एक्सप्लोरर

UP Politics: अखिलेश यादव एक और झटका! इस बड़े नेता ने भी छेड़े बगावती सुर, जल्द बीजेपी में हो सकते हैं शामिल

UP Politics: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक और झटका लग सकता है. कुशीनगर से सपा के दिग्गज नेता बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की सियासत ज़बरदस्त तरीके से गरमाई हुई है. राज्यसभा चुनाव में सपा के सात विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की तो अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एक और बड़ा झटका लग सकता है. कुशीनगर से समाजवादी पार्टी के बड़े नेता और सपा सरकारों में मंत्री रहे राधेश्याम सिंह के भी बगावती सुर देखने को मिल रहे हैं. माना जा रहा है कि वो भी सपा को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं. 

राधे श्याम सिंह कुशीनगर के बड़े समाजवादी नेताओं में आते हैं. वो पिछले 32 सालों से सपा से जुड़े रहे हैं, उन्होंने कभी सपा का साथ नहीं छोड़ा. लेकिन, पार्टी में अपनी उपेक्षा के बाद अब वो भाजपा के साथ जाने का मन बना रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक उनकी सीएम योगी आदित्यनाथ से से भी कई बार मुलाकात हो चुकी है और अब बस वो हरी झंडी मिलने का इंतजार कर रहे हैं. हरी झंडी मिलते ही वो बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. 

सपा को झटका दे सकते हैं राधे श्याम सिंह
राधे श्याम सिंह कई बार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति अपनी नाराजगी को खुलकर जाहिर कर चुके हैं. बीते दिनों उन्होंने अखिलेश यादव को लेकर अपना असंतोष जाहिर करते हुए  पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि वो 32 सालों से पार्टी की सेवा कर रहे हैं. स्वार्थ में कभी दल बदल नहीं किया. जबकि उन्हें कई बार टिकट से वंचित तक कर दिया गया. उन्होंने अखिलेश यादव को सुझाव देते हुए कहा- ‘सोचें, विचार करें और त्याग, तपस्या, संघर्ष को महत्व दें.’

लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को झटके पर झटके लग रहे हैं. पहले बड़े ओबीसी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पार्टी छोड़कर चले गए, राज्यसभा में पार्टी के सात विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर दी, पल्लवी पटेल की नाराजगी भी किसी से छुपी नहीं है और अब राधे श्याम सिंह के भी बीजेपी ज्वाइन करने की अटकलें तेज हो गई हैं.  

Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव में बीजेपी को BSP विधायक ने क्यों दिया वोट? खुद खोले राज

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में पलायन रोकने की बड़ी पहल, धामी सरकार की ‘प्रवासी पंचायत’ से गांवों में वापसी की तैयारी
उत्तराखंड में पलायन रोकने की बड़ी पहल, धामी सरकार की ‘प्रवासी पंचायत’ से गांवों में वापसी की तैयारी
भड़काऊ बयान देकर बुरा फंसे AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, अब यूपी पुलिस ने लिया यह एक्शन
भड़काऊ बयान देकर बुरा फंसे AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, अब यूपी पुलिस ने लिया यह एक्शन
महिलाओं के पक्ष में होगा यूपी चुनाव 2027! सपा ने किया 40 हजार देने का वादा, BJP ने निकाला यह तोड़
महिलाओं के पक्ष में होगा यूपी चुनाव 2027! सपा ने किया 40 हजार देने का वादा, BJP ने निकाला यह तोड़
'लॉ एंड ऑर्डर का ही एनकाउंटर', अखिलेश यादव ने गोरखपुर हत्याकांड को लेकर योगी सरकार पर किया हमला
'लॉ एंड ऑर्डर का ही एनकाउंटर', अखिलेश यादव ने गोरखपुर हत्याकांड को लेकर योगी सरकार पर किया हमला

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, PM मोदी क्यों बोले- आने वाला समय मुश्किल? अब तक 2,663 मौतें
Live: कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, PM मोदी क्यों बोले- आने वाला समय मुश्किल? अब तक 2,663 मौतें
महिलाओं के पक्ष में होगा यूपी चुनाव 2027! सपा ने किया 40 हजार देने का वादा, BJP ने निकाला यह तोड़
महिलाओं के पक्ष में होगा यूपी चुनाव 2027! सपा ने किया 40 हजार देने का वादा, BJP ने निकाला यह तोड़
Iran-Israel War: ईरान-इजराइल युद्ध के बीच PM मोदी ने किए ये 5 बड़े फैसले, जानें तेल-गैस संकट के बीच क्या कर रही सरकार?
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच PM मोदी ने किए ये 5 बड़े फैसले, जानें तेल-गैस संकट के बीच क्या कर रही सरकार?
ओस से राहत दिलाएगा नया नियम, IPL 2026 में कप्तान करेंगे गेंद बदलने का फैसला
ओस से राहत दिलाएगा नया नियम, IPL 2026 में कप्तान करेंगे गेंद बदलने का फैसला
Dhurandhar 2 Worldwide BO Day 6: दुनियाभर में 'धुरंधर 2' का आया सैलाब, 6ठे दिन टूटे चार फिल्मों के तगड़े रिकॉर्ड, अब 1000 करोड़ दूर नहीं
दुनियाभर में 'धुरंधर 2' का आया सैलाब, 6ठे दिन टूटे चार फिल्मों के तगड़े रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
Gas Pipelines: LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
Bleeding From Eyes Cause: आंखों से खून बहने से 20 साल की लड़की की मौत, जानें क्या है यह बीमारी और कितनी खतरनाक?
आंखों से खून बहने से 20 साल की लड़की की मौत, जानें क्या है यह बीमारी और कितनी खतरनाक?
कौन हैं 11 साल के ऋषि शर्मा, जो कैलिफोर्निया में फ्लाइट लैंडिंग सीखकर सुर्खियों में छाए?
कौन हैं 11 साल के ऋषि शर्मा, जो कैलिफोर्निया में फ्लाइट लैंडिंग सीखकर सुर्खियों में छाए?
Embed widget