एक्सप्लोरर

Asaduddin Owaisi Attack: यूपी में काफिले पर फायरिंग के बाद संसद में बोले असदुद्दीन ओवैसी- मैं मौत से नहीं डरता, मुझे नहीं चाहिए Z सिक्योरिटी

Asaduddin Owaisi News: सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने अपने काफिले पर हुए हमले के बाद शुक्रवार को संसद में कहा कि उन्हें मौत से डर नहीं लगता.

Attack on Asaduddin Owaisi : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने अपने काफिले पर हुए हमले के बाद शुक्रवार को संसद में कहा कि उन्हें मौत से डर नहीं लगता. उन्होंने सरकार द्वारा दी गई जेड श्रेणी की सुरक्षा लेने से भी इनकार कर दिया.

AIMIM चीफ ने कहा- 'मैं मौत से नहीं डरता. मुझे जेड श्रेणी की सुरक्षा नहीं चाहिए, मैं इसे अस्वीकार करता हूं.' हैदराबाद सांसद ने कहा- मुझे 'ए' श्रेणी का नागरिक बना दो.'उन्होंने कहा कि  मैं चुप नहीं रहूंगा और मेरे साथ न्याय हो. 

लोकसभा में सांसद ने लोकसभा स्पीकर से कहा कि वह यूपी सरकार से नफरत, कट्टरता को खत्म करने की अपील करें. 

लोग सरकार के लिए नुकसान- असदुद्दीन ओवैसी
हैदराबाद के सांसद ने कहा कि मैं सिक्योरिटी नहीं लूंगा. मुझे z कैटेगरी सिक्योरिटी नहीं चाहिए, मुझे A कैटेगरी का शहरी बनाइए ताकि मेरी और आपकी ज़िंदगी बराबर हो. यूपी की जनता गोली चलाने वालों का जवाब बैलेट से देगी, नफरत का जवाब मोहब्बत से देगी.

AIMIM सांसद ने कहा कि आखिर ये कौन लोग हैं जो गोली पर भरोसा करते हैं, बैलेट पर नहीं करते. वो कौन लोग हैं जिनको आंबेडकर के बनाए संविधान पर भरोसा नहीं है. मैं 2 बार विधायक और चार बार का सांसद हूं.. लेकिन अगर ऐसी राजनीति होगी कि गोलियां चलें.. तो सवाल यह है कि आखिर यह लोग इतना कट्टर कैसे हुए.

संसद में गृह मंत्री देंगे जवाब
सांसद ने कहा कि अगर लोग कट्टर होंगे तो आपको, आपकी सरकार को नुकसान होगा. जिन लोगों ने यह कट्टरता फैलाई है तो आखिर इन लोगों पर यूएपीए क्यों नहीं लगता? उन्होंने कहा कि भारत की दौलत मोहब्बत है.

वहीं सांसद असदुद्दीन ओवैसी की कार पर फायरिंग की घटना पर 7 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में विस्तृत जवाब देंगे.

UP Election 2022: प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल रैली में बोले- 'हिस्ट्रीशीटर्स' को बाहर रखने और 'नई हिस्ट्री' बनाने के लिए है यह UP चुनाव

UP Election 2022: ...योगी को रोक सके कौन माई का लाल है, इस नारे से क्या संदेश देने की कोशिश कर रही है बीजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़: शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, नियुक्ति की मांग
आजमगढ़: शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, नियुक्ति की मांग
CM योगी बोले- 'भारत-जापान साझेदारी से बढ़ेंगे निवेश और रोजगार के अवसर'
CM योगी बोले- 'भारत-जापान साझेदारी से बढ़ेंगे निवेश और रोजगार के अवसर'
महोबा में 10वीं की छात्रा से हैवानियत, बंधक बनाकर किया गैंगरेप
महोबा में 10वीं की छात्रा से हैवानियत, बंधक बनाकर किया गैंगरेप
सहारा इंडिया के खिलाफ मामला होगा दर्ज, कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
सहारा इंडिया के खिलाफ मामला होगा दर्ज, कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget