एक्सप्लोरर

Chamoli Glacier Burst: उत्तराखंड हादसे का यूपी में भी असर, अलर्ट पर मेरठ, डीएम ने किया दौरा

उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने के कारण जो तबाही हुई है, उसके बाद यूपी के भी कई जिलों अलर्ट जारी किया गया है. हादसे के बाद मेरठ भी अलर्ट पर है.

मेरठ. उत्तराखंड में चमोली जिले के रैणी गांव में ग्लेशियर टूटने के बाद भारी तबाही मची है. धौलीगंगा में अचानक आए बहाव ने यहां बने ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट को पूरी तरह तबाह कर दिया. इसके अलावा यहां चल रहे एनटीपीसी के प्रोजेक्ट को भी काफी नुकसान पहुंचा है. इस हादसे में कई लोगों मारे गए हैं जबकि सैकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं.

वहीं, उत्तराखंड प्रशासन ने चमोली से लेकर हरिद्वार तक अलर्ट जारी किया है. गंगा किनारे बसे सभी गांवों को खाली कराया जा रहा है और लोगों को वहां ना जाने की सलाह दी जा रही है.

मेरठ में भी अलर्ट उत्तराखंड हादसे का असर यूपी में भी देखने को मिला है. यूपी के 25 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, मेरठ में भी प्रशासन अपनी नजर बनाए हुए हैं. डीएम के बालाजी ने गंगा तट पर बसे गांवों का निरीक्षण किया है. रविवार को डीएम के बालाजी, एडीएम सुभाष प्रजापति, एसडीएम मवाना कमलेश गोयल और सिंचाई विभाग के एसडीओ पंकज जैन के साथ हस्तिनापुर क्षेत्र के खादर इलाके में पहुंचे. अधिकारियों ने फतेहपुर प्रेम में बन रहे तटबंध का निरीक्षण किया. सिंचाई विभाग को जल्द ही तटबंध का काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं. उत्तराखंड से आगे बढ़ रहे पानी के चलते खादर क्षेत्र में पांच बाढ़ चौकी बनाई गई हैं, जिनमें मखदुमपुर, दूधली, तारापुर, लतीफपुर और खरकाली पर लेखपालों को तैनात किया गया है. इसी के साथ उन्हें 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं.

गंगा के तट पर स्थित बधवाखेड़ी और मनोहरपुर सहित लगभग आधा दर्जन गांवों को खाली कराने के निर्देश दिए गए हैं. डीएम के बालाजी ने बताया कि फिलहाल मेरठ में बाढ़ जैसा कोई खतरा नहीं है. इसके बावजूद पीएसी और एनडीआरएफ की टीम को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें:

उत्तराखंड त्रासदी के बाद यूपी के 25 जिलों में अलर्ट, सीएम ने सभी विभागों को सतर्क रहने का निर्देश जारी किया

Full Update: उत्तराखंड के चमोली में तबाही से अबतक 10 की मौत, 170 लापता, बचाव काम जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेवर एयरपोर्ट बनेगा निर्यात का नया हब! पूर्वांचल के ओडीओपी उत्पादों की बढ़ेगी ग्लोबल डिमांड
जेवर एयरपोर्ट बनेगा निर्यात का नया हब! पूर्वांचल के ओडीओपी उत्पादों की बढ़ेगी ग्लोबल डिमांड
Greater Noida: जातिसूचक शब्द कहने से आगबबूला हुआ शख्स, सोते हुए मालिक की कर दी हत्या
ग्रेटर नोएडा: जातिसूचक शब्द कहने से आगबबूला हुआ शख्स, सोते समय कर दी मालिक की हत्या
Moradabad News: 2011 के मैनाठेर कांड में बड़ा फैसला, तत्कालीन पुलिस कप्तान पर हमले में 16 को उम्रकैद
2011 के मैनाठेर कांड में बड़ा फैसला, तत्कालीन पुलिस कप्तान पर हमले में 16 को उम्रकैद
शिवपाल यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'इन्होंने सिर्फ प्रदेश नहीं, बल्कि पूरे देश को...'
शिवपाल यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'इन्होंने सिर्फ प्रदेश नहीं, बल्कि पूरे देश को...'

वीडियोज

Sansani: 'हूती की इंट्री' से इजरायल में खलबली ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Gujrat News: धमाके से सिहर उठा पूरा इलाका, सिलेंडर फटने से हड़कंप! | Fire News | Rajkot News
Chitra Tripathi: लगातार हमले, फिर भी नहीं झुका ईरान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trump
Sandeep Charudhary: 29वें दिन भी जारी है जंग, दुनिया पर संकट भारी! | Seedha Sawal | World War 3

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
'रणवीर के अंदर हमेशा से ही आग थी', भूषण कुमार चाहते हैं रणवीर और आदित्य को मिले नेशनल अवॉर्ड
'रणवीर के अंदर हमेशा से ही आग थी', भूषण कुमार चाहते हैं रणवीर और आदित्य को मिले नेशनल अवॉर्ड
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
Video: वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
UGC fake university list 2026: फर्जी विश्वविद्यालय से सावधान, यूजीसी की सख्त चेतावनी, इस संस्थान में दाखिला न लें
फर्जी विश्वविद्यालय से सावधान, यूजीसी की सख्त चेतावनी, इस संस्थान में दाखिला न लें
Embed widget