एक्सप्लोरर

UP News: घोसी उपचुनाव के विजेता सुधाकर सिंह का अखिलेश यादव ने किया अभिनंदन, कहा- 'साइकिल चलती जायेगी'

Ghosi By Election Result 2023: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि घोसी की जनता ने बीजेपी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मतदान किया है. उन्होंने विजेता प्रत्याशी को जीत की बधाई दी.

UP By Election Result 2023: घोसी विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) को रिकॉर्ड मतों से जीत मिली. उन्होंने बीजेपी के दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chouhan) को 42,759 वोटों से शिकस्त दी. सुधाकर सिंह की शानदार जीत से सपा खेमे में खुशी का माहौल है. जश्न और अभिनंदन समारोह जारी है. सुधाकर सिंह भी जनता का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं. सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की अध्यक्षता में आज अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. अभिनंदन समारोह में विजयी प्रत्याशी सुधाकर सिंह, कार्यकर्ता और सपा नेता मौजूद रहे. अखिलेश यादव ने सुधाकर सिंह का शॉल ओढाकर स्वागत किया. 

सुधाकर सिंह का अखिलेश यादव ने किया स्वागत

घोसी की जीत से गदगद अखिलेश यादव ने विजयी प्रत्याशी सुधाकर सिंह को बधाई दी. उन्होंने सपा की जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं और घोसीवासियों को दिया. विजयी प्रत्याशी, सपा कार्यकर्ता और घोसी के लोगों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि घोसी की जीत महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ है. परेशान जनता ने साइकिल पर मुहर लगाकर बीजेपी के खिलाफ आक्रोश जताया है. उन्होंने कहा, 'साइकिल चलती जाएगी. आगे बढ़ती जाएगी.'

 


UP News: घोसी उपचुनाव के विजेता सुधाकर सिंह का अखिलेश यादव ने किया अभिनंदन, कहा- 'साइकिल चलती जायेगी

'घोसी की जीत महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ है'

बता दें कि 2022 का विधानसभा चुनाव दारा सिंह चौहान सपा के टिकट पर लड़े थे. 22 हजार मतों से चुनाव जीतकर दारा सिंह चौहान विधानसभा पहुंचे. दारा सिंह चौहान की हार से एनडीए खेमे में मायूसी है. घोसी उपचुनाव के मैदान में अखिलेश यादव ने उतरकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया था. एनडीए के लिए घोसी की सीट प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गई थी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथा, मंत्री, विधायक और गठबंधन की फौज ने दारा सिंह चौहान के पक्ष में मोर्चा संभाला. सपा ने चुनाव में धांधली और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का मुद्दा उठाया. सुधाकर सिंह बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को बड़े अंतर से मात देकर विधानसभा का सदस्य बनने में सफल रहे. 


UP News: घोसी उपचुनाव के विजेता सुधाकर सिंह का अखिलेश यादव ने किया अभिनंदन, कहा- 'साइकिल चलती जायेगी

UP News: महोबा में 42 दिनों से धरने पर बैठे सैकड़ों किसानों का टूटा सब्र, कलेक्ट्रेट पर किया हल्ला बोल प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget