय के सिर में लगी गोली
ट्रैक्टर से पुलिस की जीप को घेर लिया और लगातार कई राउंड फायरिंग की. पथराव और फायरिंग के बीच फंसी पुलिस टीम ने वहां से भागकर जान बचाई. इस दौरान बदमाशों की फायरिंग में कांस्टेबल अजय के सिर में गोली लग गई. तत्काल पुलिस ने घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया जहां कॉन्स्टेबल का इलाज चल रहा है. पुलिस पर फायरिंग की सूचना पर मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया जबकि बदमाश फरार हो गए. 

जल्द आरोपियों को किया जाएगा गिरफ्तार
थाना खेरागढ़ क्षेत्र में खनन माफियाओं द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की सूचना पर डीसीपी सोनम कुमार, एसीपी इमरान अहमद भारी बल के साथ मौके पर पहुंच गए. फिर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी. इस दौरान डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि आज सुबह करीब 8 बजे अवैध बालू के ट्रैक्टर ट्राली जा रहे थे. जिस पर पुलिस टीम ने रोका तो फायरिंग कर दी, जिसमे सिपाही घायल हुआ है. बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया है. पूर्व में भी घटनाएं हुए है, जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

ये भी पढ़ें: UP News: OBC लिस्ट से बाहर होना चाहता है कहार समाज, इलाहाबाद HC में दाखिल की याचिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान मसूद ने की कांवड़ियों की सेवा, फल-जूस बांटकर 'शिवभक्तों' का बढ़ाया उत्साह
इमरान मसूद ने की कांवड़ियों की सेवा, फल-जूस बांटकर 'शिवभक्तों' का बढ़ाया उत्साह
भदोही पुलिस का 'ऑपरेशन नया जीवन', 70 मासूम बच्चों को मिली नई पहचान
भदोही पुलिस का 'ऑपरेशन नया जीवन', 70 मासूम बच्चों को मिली नई पहचान
बस्ती: 10kg गांजे के साथ BJP का नामित सभासद गिरफ्तार! कांवड़ यात्रा में खपाने का प्लान
बस्ती: 10kg गांजे के साथ BJP का नामित सभासद गिरफ्तार! कांवड़ यात्रा में खपाने का प्लान
यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- नोएडा से लखनऊ का मौसम
यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- नोएडा से लखनऊ का मौसम

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget