एक्सप्लोरर

UP Power Crisis: 'बीजेपी सरकार ने एक यूनिट भी नहीं बढ़ाया उत्पादन', बिजली संकट पर अखिलेश यादव ने बोला जोरदार हमला

UP Politics: अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सपा सरकार के कार्यकाल में शुरू हुए बिजली प्लांट निर्माण का काम पूरा होने नहीं दिया गया. बिजली नहीं होने से बीजेपी सरकार में प्रदेश का विकास बाधित है.

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में लगातार बिजली का संकट (Power Crisis) बना हुआ है. उन्होंने बीजेपी सरकार (BJP Government) पर हमला बोलते हुए कहा कि बार-बार अघोषित कटौती से महानगरों में लोगों की नींद गायब है. भीषण गर्मी और उमस के बीजेपी सरकार न शहरों में बिजली की आपूर्ति कर पा रही है और न गांव में किसानों को बिजली मिल रही है. अघोषित कटौती से पूरा प्रदेश त्रस्त है.

बिजली संकट पर क्या बोले अखिलेश यादव?

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं बढ़ा. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के कार्यकाल में शुरू हुए बिजली प्लांट निर्माण का काम पूरा होने नहीं दिया गया. बिजली नहीं होने से बीजेपी सरकार में प्रदेश का विकास बाधित है. बीजेपी सरकार का सारा विकास कार्य कागजों पर चल रहा है, धरातल पर कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा है. उन्होंने केंद्र की सरकार पर उत्तर प्रदेश के लिए बिजली का कोटा नहीं बढ़ाने का आरोप लगाया. बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ने बिजली महंगी कर दी है. प्रदेश की जनता से भारी-भरकम बिजली बिल की वसूल के बावजूद लगातार आपूर्ति नहीं हो रही है.

'8 से 10 घंटे लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं'

उन्होंने कहा कि स्थिति ये हो गई है कि शहरों में भी 8 से 10 घंटे लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है. गांवों की खोजखबर लेनेवाला कोई नहीं है. सरकार राजधानी लखनऊ में भी बिजली की सुचारू आपूर्ति नहीं कर पा रही है. बीजेपी सरकार ने प्रदेश में मांग के अनुरूप बिजली उपलब्ध कराने की पहले से कोई तैयारी नहीं की है. इन दिनों धान की रोपाई का सीजन चल रहा है.  कई जिलों में किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहा है. बिजली नहीं आने से नलकूप के जरिए खेतों तक सिंचाई बंद पड़ी है. सपा मुखिया ने कहा कि बीजेपी सरकार की अदूरदर्शिता और भ्रष्टाचार का खामियाजा प्रदेश की जनता भुगत रही है. बीजेपी को प्रदेश के विकास और जनता की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है. समाज को बांटने और नफरत की राजनीति ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी. जनता बीजेपी को 2024 के लोकसभा चुनाव में वोट की चोट से करारा जवाब देगी. 

UP Politics: यूपी में मिशन 80 के लिए BJP को चाहिए मुसलमानों का साथ, कल से होगी 'पसमांदा स्नेह यात्रा' की शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' बस्ती में Gen Alpha ने रोका MLA का काफिला
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' बस्ती में Gen Alpha ने रोका MLA का काफिला
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
यूपी में बारिश का कहर, प्रयागराज समेत 10 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट
यूपी में बारिश का कहर, प्रयागराज समेत 10 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget