एक्सप्लोरर

UP Politics: शिवपाल यादव के बीजेपी में शामिल होने की खबरों पर आई अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, जानिए- क्या कहा?

UP Politics: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के साथ गुरुवार को मैनपुरी पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं में एक बार फिर जोश भरने की कोशिश की और बीजेपी पर हमला बोला.

Akhilesh Yadav In Mainpuri:  समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव गुरुवार को बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र मैनपुरी पहुंचे. यहां पर उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और पार्टी के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं से बात करते हुए मुलायम सिंह ने कहा कि "आप सभी समर्पण के साथ काम कर रहे हैं, जीत या हार तो होती रहती है." इस दौरान अखिलेश ने भी कहा कि संविधान को बचाने के लिए सपा को जो भी रास्ता अपनाना पड़ा वो अपनाएगी. वहीं जब उनसे चाचा शिवपाल यादव के बीजेपी में जाने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है.

अखिलेश का बीजेपी पर हमला

मैनपुरी में पत्रकारों से बातचीत में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपना संगठन मजबूत कर जल्दी ही जनता के बीच जाएगी और जन-जागरण अभियान चलाएगी, संविधान बचाने के लिए हम लोग सब कुछ करेंगे. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर भी जोरदार हमला बोला और कहा कि बीजेपी सरकार की नौकरी केवल विज्ञापन में है, प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहद खराब है, अयोध्या में बेटी के साथ हुई घटना में परिवार को न्याय नहीं मिला और कानपुर में बैंकों की तिजोरी में लूट हो रही है.

यूपी में अपराध को लेकर निशाना

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में ही गाजियाबाद के बैंक के लॉकर से लूट हो गयी, भाजपा सरकार बताए कि अर्थव्यवस्था कब सुधरेगी और लूट कब बंद होगी? सपा प्रमुख ने कहा कि आज हम लोग बाबा साहब को याद कर रहे हैं, हम सभी संविधान बचाने के लिए आगे आएं. एक जाति दूसरी जाति का सम्मान करे. उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में लूट हो रही है, नींबू की चोरी हो रही है, आईपीएस अभी भी फरार है और पेपर लीक को उजागर करने वाला बलिया का पत्रकार जेल में है. जनता ने समाजवादियों को संघर्ष का जनादेश दिया है, सपा जनता के मुद्दों को लेकर हर स्तर पर मुकाबला और संघर्ष करेगी और जनहित के हर मुद्दे पर सरकार को घेरने का काम करेगी.

चुनाव को लेकर कही ये बात

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा बूथ-वार डेटा उपलब्ध कराए जाने के बाद, वो अपनी पार्टी के चुनावी प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे. हमें सभी वर्गों के वोट मिले और हमारा वोट प्रतिशत बढ़ा है. यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ जोरदार तरीके से चुनाव लड़ने के बावजूद सपा 403 में से 111 सीटें जीतकर दूसरे स्थान पर रही, जबकि बीजेपी ने अपने दम पर 255 सीटें और सहयोगी दलों के साथ 273 सीटें जीतकर दोबारा अपने दम पर सरकार बना ली. 

शिवपाल के सवाल पर दिया जवाब

अखिलेश यूपी में अपराध बढ़ने का आरोप लगाया और दावा किया कि उन्होंने पहले ही कहा था कि चुनाव के बाद महंगाई बढ़ेगी और अब ये शुरू हो गई है. सब कुछ महंगा हो गया है, पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना बढ़ रही हैं, निर्माण सामग्री की कीमत भी बढ़ रही है. बेरोजगारी बढ़ रही है, बेरोजगार आत्महत्या कर रहे हैं.

ये भी पढें-

UP Corona Update: यूपी में लगातार चौथे दिन भी बढ़े कोरोना के मामले, जानिए किन जिलों का है सबसे बुरा हाल

UP News: उत्तर प्रदेश में बड़ा फेरबदल, इन 14 आईपीएस अफसरों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Basti News: रफ्तार ने ली दो जिंदगियां, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत
Basti News: रफ्तार ने ली दो जिंदगियां, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत
Hapur News: हापुड़ में होली पर लड़की से अभद्रता, दो पक्षों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी, कई घायल
हापुड़ में होली पर लड़की से अभद्रता, दो पक्षों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी, कई घायल
Udham Singh Nagar News: मुस्लिम बच्ची से 'जय श्रीराम' बुलवाने पर विवाद, फिर अरविंद शर्मा पर उठे सवाल
उधम सिंह नगर: मुस्लिम बच्ची से 'जय श्रीराम' बुलवाने पर विवाद, फिर अरविंद शर्मा पर उठे सवाल
Uttarakhand News: पहाड़ से मैदान तक रंगों की बौछार, ढोल-दमाऊं की थाप पर गूंजे होली गीत
उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक रंगों की बौछार, ढोल-दमाऊं की थाप पर गूंजे होली गीत

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget