एक्सप्लोरर

Agra News: आगरा में रफ्तार का कहर, चार दुकानों को रौंदती हुई बस पेड़ से टकरायी, चालक की मौत

UP News: आगरा-ग्वालियर राजमार्ग पर एक अनियंत्रित बस चार दुकानों को रौंदती हुई एक पेड़ से जा टकरायी. जिसमें चालक की मौत हो गयी. जबकि कुछ यात्री घायल हो गये. जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Agra Road Accident News: आगरा (Agra) में शनिवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला है. आगरा-ग्वालियर स्टेट हाईवे (Agra-Gwalior State Highway) पर बस ने जमकर तांडव मचाया. अनियंत्रित बस चार दुकानों को रौंदती हुई एक पेड़ से जा टकरा गई. हादसे में बस चालक की मौत हो गयी, जबकि कुछ यात्री घायल हो गये. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है. 

ड्राइवर को आ गई थी झपकी 
मलपुरा थाना प्रभारी ईश्वर सिंह तोमर ने बताया कि शनिवार सुबह करीब पौने दस बजे मलपुरा गांव के बाद फ्लाईओवर के पास चालक को गहरी झपकी आ गई. जिससे तेज रफ्तार वोल्वो बस बेकाबू हो गई और वह चार दुकानों को रौंदती हुई एक पेड़ से जा टकरायी. तोमर ने बताया कि पुलिस ने लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को को बाहर निकाला गया. हादसे में घायल चालक समेत चार यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया. इस हादसे में कई यात्री को मामूली चोंट आई हैं. जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे गई है. 

बस में सवार थे 60 यात्री
पुलिस के अनुसार डॉक्टरों ने बस चालक हेमंत (38) को मृत घोषित कर दिया जो राजस्थान के धौलपुर जिले के पंचगाई का निवासी था. पुलिस ने हेमंत के परिजन को इस घटना के बारे में जानकारी दे दी है. पुलिस ने बताया कि जनता ट्रेवल्स की बस धौलपुर से चली थी और उसमें करीब 60 यात्री थे.

दुकान को हुआ काफी नुकसान 
राजमार्ग किनारे स्थित पान मसाले की दुकान के संचालक जगदीश ने बताया कि बस की चपेट में आने से उसकी दुकान पूरी तरह टूट गई.अन्य दुकानदार स्वामी रणधीर ने बताया कि उसका काफी नुकसान हुआ है. बस की चपेट में सलीम की पंचर की दुकान और खजान सिंह की फल की दुकान भी आयी.

ये भी पढ़ें: Agra News: आगरा में बदमाश बेखौफ, आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर: खामेनेई की शहादत पर भावुक हुए मौलाना शमशाद, बोले- जालिम के आगे नहीं झुकेगा सर
गोरखपुर: खामेनेई की शहादत पर भावुक हुए मौलाना शमशाद, बोले- जालिम के आगे नहीं झुकेगा सर
अश्लील फोटो, ब्लैकमेलिंग और हत्या, बलिया पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, 3 गिरफ्तार
अश्लील फोटो, ब्लैकमेलिंग और हत्या, बलिया पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, 3 गिरफ्तार
बीजेपी नेता संगीत सोम बोले- ' 500 साल बाद धुला कलंक, नहीं बनने देंगे नई बाबरी मस्जिद'
बीजेपी नेता संगीत सोम बोले- ' 500 साल बाद धुला कलंक, नहीं बनने देंगे नई बाबरी मस्जिद'
अयोध्या: मोईद खान पर कोर्ट को गुमराह करने का आरोप, पीड़िता की मां अब जाएगी हाईकोर्ट
अयोध्या: मोईद खान पर कोर्ट को गुमराह करने का आरोप, पीड़िता की मां अब जाएगी हाईकोर्ट

वीडियोज

Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei
Iran Israel War: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, सड़कों पर तांडव! | Khamenai Death | War News
महाविनाश की सबसे बड़ी 'सनसनी' !
Israel Iran War: विश्व तनाव चरम पर, ईरान-इज़राइल संघर्ष और मिसाइल हमलों की चेतावनी | Netanyahu
Sandeep Chaudhary: Khamenei को ट्रेस कर रहा था America..खुला राज! | Iran Israel War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
Voting Rights Prisoners: इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
Embed widget