अलीगढ़: आईपीएल मैच में सट्टेबाजी के दौरान हुआ झगड़ा, बदमाशों ने भाई-बहन पर फेंका तेजाब
अलीगढ़ में बदमाशों ने भाई-बहन पर तेजाब फेंक दिया. पीड़ितों को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में देहली गेट इलाके में आईपीएल मैच को लेकर सट्टेबाजी के दौरान हुए झगड़े में बदमाशों ने भाई-बहन पर कथित रूप से तेजाब फेंक दिया. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि ये घटना बुधवार रात को हुई.
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार देहली गेट थाना के निरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि आमिर खान (24) और उसकी बहन शाइस्ता पर दिलशाद और मोहसिन ने कथित रूप से हमला किया था. दिलशाद और मोहसिन को पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया.
सट्टेबाजी को लेकर हुई बहस पुलिस ने बताया कि आईपीएल मैच के दौरान आमिर और दिलशाद के बीच सट्टेबाजी को लेकर बहस हुई थी. इसके बाद बदमाशों ने भाई-बहन पर कथित रूप से तेजाब फेंक दिया. दोनों पीड़ितों को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह भी पढ़ें:
AMU ने बर्खास्त डॉक्टरों का बढ़ाया कार्यकाल, हाथरस केस से जुड़ा है पूरा मामला
इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, कहा- यूपी में 100 फीसदी मास्क पहने लोग, सड़कों-गलियों में तैनात हो पुलिस
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL



























