एक्सप्लोरर

Agra News: आगरा में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद, पुलिस नहीं उठा रही कोई कदम

Agra Police: खनन माफियाओं का हौसला इस कदर बुलंद है कि दिन हो या रात यमुना और चंबल नदी का लगातार सीना चीरते रहते हैं. ग्रामीण भले ही उनको रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पुलिस कोई कदम नहीं उठा रही है.

Agra News: पुलिस कमिश्नरेट बनने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि कानून व्यवस्था का राज और बेहतर होगा और माफियाओं की कमर तोड़ी जा सकेगी, लेकिन आगरा (Agra) में इसका उल्टा ही देखने को मिल रहा है. एसएसपी प्रभाकर चौधरी के  रहते समय खनन माफियाओं के खिलाफ जिस तरह से ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई थी. अब एक बार फिर से खनन माफिया एक्टिव हो गए हैं. आगरा के तमाम थाना क्षेत्रों से जो वीडियो आ रही हैं वह बता रही हैं कि आगरा में किस स्तर पर अवैध खनन चल रहा है.

थाना बमरौली कटारा के समोगर गांव से रात के अंधेरे में जो वीडियो आई है, उससे यह पता चल रहा है कि आगरा में कानून का राज नहीं रहा है. खनन माफिया यमुना नदी का सीना चीर कर रात में अवैध खनन कर रहे हैं और ग्रामीण भले ही उनको रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ना तो पुलिस नजर आ रही और न ही खनन विभाग. 

पुलिस नहीं उठा रही कोई कदम
साथ ही प्रशासन को भी यह सब नजर नहीं आ रहा है. इससे साफ होता है कि आगरा पुलिस निजाम बदलते ही पूरी तरह बेखौफ है, उन्हें अपने कमिश्नर प्रीतिंदर सिंह का भी बिल्कुल खौफ नहीं है. खनन माफियाओं का हौसला इस कदर बुलंद है कि वह दिन हो या रात, आगरा में यमुना और चंबल नदी का लगातार सीना चीरते रहते हैं. 

वायरल वीडियो में भी नजर आ रहा है किस तरीके से यमुना नदी के एक किनारे से लेकर पानी के बीच धार में ट्रैक्टर में बालू और रेत भरकर वह दूसरे किनारे आते हुए दिख रहे हैं. वहीं थाना मनसुखपुरा क्षेत्र में मार्गो पर अवैध बालू से भरे दौड़ रहे ट्रैक्टर ट्रालियों की वीडियो भी सामने आई है. राजस्थान सीमा से खनन कर उत्तर प्रदेश में भारी मात्रा में चंबल की बालू लेकर खनन माफिया पहुंच रहे हैं. 

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: राहुल गांधी ने दिए संकेत तो वरुण गांधी ने खड़ा किया सस्पेंस, यूपी में बढ़ी हलचल

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget