एक्सप्लोरर

समाजवादी पार्टी का गढ़ आजमगढ़, निरहुआ के क्रेज से लड़ाई बनी दिलचस्प

आजमगढ़ लोकसभा सीट से महागठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार अखिलेश यादव मैदान में हैं। ये सीट सपा का गढ़ रही है। 2014 में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव इस क्षेत्र से चुने गये थे।

आजमगढ़, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ लोकसभा सीट से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव सांसद हैं । साल 2014 के चुनाव में मुलायम सिंह यादव ने यहां भाजपा के बाहुबली उम्मीदवार रमाकांत यादव, बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली और कॉग्रेंस के उम्मीदवार अरविंद कुमार जायसवाल को भारी मतों से हराया था।

2019 में इस सीट से महागठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं भाजपा ने भोजपुरी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता दिनेश यादव निरहुआ को उतारा है।

राजा विक्रमजीत के बेटे आजमखां द्वारा स्थापित यह शहर अनेक स्वतंत्रता सेनानियों, ऋषियों और विद्वानों की कर्मभूमि रहा है, यहां की आबादी 46,13,913 लाख है , जबकि औसत साक्षरता दर 70.93% है। आमगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में उत्तर प्रदेश विधानसभा की पांच सीटें आती हैं, जिनके नाम हैं गोपालपुर, सगरी, आजमगढ़, मेंहनगर और मुबारकपुर, जिनमें से मेंहनगर की विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

1952 से 1971 तक हुए आमचुनावों में कांग्रेस ने यहां लगातार पांच बार जीत दर्ज की है, 1977 के चुनावों में कांग्रेस का विजय रथ जनता पार्टी के राम नरेश यादव ने रोका था लेकिन अगले ही साल यहां उपचुनाव हुए और कांग्रेस की मोहसिना किदवई ने निर्वाचित होकर यहां इतिहास रचा , वो आजमगढ़ की पहली महिला सांसद बनी। 1980 में जनता पार्टी(सेक्युलर) ने जीत दर्ज की। 1984 में संतोष कुमार ने जीत हासिल करके कांग्रेस का इन्तजार खत्म किया।

1989 में यहां से राम कृष्ण यादव बहुजन समाज पार्टी और 1991 में चंद्रजीत यादव जनता पार्टी की टिकट पर जीतकर लोकसभा पहुंचे। 1996 से 2004 तक कभी सपा ने बसपा को हराकर तो कभी बसपा ने सपा को हराकर आजमगढ़ की सीट पर कब्ज़ा किया। 2008 में यहां उपचुनाव हुए जिसमें बसपा के अकबर अहमद निर्वाचित हुए। 2009 में समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद रमाकांत यादव भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर लड़े और आज़मगढ़ में भाजपा को पहली बार जीत दिलाई। साल 2014 में मैनपुरी की सीट के साथ-साथ मुलायम सिंह यादव ने आज़मगढ़ से चुनाव लड़ा और जीत का नया इतिहास भी लिखा।

मुलायम सिंह यादव, देश की सियासत का बहुत बड़ा नाम है, वो उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री और केंन्द्र सरकार में एक बार रक्षा मंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में वो भारत की समाजवादी पार्टी के मार्गदर्शक हैं। पांच सालों के दौरान उनकी लोकसभा में उपस्थिति 81 प्रतिशत रही और उन्होंने 43 डिबेट में हिस्सा लिया। साल 2014 में यहां पर 1703121 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया, जिसमें 54 प्रतिशत पुरुष और 45 प्रतिशत महिलाएं शामिल थीं। उस साल यहां पर नंबर 2 पर भाजपा, नंबर 3 पर बसपा और नंबर 4 पर कांग्रेस थी।

आजमगढ़ की 84 प्रतिशत जनसंख्या हिंदुओं की और 15 प्रतिशत आबादी मुस्लिमों की है। 2014 में मोदी की आंधी में सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव अपने आभामंडल से सपा के लिए दो सीटें मैनपुरी और आजमगढ़ जीतने में सफल रहे थे, हालांकि उन्होंने बाद में मैनपुरी की सीट छोड़ आजमगढ़ को अपनाने का फैसला लिया था क्योंकि इसके जरिए वो पार्टी का दायरा पूर्वांचल में बढ़ाना चाहते थे , वैसे भी यहां यादवों के लगभग 30 फीसदी मत हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने से 10 से ज्यादा लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने से 10 से ज्यादा लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
Aligarh News: अलीगढ़ में रामनवमी शोभायात्रा मार्ग विवाद गहराया, प्रशासन-आयोजकों की तनातनी में यात्रा रद्द
अलीगढ़ में रामनवमी शोभायात्रा मार्ग विवाद गहराया, प्रशासन-आयोजकों की तनातनी में यात्रा रद्द
Bareilly News: खुले नाले में गिरने से युवक की मौत, 30 घंटे बाद मिला शव, निगम पर उठ रहे सवाल
बरेली: खुले नाले में गिरने से युवक की मौत, 30 घंटे बाद मिला शव, निगम पर उठ रहे सवाल
Jewar Airport: 28 मार्च को पीएम मोदी करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, SPG ने संभाली सुरक्षा की कमान
28 मार्च को पीएम मोदी करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, SPG ने संभाली सुरक्षा की कमान

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Jewar Airport: दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
UPTET 2026: UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
Embed widget