एक्सप्लोरर

'मंहगे तेल ने जनता का तेल निकाला,' महंगाई पर योगी सरकार पर अखिलेश यादव का तंज

Uttar Pradesh Politics: दीवाली पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने देश की तस्वीर को धुंधला बना दिया है.

Uttar Pradesh News Today: उत्तर प्रदेश सरकार को मंहगाई पर घेरते हुए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार (31 अक्टूबर) को जमकर जुबानी हमला बोला. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जनविरोधी नीतियों के चलते त्योहारों के रंग फीके हो गए हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी राज की 'महामंहगाई' में पुराना मुहावरा 'मंहगे तेल ने जनता का तेल निकाला' प्रासंगिक हो गया है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अर्थशास्त्र में मूल्य बढ़ने का कारण 'मांग बढ़ना' नहीं, बल्कि बेलगाम 'मुनाफाखोरी' है.

बीजेपी पर कसा तंज
पार्टी के जरिये जारी एक बयान के मुताबिक, अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी 'मुनाफाखोरी' और 'बोरी की चोरी' दोनों के लिए जानी जाती है. उन्होंने कहा, "जनसामान्य जहां दैनिक जीवन में तमाम परेशानियों से गुजर रहा है. वहीं सरकार बड़े-बड़े विज्ञापन प्रकाशित कर न जाने किस विकास का बखान करती है. प्रदेश में विकास के नाम पर यदि कुछ हो रहा है तो वह है अपराध और अपराधियों का विकास."

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा दिवाली के पावन पर्व पर बीजेपी भले ही उत्सव या महोत्सव का रिकॉर्ड बना ले, लेकिन हकीकत यह है कि इस प्रदेश के अधिकांश लोग अंधेरे में जिंदगी बिताने को मजबूर हैं. उन्होंने दावा किया कि कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन नहीं मिला और संविदाकर्मी कर्मचारी सबसे ज्यादा बदहाल हैं.

'नौजवानों की जिंदगी में अंधेरा'
अखिलेश यादव ने कहा, "बीजेपी सरकार ने प्रदेश को अंधेरे में डुबो दिया है. बिजली संकट से लोग त्रस्त हैं. किसानों को न गन्ने का बकाया मूल्य मिला है और न ही उनकी आय दोगुनी हुई है. नौजवानों की जिंदगी में अंधेरा है. रोटी-रोजगार की कोई गुंजाइश नहीं है." 

उन्होंने कहा कि प्रदेश की बीजेपी सरकार के लाखों करोड़ के निवेश के दावे कितने खोखले हैं, इसी से साबित होता है कि बीजेपी सरकार ने औद्योगिक विकास के लिए कोई जमीन चिन्हित नहीं की है.

'पीडीए ही जनता का विकल्प'
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "सच तो यह है कि दीपावली के पावन पर्व पर बीजेपी सरकार ने देश की तस्वीर को ही धुंधला बना दिया है. जीवन और स्वास्थ्य की रक्षा की पूरी तरह उपेक्षा है." 

उन्होंने कहा कि नाकाम बीजेपी सरकार का इस पर्व पर यही संदेश है कि उन पर भरोसा करना धोखा होगा और 'पीडीए' (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) ही जनता के लिए रक्षा का विकल्प है.

ये भी पढ़ें: रामनगर में किशोरी के संपर्क से फैला HIV, 20 से अधिक लोग पॉजिटिव होने से मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगला चुनाव आएगा तो कोई महिला...', CM योगी ने रवि किशन को लेकर कही ऐसी बात, लगे ठहाके
'अगला चुनाव आएगा तो कोई महिला...', CM योगी ने रवि किशन को लेकर कही ऐसी बात, लगे ठहाके
Dehradun News: परिवहन विभाग की लापरवाही पर CAG की चोट, मंत्री बत्रा ने दिया एक्शन का भरोसा
देहरादून: परिवहन विभाग की लापरवाही पर CAG की चोट, मंत्री बत्रा ने दिया एक्शन का भरोसा
Uttarakhand News: 'लापरवाही बर्दाश्त नहीं', पदभार ग्रहण करने के बाद बोले समाज कल्याण मंत्री खजान दास
उत्तराखंड: 'लापरवाही बर्दाश्त नहीं', पदभार ग्रहण करने के बाद बोले समाज कल्याण मंत्री खजान दास
Basti News: LPG वितरण में धांधली को लेकर महिलाओं का हल्लाबोल, DM कार्यालय का किया घेराव
बस्ती: LPG वितरण में धांधली को लेकर महिलाओं का हल्लाबोल, DM कार्यालय का किया घेराव

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, 'विरोधियों की बात...'
यौन उत्पीड़न मामला: अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष ने पाकिस्तान को लेकर किया सवाल तो बोले विदेश मंत्री जयशंकर
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष के PAK से जुड़े सवाल पर बोले जयशंकर
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
Embed widget