एक्सप्लोरर

UP Politics: अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए PM मोदी पर साधा निशाना, कहा- 'सरकार को उनसे मोर छीन लेना चाहिए...'

UP News: अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए उनका नाम लिये बगैर कहा, ''सरकार अगर सारस को छीन रही है तो सरकार को उनसे भी मोर छीन लेना चाहिए जो उसे दाना खिला रहे थे.''

Lucknow News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अमेठी में एक व्यक्ति के साथ रह रहे सारस को वन विभाग द्वारा पक्षी विहार में भेजे जाने की घटना को लेकर सरकार पर बुधवार को निशाना साधा. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अगर सरकार सारस छीन रही है तो उन लोगों से मोर भी छीन लेना चाहिये जो उसे दाना खिला रहे थे. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक सवाल पर यह भी दावा किया कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव जीतने में प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने सपा की मदद की थी.

अखिलेश यादव ने अमेठी के जामो क्षेत्र में आरिफ नामक व्यक्ति के साथ पिछले करीब एक साल से रह रहे सारस को वन विभाग की टीम द्वारा मंगलवार को रायबरेली के समस्तपुर पक्षी विहार में भेजे जाने का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि सरकार ने वह सारस सिर्फ इसलिये 'छीना' क्योंकि वह गत पांच मार्च को आरिफ और उस सारस से मुलाकात करने और बधाई देने चले गये थे. उन्होंने कहा, ''क्या यही लोकतंत्र है. लोगों ने कुत्ते-बिल्ली पाले हुए हैं. न जाने कितने पालतू कुत्तों ने कितने लोगों को काटा है. सरकार ने उस पर क्या किया?''

सरकार को मोर छीन लेना चाहिए- अखिलेश यादव
पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए उनका नाम लिये बगैर कहा, ''सरकार अगर सारस को छीन रही है तो सरकार को उनसे भी मोर छीन लेना चाहिए जो उसे दाना खिला रहे थे. क्या सरकार की हिम्मत है वहां पहुंच जाने की. यह सरकार ने सिर्फ इसलिए किया क्योंकि सारस और उसे पालने वाले आरिफ से मैं मिलकर आ गया. सरकार ने उस सारस को कैद कर लिया है. सरकार बताए कि आखिर उसने सारस को कहां कैद किया है.''

UP Politics: भतीजे आकाश आनंद की शादी के बाद एक्शन में दिखेंगी मायावती, BSP का बड़ा प्लान तैयार

गौरतलब है कि करीब दो साल पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक वीडियो मीडिया में आया था जिसमें वह मोर को दाना खिला रहे थे. इसे लेकर खासी चर्चाएं हुई थीं. प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मंच पर आरिफ भी मौजूद थे. आरिफ का साथी बनकर रह रहे सारस को वन विभाग की टीम ने रायबरेली के समस्तपुर पक्षी विहार में भेज दिया है. विभागीय अधिकारियों का दावा है कि अमेठी के जामो विकास खंड के मंडखा निवासी आरिफ के साथ रह रहे सारस को उसके प्राकृतिक परिवेश में पहुंचाने के लिये मंगलवार को रायबरेली के ऊंचाहार समस्तपुर पक्षी विहार में भेज दिया गया है. विभाग की टीम ने आरिफ से मुलाकात कर इसके लिये सहमति भी ली थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayodhya News: शादी का झांसा देकर युवती से रेप, प्री-वेडिंग शूट के बहाने कोलकाता में हुई वारदात
अयोध्या में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, प्री-वेडिंग शूट के बहाने कोलकाता में हुई वारदात
'कांग्रेस से आए नेताओं का रखा ख्याल...', उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार को लेकर गणेश गोदियाल ने ली चुटकी
'कांग्रेस से आए नेताओं का रखा ख्याल...', उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार को लेकर गणेश गोदियाल ने ली चुटकी
Noida News: TRAI अधिकारी बनकर डराते थे, CBI जांच का देते थे झांसा, डिजिटल अरेस्ट गिरोह का भंडाफोड़
नोएडा: TRAI अधिकारी बनकर डराते थे, CBI जांच का देते थे झांसा, डिजिटल अरेस्ट गिरोह का भंडाफोड़
LPG Crisis: देहरादून में गैस माफिया पर प्रशासन का शिकंजा, DM सविन बंसल बोले सीधे FIR और जेल
देहरादून में गैस माफिया पर प्रशासन का शिकंजा, DM सविन बंसल बोले सीधे FIR और जेल

वीडियोज

“बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा, लेकिन ध्रुव राठी के बयान से छिड़ा नया विवाद”
Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईद पर पहली बार गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, लेकिन बेटे निशांत आए नजर, दिया ये संदेश
ईद पर पहली बार गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, लेकिन बेटे निशांत आए नजर, दिया ये संदेश
US Iran War: 'इतनी मोहब्बत है तो ईरान चले जाओ...', आसिम मुनीर ने शिया धर्मगुरुओं को दी धमकी, पाकिस्तान में मचा बवाल
'इतनी मोहब्बत है तो ईरान चले जाओ...', मुनीर ने शिया धर्मगुरुओं को दी धमकी, पाक में क्यों पड़ी फूट?
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
Ustaad Bhagat Singh BO Day 2: 'धुंरधर 2' के आगे दूसरे दिन बिगड़ा 'उस्ताद भगत सिंह' का खेल, शॉकिंग है फ्राइडे का कलेक्शन
'धुंरधर 2' के आगे दूसरे दिन बिगड़ा 'उस्ताद भगत सिंह' का खेल, शॉकिंग है फ्राइडे की कमाई
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर की संभावना से किया इनकार, जानें चीन-जापान का जिक्र कर क्या कहा?
ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर की संभावना से किया इनकार, जानें चीन-जापान का जिक्र कर क्या कहा?
सारा तेंदुलकर की ग्लोइंग स्किन का क्या है राज, कर दिया सीक्रेट रिवील
सारा तेंदुलकर की ग्लोइंग स्किन का क्या है राज, कर दिया सीक्रेट रिवील
10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, रेलवे में 2800 से ज्यादा पदों पर भर्ती
10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, रेलवे में 2800 से ज्यादा पदों पर भर्ती
Embed widget