एक्सप्लोरर

UP Politics: अखिलेश यादव की कांग्रेस को सलाह, कहा- 'Delay नहीं होना चाहिए जब बीजेपी पूरी तैयारी के साथ...'

Akhilesh Yadav News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अब जब बीजेपी पूरी तैयारी के साथ उत्तर प्रदेश में चुनाव की शुरुआत कर चुकी हैं ऐसे में अब और देरी नहीं होनी चाहिए.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर जहां बीजेपी पूरी आक्रामक नीति के साथ आगे बढ़ रही हैं, तो वहीं इंडिया गठबंधन की रणनीति को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है. नीतीश कुमार कभी भी एनडीए के साथ जाने का एलान कर सकते हैं. ममता बनर्जी अलग चुनाव लड़ने की बात कर रही हैं तो वहीं आम आदमी पार्टी भी कांग्रेस को आंखे दिखा रही है. यूपी में भी अभी तक समाजवादी पार्टी के साथ सीटों का बँटवारा नहीं हो पाया है. ऐसे में आगामी चुनाव को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी तक से बात की और ये माना की सीटों के बँटवारे में देरी हो रही हैं. 

सपा अध्यक्ष ने कहा कि अब जब बीजेपी पूरी तैयारी के साथ उत्तर प्रदेश में चुनाव की शुरुआत कर चुकी हैं ऐसे में अब और देरी नहीं होनी चाहिए. बीजेपी ने अब तक जितने भी यूपी में कार्यक्रम किए है वो सभी चुनाव को लेकर ही किए हैं. इसलिए गठबंधन में भी देरी नहीं होनी चाहिए. इंडिया गठबंधन को पीडीए ही रास्ता दिखाएगा. अब समय आ गया है कि जल्द सीटों का बँटवारा हो, ताकि सभी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए जुटें. हमारी रणनीति बस यही है कि जो भी चुनाव जीत सके उसी उम्मीदवार को टिकट दिया जाना चाहिए. 

सीट बंटवारे में हो रही है देरी
अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए कुछ लोगों की आवाज़ नहीं बल्कि देश के 90 फ़ीसद लोगों की आवाज है. समाजवादी पार्टी का लक्ष्य सिर्फ यही हैं कि भारतीय जनता पार्टी का मजबूती से मुक़ाबला हो. हमें सीटें अगर कुछ कम ज़्यादा करनी पड़ी तो भी हम तैयार हैं. हमला लक्ष्य सिर्फ़ इतना है कि जो चुनाव जीत सके उसे टिकट दिया जाएं. 

न्याय यात्रा को लेकर ये कहा
राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर अखिलेश यादव ने कहा कि कई नेताओं को इसी बात से शिकायत है कि जो यात्रा निकल रही है उसमें उन दलों का सहयोग नहीं लिया गया. ये सीट बंटवारे का समय हैं. अगर सीटों का बँटवारा हो जाता तो कांग्रेस को और दलों का भी साथ मिलता. सपा नेता ने कहा कि उन्हें भी न्याय यात्रा में नहीं बुलाया गया है. अगर वो बुलाएंगे तो सपा उस पर विचार करेगी. 

नीतीश कुमार को लेकर लगाए जा रहे क़यासों पर अखिलेश यादव ने कहा कि वो इंडिया गठबंधन के मज़बूत नेता है. अगर वो इस गठबंधन के साथ रहेंगे तो प्रधानमंत्री भी बन सकते हैं, लेकिन अगर वो किसी और के साथ जाते तो पीएम नहीं बन सकते. इंडिया गठबंधन में अगर नंबर आते हैं तो कोई भी पीएम बन सकता है लेकिन एनडीए में एक नाम तय है. उनके पास कोई च्वाइस नहीं है. 

UP Politics: 'INDIA गठबंधन पर संकट के बादल, अकेले लड़ें चुनाव', कांग्रेस नेता की पार्टी को सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayodhya News: ‘जो राम और देश को भूलते हैं, वो दुश्मन हैं’, बिट्टा ने आतंकवाद और खालिस्तान पर दिया बड़ा बयान
‘जो राम और देश को भूलते हैं, वो दुश्मन हैं’, बिट्टा ने आतंकवाद और खालिस्तान पर दिया बड़ा बयान
'PDA का नाम सुनते ही थर-थर कांपने लगे...' सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार
'PDA का नाम सुनते ही थर-थर कांपने लगे...' सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार
झांसी में 19 साल की छात्रा की मौत, धमकी से आहत होकर उठाया खौफनाक कदम, पुलिस ने शुरू की जांच
झांसी में 19 साल की छात्रा की मौत, धमकी से आहत होकर उठाया खौफनाक कदम, पुलिस ने शुरू की जांच
यूपी में रामनवमी पर दो दिन का अवकाश, 26 और 27 मार्च की रहेगी छुट्टी, सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद
यूपी में रामनवमी पर दो दिन का अवकाश, 26 और 27 मार्च की रहेगी छुट्टी, सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद

वीडियोज

खार्ग द्वीप बना नया रणक्षेत्र...ईरान ने तैनात की मिसाइलें!
अब EV पर मिलेगा बड़ा फायदा! नई EV Policy में ₹1 लाख तक सब्सिडी | Auto Live
ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
जितेंद्र आव्हाड का बड़ा दावा, 'CM फडणवीस को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए 38 विधायक...'
जितेंद्र आव्हाड का बड़ा दावा, 'CM फडणवीस को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए 38 विधायक...'
दिल्ली हाई कोर्ट ने गौतम गंभीर के पक्ष में सुनाया फैसला, AI के गलत इस्तेमाल पर उठाई थी आवाज
दिल्ली हाई कोर्ट ने गौतम गंभीर के पक्ष में सुनाया फैसला, AI के गलत इस्तेमाल पर उठाई थी आवाज
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'धुरंधर 2' ने सिर्फ तीन दिन में ही 'बॉर्डर 2' को चटा दी थी धूल, सनी देओल की फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन कर लिया क्रॉस
'धुरंधर 2' ने सिर्फ तीन दिन में ही 'बॉर्डर 2' को चटा दी थी धूल, सनी देओल की फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन कर लिया क्रॉस
Homemade Raisins: घर में अंगूर से कैसे बना सकते हैं किशमिश, एक किलो बनाने के लिए कितना अंगूर होना जरूरी?
घर में अंगूर से कैसे बना सकते हैं किशमिश, एक किलो बनाने के लिए कितना अंगूर होना जरूरी?
Covid Variant 2026: आ गया कोरोना का 'सुपर वेरिएंट', क्या फेल हो जाएगी आपकी वैक्सीन? वैज्ञानिकों का बड़ा खुलासा
आ गया कोरोना का 'सुपर वेरिएंट', क्या फेल हो जाएगी आपकी वैक्सीन? वैज्ञानिकों का बड़ा खुलासा
एथेनॉल के चूल्हे चलाना कितना फायदेमंद, जानें ये एलपीजी सिलेंडर से कितने पड़ते हैं सस्ते?
एथेनॉल के चूल्हे चलाना कितना फायदेमंद, जानें ये एलपीजी सिलेंडर से कितने पड़ते हैं सस्ते?
Embed widget