एक्सप्लोरर

Sambhal में BJP पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- मंत्री बस मंत्री बने रहेंगे, काम नहीं कर पाएंगे

Sambhal पहुंचे यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने संभल लोकसभा सीट पर प्रत्याशी के एलान को लेकर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी 400 सीट जीतने नहीं हारने की तैयारी कर रही है.

Akhilesh Yadva In Sambhal: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार के शपथ ग्रहण पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने दावा किया कि ये मंत्री केवल मंत्री बने रहेंगे काम नहीं कर पाएंगे. संभल के सांसद रहे डॉक्टर शफीकुर्ररहमान बर्क के दसवें पर पहुंचे अखिलेश ने कहा कि अभी तो बहुत कुछ बाकी है. नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा होना है. फिर प्रमुख सचिव नियुक्त करवाना होगा. अपने विभाग में जिलों के अधिकारियों को नियुक्त करना होगा और जब तक ये सब होगा तब तक चुनाव आ जाएगा और ये सब केवल नाम के मंत्री रह जाएंगे. काम नहीं कर पाएंगे.

सपा प्रमुख ने कहा कि "शफीकुर्रहमान बर्क साहब पार्टी के प्रति हमेशा मजबूती के साथ खड़े रहे. उनके न रहने पर न केवल समाजवादी पार्टी बल्कि उनके लाखों साथी दुःखी हैं." संभल लोकसभा सीट पर प्रत्याशी के एलान के संदर्भ में अखिलेश ने कहा कि जल्द ही फैसला हो जाएगा.

Lok Sabha Election 2024: अपने ही गढ़ में जनाधार बचाना सपा के लिए चुनौती! 30 साल से यादवों का दबदबा, अब बदले समीकरण

इसके अलावा अखिलेश ने कहा कि "नाम बदलने से ज्यादा जरूरी है कि नौजवानों को रोजगार, नौकरी दे. नाम बदलने से जनता को उलझाएं नहीं. पेपर लीक न होने दे, हर पेपर लीक हो जाता है इनका."

INDIA गठबंधन की आगामी बैठक में जाने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा हमारा काम पूरा हो गया टिकिट का बंटवारा हो चुका है अब हमें प्रत्याशी तय करने दो. यूपी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह लोग इतने घबराए हुए हैं कि अगर इन्हें पता चल जाए की एक और विस्तार करने से वोट मिल जाएगा तो यह एक और विस्तार भी कर देंगे और अगर इन्हें यह पता लग जाये कि इस पत्रकार साथी को मंत्री बनने से हम दो लोक सभा जीत जायेंगे तो यह उस पत्रकार साथी को ही मंत्री बन देंगे. ये मंत्री जनता की सेवा करने के लिए नहीं बने हैं यह जनता से वोट लेने के लिए बने हैं. 

परिवार को मुद्दा बनाये जाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा यह तय करें कि वह परिवार वालों को टिकट नहीं देंगे और वह परिवार वालों से वोट भी नहीं लेंगे क्योंकि हम तो परिवार वाले हैं आप लोग भी परिवार वाले हो तो आप लोग परिवार वाले हो तो भाजपा को वोट मत देना. वो कह रहे है देश हमारा परिवार है तो क्या पूरा देश हमारा परिवार नहीं है देश तो सब का परिवार है. अब तो प्रधानमंत्री यह सुझाव मांगे की वह जाएं कैसे ? 

अखिलेश यादव ने डॉ शफीकुर्रहमान बर्क़ की तारीफ करते हुए परिवार से उनकी राजनीतिक विरासत आगे बढ़ाने का आह्वान किया. डॉ शफीकुर्रहमान बर्क़ के ध्रुव विरोधी सपा विधायक इकबाल महमूद भी आज डॉ शफीकुर्रहमान बर्क़ के घर बैठे हुए नज़र आये लेकिन 4 सपा विधायक पिंकी यादव, सपा विधायक मो. फ़हीम इऱफान, सपा विधायक कमाल अख्तर और राज्य सभा सांसद जावेद अली अखिलेश यादव से हैलीपैड पर ही मिले और वह डॉ शफीकुर्रहमान बर्क़ के न घर गए और न जनसभा स्थल पहुंचे. सूत्रों के मुताबिक सँभल के लोक सभा टिकिट को लेकर समाजवादी पार्टी के कई विधायक और बड़े नेता बर्क़ परिवार का विरोध कर रहे हैं और वह चाहते हैं कि पार्टी में परिवारवाद आगे न बढ़े यही वजह है कि इन विधायकों और राज्य सभा सांसद ने आज डॉ बर्क़ के घर और कार्यक्रम में जाने से दूरी बनाई.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget