एक्सप्लोरर

UP Politics: क्या सपा के संपर्क में हैं BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह? अखिलेश यादव ने दिया जवाब

Lok Sabha Election 2024 UP: यूपी की कैसरगंज सीट से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के सपा के संपर्क में होने की चर्चा ज़ोरों-शोरों से चल रही है, जिस पर अखिलेश यादव ने हैरान करने वाला जवाब दिया.

Akhilesh Yadav News: भारतीय जनता पार्टी ने यूपी में 51 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है. लेकिन, इस लिस्ट में कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह का नाम शामिल नहीं है. ऐसे में उन्हें लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. माना जा रहा है कि वो समाजवादी पार्टी के संपर्क में हैं. जिस पर खुद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जवाब दिया है. 

बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पिछले एक साल से महिला पहलवानों के आरोपों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसकी वजह से बीजेपी का भी काफी किरकिरी का सामना करना पड़ा है. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी इस बार उनका टिकट काट सकती है. जिसके बाद उनके सपा के संपर्क में होने की चर्चा है. 

बृजभूषण शरण सिंह पर क्या बोले अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से जब पत्रकारों ने बृजभूषण शरण सिंह को लेकर सवाल किया तो उन्होंने ऐसे जवाब दिया, जिससे कई तरह के संकेत मिल रहे हैं. अखिलेश यादव ने ये तो कहा कि बृजभूषण उनके संपर्क में नहीं है लेकिन ये ज़रूर कहा कि अगर आप कह रहे हैं तो हम उन्हें टिकट दे देगें. 

बृजभूषण शरण सिंह को सपा से टिकट देने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि आप लोग कह रहे हो तो टिकट दे देंगे. उन्होंने फिर कहा मैं सच कह रहा हूं. उन्होंने कहा, अगर ऐसी स्थिति बनती है तो हम पत्रकार महोदय की बात मान लेंगे. अखिलेश यादव से जब ये पूछा गया कि क्या बृजभूषण शरण सिंह आपके संपर्क में हैं? तो अखिलेश यादव ने 'नहीं' में जवाब दिया. 

बीजेपी ने यूपी के लिए जारी की पहली सूची 51 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है. इनमें से 47 सीटों पर पुराने चेहरे पर ही दांव लगाया गया है. इसके अलावा अन्य 23 सीटों पर मंथन हो रहा है. इनमें कैसरगंज सीट भी शामिल हैं. पहलवानों के आरोपों के बाद बृजभूषण के टिकट पर अगर संकट आता है तो उनकी पत्नी केतकी देवी और बेटे प्रतीक भूषण सिंह को टिकट मिल सकता है.

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में BJP के प्रचार के एक राउंड पूरा, करीब ढाई महीने चला अभियान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा: यूट्यूब से वीडियो देखकर मशाल बना रहा था बच्चा, आग की लपटों में बुरी तरह झुलसा
महोबा: यूट्यूब से वीडियो देखकर मशाल बना रहा था बच्चा, आग की लपटों में बुरी तरह झुलसा
राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के परिवार से वीडियो कॉल पर की बात, दिया न्याय का भरोसा
राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के परिवार से वीडियो कॉल पर की बात, दिया न्याय का भरोसा
'चाहे एनकाउंटर करवा दें लेकिन...', PM मोदी पर टिप्पणी के बाद बढ़ते विवाद पर बोले अजय राय
'चाहे एनकाउंटर करवा दें लेकिन...', PM मोदी पर टिप्पणी के बाद बढ़ते विवाद पर बोले अजय राय
योगी सरकार के नए-नवेले मंत्री सुरेंद्र दिलेर का तहसीलदार ने नहीं उठाया फोन, इगलास SDM का भी यही हाल
योगी सरकार के नए-नवेले मंत्री सुरेंद्र दिलेर का तहसीलदार ने नहीं उठाया फोन, इगलास SDM का भी यही हाल

वीडियोज

TRP Ratings of TV: 'Vasudha' ने फिर मारी बाजी, इस हफ्ते भी नंबर 1 पर रहकर रचा इतिहास! #sbs
Bollywood News: सलमान की टीम के लीगल नोटिस पर 'काला हिरण' मेकर्स का पलटवार, विवाद ने पकड़ी रफ्तार (04.06.26)
स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिलिमिटेशन बिल 2.0 लाने पर विचार कर रही सरकार, मॉनसून सेशन से पहले TMC-DMK की सहमति के लिए साधा संपर्क
डिलिमिटेशन बिल 2.0 पर विचार कर रही सरकार, मॉनसून सेशन से पहले TMC-DMK की सहमति के लिए साधा संपर्क
MP Rajya Sabha Elections 2026: बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
दर्द से तड़प उठा पाकिस्तानी खिलाड़ी, सिर पर लगी भयंकर चोट; मैदान छोड़कर गया बाहर
दर्द से तड़प उठा पाकिस्तानी खिलाड़ी, सिर पर लगी भयंकर चोट; मैदान छोड़कर गया बाहर
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा, 35 लाख तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी दी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति के साथ PM मोदी ने की भेंट, लॉन्ग-टर्म ऊर्जा साझेदारी पर की लंबी और गंभीर चर्चा
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति के साथ PM मोदी ने की भेंट, लॉन्ग-टर्म ऊर्जा साझेदारी पर की लंबी और गंभीर चर्चा
Explained: 4 मई से 4 जून तक... फिरहाद ने साथ छोड़ा, जहांगीर का इस्तीफा और अभिषेक के पीछे ED! कैसे अर्श से फर्श पर आ गईं ममता बनर्जी?
फिरहाद ने साथ छोड़ा, जहांगीर का इस्तीफा और अभिषेक के पीछे ED! कैसे अर्श से फर्श पर आ गईं ममता?
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
Embed widget